इंदौर METRO अब कल से दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, यात्रियों की घटी संख्या से लिया निर्णय

Vishwanath Singh | Aug 03, 2025, 14:08 IST
Share
Sourabh834 (2)
Sourabh834 (2)

मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि मेट्रो की आगे की योजना के तहत रेडिसन चौराहे तक निर्माणाधीन सभी 16 स्टेशनों पर संचालन निर्धारित समयसीमा में सुचारू रूप से पूरा हो सके।

इंदौर मेट्रो के संचालन समय में बड़ा बदलाव किया गया है। एमपी मेट्रो रेल कारपोरेशन ने सोमवार 4 अगस्त से मेट्रो सेवा के समय को बदलते हुए इसे सुबह 8 बजे की बजाय अब दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक सीमित कर दिया है। यह बदलाव गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर-3 तक संचालित मेट्रो पर लागू होगा।

मेट्रो प्रबंधन का तर्क: संचालन समय में सुधार

मेट्रो प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि मेट्रो की आगे की योजना के तहत रेडिसन चौराहे तक निर्माणाधीन सभी 16 स्टेशनों पर संचालन निर्धारित समयसीमा में सुचारू रूप से पूरा हो सके। हालांकि जानकारों का मानना है कि इस बदलाव के पीछे मेट्रो में यात्रियों की कम होती संख्या भी एक बड़ा कारण है।

पहले सप्ताह में जोरदार शुरुआत, फिर यात्रियों की संख्या घटी

31 मई 2025 को शुरू हुई इंदौर मेट्रो ने पहले ही सप्ताह में 1 लाख से अधिक यात्रियों को आकर्षित किया था। केवल पहले पांच दिनों में 1,04,288 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया:

  • 1 जून: 26,803
  • 2 जून: 16,071
  • 3 जून: 19,701
  • 4 जून: 20,534
  • 5 जून: 21,179
हालांकि इसके बाद यात्रियों की संख्या में गिरावट आने लगी। जून माह में कुल यात्रियों की संख्या 2,08,882 रही, जिसमें से अधिकांश यात्री पहले सप्ताह में ही थे। जुलाई महीने में यह संख्या और गिरकर सिर्फ 21,000 यात्रियों तक सिमट गई।

दो महीने में कुल सवा दो लाख यात्री ही सफर कर पाए

31 मई से जुलाई के अंत तक यानी दो महीनों में मेट्रो ने कुल मिलाकर लगभग 2.3 लाख यात्रियों को ही आकर्षित किया है, जो मेट्रो की क्षमता और अपेक्षाओं के मुकाबले काफी कम है। यही कारण माना जा रहा है कि मेट्रो संचालन के समय और ट्रेन फ्रीक्वेंसी में कटौती की जा रही है।

नई समय-सारणी (4 अगस्त से लागू)

सोमवार से शुक्रवार:

  • संचालन समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
  • ट्रेन फ्रीक्वेंसी: हर 1 घंटे में एक ट्रेन
शनिवार और रविवार:

  • संचालन समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
  • ट्रेन फ्रीक्वेंसी: हर 30 मिनट में एक ट्रेन

ट्रायल के तौर पर कर रहे समय में कटौती

मेट्रो की कम लोकप्रियता को देखते हुए भविष्य की विस्तार योजनाओं पर भी मंथन शुरू हो गया है। मेट्रो प्रबंधन द्वारा समय में यह कटौती एक ट्रायल फेज के तौर पर देखी जा रही है, ताकि यात्रियों की आदतों और मांग का गहराई से मूल्यांकन किया जा सके।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • यात्री
  • समय
  • मेट्रो
  • सफर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा