हे भगवान! 7500 करोड़ के इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट में ये चूक, यह बनाना ही भूल गए इंजीनियर
Sanjay Gupta | Nov 19, 2025, 14:36 IST
indore-metro-project-parking-mistake-minister-kailash-vijayvargiya
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट में इंजीनियरों की बड़ी चूक सामने आई है। मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग की कोई योजना नहीं है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस खामी को गंभीर बताया है।
INDORE. मध्य प्रदेश के इंजीनियरों के भोपाल के 90 डिग्री एंगल वाले ब्रिज ने पहले ही भद्द पिटवा दी थी। फिर इंदौर में डबल 90 डिग्री वाला Z आकार का ब्रिज सामने आया था। खैर, यह प्रोजेक्ट तो कुछ करोड़ों के थे। इसके बादवजूद जब हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट में अजीब चूक होती है, तो क्या कहेंगे? यह हुआ है इंदौर के 7500 करोड़ के मेट्रो प्रोजेक्ट में। वैसे अब इसकी लागत 10 हजार करोड़ से अधिक अनुमानित है।
ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश: इंदौर में पार्षद कमलेश कालरा का जीतू के बहाने गौड़ गुट विरोधी 3 नेताओं पर निशाना
इस खामी की शिकायत मिलने पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मेट्रो रूट का दौरा किया है। उनके साथ महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगमायुक्त दिलीप यादव और अधिकारी भी थे। इन अधिकारीयों में एमआईसी सदस्य, मेट्रो और आईडीए शामिल थे। मंत्री विजयवर्गीय ने बुधवार, 19 नवंबर को मेट्रो स्टेशन का दौरा किया और वहां समस्या पाई है।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: SIR पर चुनाव आयोग के सीधे बोल- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर कलेक्टर और चुनाव अधिकारी कार्रवाई के लिए रहें तैयार
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर मेट्रो: शुरूआत के 7 दिन में ही डेढ़ लाख लोगों ने की थी यात्रा, अब 20 दिन में 5 हजार भी नहीं हुए
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने खुलकर कहा कि, इंदौर मेट्रो, निगम और आईडीए के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया है। इसमें मेट्रो स्टेशन के पास पार्किंग की ही नहीं है। इन्होंने पार्किंग का प्लान ही नहीं किया है।
मेट्रो के जो आर्किटेक्ट हैं, जो डिजाइन करने वाले लोग हैं, उनकी यह बहुत बड़ी गलती है। उनके पास वहां जमीन नहीं है। हमने अब आईडीए से कहा है कि अगर उनके पास जमीन हो, तो वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
मंत्री ने कहा कि और भी कई समस्याएं हैं, कई जगह डिवाइडर, पोल लगे हैं। इसके बावजूद, रिस्टोरेशन यानी समतलीकरण सही से नहीं हुआ है। यह भी देखना है कि इसे कौन करेगा। इन सभी पर बात की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो
यह चूक कर दी मेट्रो इंजीनियरों ने
यह चूक इंदौर के मेट्रो इंजीनियरों और आर्किटेक्ट ने मेट्रो स्टेशन बनाने में की है। यहां से हर दिन लाखों यात्रियों को आना-जाना करना है। मेट्रो के पहले चरण के लिए ट्रायल रन जारी है। यह गांधीनगर स्टेशन से रेडिसन स्टेशन तक 17 किलोमीटर का है। इस चरण में मेट्रो के इंजीनियर स्टेशन के बाहर पार्किंग की प्लानिंग करना ही भूल गए। जी हां, यहां पर आने-जाने वाले यात्री या उन्हें छोड़ने आने वाले कहां पर वाहन लगाएंगे, इसकी जगह ही नहीं है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दौरे में खुली पोल
ये खबर भी पढ़िए...MP News: SIR पर चुनाव आयोग के सीधे बोल- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर कलेक्टर और चुनाव अधिकारी कार्रवाई के लिए रहें तैयार
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट में चूक की खबर पर एक नजर...
|
यह भारी भूल है - मंत्री विजयवर्गीय
मेट्रो के जो आर्किटेक्ट हैं, जो डिजाइन करने वाले लोग हैं, उनकी यह बहुत बड़ी गलती है। उनके पास वहां जमीन नहीं है। हमने अब आईडीए से कहा है कि अगर उनके पास जमीन हो, तो वहां पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
मंत्री ने कहा कि और भी कई समस्याएं हैं, कई जगह डिवाइडर, पोल लगे हैं। इसके बावजूद, रिस्टोरेशन यानी समतलीकरण सही से नहीं हुआ है। यह भी देखना है कि इसे कौन करेगा। इन सभी पर बात की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: मेट्रो में तीसरे सप्ताह केवल 16 हजार रह गए यात्री, अब किराया और बढ़ा, अब केवल 8 घंटे चलेगी मेट्रो
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA