इंदौर महापौर के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस के गंभीर आरोप, दो साल में केवल भ्रष्टाचार हुआ, 6 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन

Jitendra Shrivastava | Updated:
Share
thesootr
thesootr

मध्यप्रदेश के इंदौर में 6 अगस्त को कांग्रेसी जंगी प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के साथ कांग्रेस द्वारा शहर का विकास भ्रष्टाचार का विनाश अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर निगम के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा...

इंदौर नगर निगम के गठन और महापौर का पद संभाले हुए पुष्यमित्र भार्गव को दो साल हो गए हैं। इस पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करते हुए इन दो साल के कार्यकाल को नकारा बताया। साथ ही कहा कि करोड़ों का टैक्स लेकर भ्रष्टाचार किया गया और जनसमस्याओं पर कुछ नहीं हुआ। इसके विरोध में 6 अगस्त को जंगी प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन के साथ कांग्रेस के द्वारा शहर का विकास भ्रष्टाचार का विनाश अभियान शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन में नगर निगम के मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। इसके साथ ही भ्रष्टाचार को संरक्षण देने वाले महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पुतला दहन भी किया जाएगा।

इन्होंने ली प्रेस कांफ्रेंस

इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सदाशिव यादव ने यह प्रेस कांफ्रेंस ली। इसमें कांग्रेस के अन्य नेता भी शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें...

हाईकोर्ट ने भूमाफिया चंपू और लिक्वीडेटर को दिया 4 सप्ताह का समय, फिनिक्स में 22 प्लाटधारकों की रजिस्ट्री में कराएं सुधार

पहला आरोप, 150 करोड़ के बिल घोटाले पर लीपापोती

चौकसे ने कहा कि निगम के 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले को सरकार और निगम, महापौर ने मिलकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। राज्य सरकार के द्वारा उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर मामले पर लीपा पोती करने का खेल खेला गया। एक दिन के दौरे के बाद कमेटी इंदौर ही नहीं लौटी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस घोटाले में शामिल निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई करने में कोई रुचि नहीं ली।

इस घोटाले में मूल नस्ती गायब

उन्होंने कहा कि यह कितने बड़े आश्चर्य की बात है कि पुलिस के द्वारा फर्जी फाइल के रूप में चिह्नित की गई 174 फाइल की मूल नस्ति जब नगर निगम से मांगी गई तो वह मूल नास्ति गायब थी। इन नस्ति में 100 करोड़ का भुगतान किया गया।

नाला टेपिंग में एक हजार करोड़ खर्च, बारिश में डूब रहा शहर

उन्होंने कहा कि नगर निगम के द्वारा नाल टैपिंग के नाम पर 1000 करोड़ रुपए खर्च किए जाने का परिणाम यह है कि हर साल बारिश के मौसम में इंदौर की सड़क नदी के रूप में तब्दील हो जाती है। नाले को नदी बनाने का सपना सारे शहर को दिखाया गया। बार-बार यह दावा किया गया कि यह स्थान नदी बन जाएगा, नाव चलेगी, लेकिन आज भी बदबू है।

बदहाली के कारण पेचवर्क नहीं

हर वर्ष बारिश के मौसम के पहले नगर निगम के द्वारा शहर की सड़कों के गड्ढे भर दिए जाते हैं। उनका पेंच वर्क कर दिया जाता है। नगर निगम की बदहाल माली हालत के कारण इस बार इन गड्डों का पेचवर्क भी नहीं किया जा सका है।

रेट जोन बदलकर टैक्स बढ़ाया

चौकसे ने कहा कि नगर निगम के द्वारा रेट जोन में परिवर्तन कर 531 कॉलोनी के संपत्तिकर की दर में वृद्धि की गई। यह वृद्धि भी उस समय की गई जब नगर निगम जनता को कोई सुविधा देने की स्थिति में नहीं है।

अवैध कॉलोनी को वैध करने का सपना धरा रह गया

अवैध कॉलोनियों को वैध कर उनमें अधो संरचना के विकास का जो झूठा सपना प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दिखाया गया था, वह अभी तक सपना बना हुआ है। नगर निगम के द्वारा अवैध से वैध की गई एक भी कॉलोनी में विकास नहीं किया गया है। अब तो सरकार ने भी पलटी मार दी है और ऐलान कर दिया है कि हम अवैध कॉलोनी को वैध नहीं करेंगे।

फर्जी बिल बनाने वाले ठेकेदार पर नहीं कराई एफआईआर

चौकसे ने कहा कि वार्ड क्रमांक 79 के अंतर्गत आने वाले कुंदन नगर में सड़क बनाए बगैर बिल लगा देने वाले ठेकेदार का मामला पकड़े जाने पर नगर निगम ने ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने जैसी फर्जी घोषणा कर दी। इस ठेकेदार के खिलाफ पुलिस थाने में मुकदमा तक भी दर्ज नहीं कराया गया है।

यह भी लगाए आरोप...

  • सराफा चौपाटी की सुरक्षा को लेकर कमेटी बनी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। सराफा बाजार का पूरा मामला चंदा वसूली के एक अभियान का हिस्सा था। रात के समय पर दुकान लगाने वाले लोगों से पैसा वसूलने के लिए ही यह पूरा खेल खेला गया।
  • इंदौर नगर निगम की परिषद के द्वारा स्मार्ट सिटी कंपनी के कामों में अड़चन पैदा करने का खेल शुरू किया गया। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत विकसित किए गए गांधी हाल का संचालन संचालन का कार्य टेंडर के माध्यम से देने का विरोध किया गया।
  • नगर निगम को उसके मूलभूत काम से अलग हटकर एक इवेंट कंपनी के रूप में परिवर्तित करने का काम किया जा रहा है। हाल में हुए पौधरोपण के इवेंट के घोटाले तो आने वाले समय में निकलकर सामने आएंगे, लेकिन इस इवेंट का ठेका एक निजी कंपनी को देने के नाम पर भी एक बड़ा खेल हुआ है। पौधरोपण के इवेंट में आयोजन में निगम की ओर से 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की गई।

6 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन

कांग्रेस ने कहा कि इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी और इंदौर शहर कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा 6 अगस्त को नगर निगम मुख्यालय पर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे होगा। इसमें मुख्यालय में प्रवेश के सभी दरवाजों को घेरा जाएगा। इस प्रदर्शन का नेतृत्व मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी करेंगे। इसके साथ ही निगम मुख्यालय के गेट पर एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पुतला दहन किया जाएगा।

ये नेता भी रहे उपस्थित

इस पत्रकार वार्ता में इंदौर शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पंडित कृपा शंकर शुक्ला, रवि जोशी, सत्यनारायण पटेल, अवनिश भार्गव, गजेन्द्र सिसोदिया, अश्विन जोशी, दीपू यादव, पिन्टू जोशी, शेख अलीम, राजेश चौकसे, अमन बजाज, मोती सिंह पटेल, राधेश्याम पटेल, रीना बौरासी और अन्य पार्षदगण, नेता उपस्थित थे।

Tags:
  • महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम
  • इंदौर महापौर
  • कांग्रेस के गंभीर आरोप
  • 6 अगस्त को करेंगे प्रदर्शन
भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

By Sandeep Kumar

भोपाल में महंगा होगा पानी? 830 कॉलोनियों की सप्लाई निजी कंपनी को देने की तैयारी, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर
अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग

By Umeshwari Baghel

अब हर साल 50 घंटे पढ़ेंगे शिक्षक, तभी मिलेगा प्रमोशन और इंक्रीमेंट, AI से लेकर साइबर सुरक्षा तक की होगी ट्रेनिंग
रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एप्पल स्टोर चोरी कांड : 2 करोड़ की सेंधमारी का पर्दाफाश, 1.50 करोड़ के 125 आईफोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां

By Sandeep Kumar

रीवा कमिश्नर पर भड़के चीफ जस्टिस, बोले- आपको बेसिक ट्रेनिंग की जरूरत, हिरासत के आदेश में मिलीं कई गलतियां
CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का 39.77 लाख का कैश डंप बरामद, 65 ट्रेनें रद्द; शराब-कोयला घोटाले में भी बड़ा अपडेट समेत दिनभर की बड़ी खबरें
राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान के आठ जिलों में तीसरे मोर्चे के हाथ थी सत्ता की चाबी, कहीं भाजपा को फायदा तो कहीं बीएपी ने बनाई सरकार
इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?

By Sanjay Gupta

इंदौर के कृष्णबाग उजड़ने से पहले सहकारिता, नगर निगम, प्रशासन और पुलिस ने क्या किया?