इंदौर में MC Donald, AMUL पर एडीएम कोर्ट ने लगाया ढाई लाख रुपए जुर्माना
Vishwanath Singh | Aug 13, 2025, 22:07 IST
Sourabh151
एडीएम गौरव बैनल के मुताबिक मल्हार मेगा मॉल में मैकडॉनल्ड्स के नाम से कंपनी हार्ड कासल का रेस्टोरेंट है। यहां पर स्लाइस जैलिपीनो पिकल अवमानक मिला था। जिस पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया है।
इंदौर में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत शहर में अलग–अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई थी। उसके बाद आई जांच रिपोर्ट में अवमानक सामग्री मिलने पर प्रतिष्ठानों पर एडीएम कोर्ट द्वारा जुर्माना लगाया गया है। इसमें मैकडॉनल्ड्स और अमूल प्रतिष्ठान भी शामिल हैं। जहां पर कि अवमानक दही, मलाई पनीर और जेलिपीनो पिकल शामिल है। इन दोनों ही प्रतिष्ठानों पर जहां एडीएम गौरव बैनल की कोर्ट ने ढाई लाख रुपए पैनल्टी लगाई तो शहर के कुल 15 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई कर 21 लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है।
एडीएम गौरव बैनल के मुताबिक मल्हार मेगा मॉल में मैकडॉनल्ड्स के नाम से कंपनी हार्ड कासल का रेस्टोरेंट है। यहां पर स्लाइस जैलिपीनो पिकल अवमानक मिला था। जिस पर डेढ़ लाख रुपए जुर्माना लगाया है। धनवंतरी नगर में स्थित प्रियवद एस अग्निहोत्री एजेंसी के पास अमूल कंपनी का कामकाज है। उसके पास से अमूल मस्ती दही और अमूल मलाई पनीर अवमानक मिला है। इस पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
खाद्य विभाग के अमले ने शहर में मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत सैंपलिंग की कार्रवाई की थी। इसमें सी21 मॉल की चौथी मंजिल पर स्थित लाउंज रेस्टोरेंट पर भी सैंपलिंग की थी। यहां से टीम ने पनीर का सैंपल लिया था जो कि जांच में अवमानक निकला। इस पर कोर्ट ने 1 लाख रुपए की पैनल्टी लगाई है।
यह खबर भी पढ़ें...राहुल गांधी के मेरी जान को खतरा वाले बयान पर सीएम मोहन यादव बोले- राहुल गांधी जी से लोकतंत्र को खतरा है
एडीएम कोर्ट द्वारा कुल 15 प्रतिष्ठानों पर पैनल्टी लगाई है। इसमें मै. डागोर ग्रह उद्योग, सौरभ सितलानी और हिमांशु सितलानी, मै. श्रीमन फूड्स, मै. जेएस राव फर्म्स, फर्म श्रीपाल रतनलाल, मै. अल्पाइन फूड इंडस्ट्रीज, श्री केदारनाथ ट्रेडर्स आदि शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों पर दूध, दही, पनीर सहित अन्य खाद्य सामग्री अवमानक मिली थी। साथ ही कुछ जगहाें पर बिना फूड लायसेंस के काम किया जाना भी पाया गया।
मैकडॉनल्ड्स और अमूल पर लगाया जुर्माना
Food 1
सी 21 मॉल में भी लाउंज रेस्टोरेंट पर हुई कार्रवाई
food2
इन पर भी हुई कार्रवाई
food3
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman