इंदौर में मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद के मेट्रो सफर में दूसरे मंत्री, विधायक को बुलाया ही नहीं
Sanjay Gupta | Apr 20, 2025, 13:28 IST
indore metro run
इंदौर मेट्रो रन में विजयवर्गीय, सांसद रहे शामिल, लेकिन इस आयोजन में स्थानीय मंत्री-विधायकों को बुलाया ही नहीं गया। जिसके बाद अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
MP News: इंदौर में मेट्रो का सफर आमजन के लिए शुरू होने वाला है। इसका एक रन शनिवार 19 अप्रैल को हुआ। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव और सांसद शंकर लालवानी भी थे। वहीं साथ में थे नगर निगम के अधिकारी, एसीएस संजय शुक्ला और अन्य अधिकारी। लेकिन इसमें इंदौर के अन्य विधायक तो छोड़िए इंदौर जिले से ही अन्य दूसरे मंत्री तुलसीराम सिलावट तक नजर नहीं आए। खुद जिला प्रशासन तक को भी इसकी भनक नहीं थी।
यह बुलावा भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा भेजा गया था। नगरीय प्रशासन यानी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का विभाग और स्थानीय स्तर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और उनका निगम भी इसी विभाग के तहत है। सांसद को भी फोन विभाग के अधिकारी द्वारा ही गया था और सूचना दी गई थी। लेकिन इंदौर के दूसरे मंत्री और विधायकों को यह फोन, सूचना नहीं गई।
तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 30 सितंबर 2023 को इसके ट्रायल रन का सफर किया था। विधानसभा चुनाव के पहले का यह ट्रायल रन था और इसमें सभी जनप्रतिनिधि इस दौरान मौजूद रहे। लेकिन अब शनिवार 19 अप्रैल 2025 को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव, सांसद शंकर लालवानी, पीएस संजय शुक्ला व अन्य अधिकारियों के साथ इसके सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का सफर किया, तब सभी को दूर रखा गया। बीजेपी के स्थानीय पदाधिकारी और नेताओं को भी इसकी कोई सूचना नहीं दी गई थी। ऐसे में स्थानीय स्तर पर कोई समन्वय किया ही नहीं गया।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को जैसे ही पीएम समय देंगे, उनके द्वारा मेट्रो का उद्घाटन किया जाएगा। हमारी प्राथमिकता है कि दीवाली तक पहले चरण का 17.50 किमी का सफर शुरू किया जा सके। हालांकि अभी प्रायोरिटी रूट शुरू हो रहा है। यह भी सही है कि अभी इस सफर को लोग घूमने, अनुभव लेने के लिए अधिक से अधिक आएंगे। महापौर इस प्रयास में लगे हैं कि बसों से इस मेट्रो की कनेक्टिविटी बेहतर रहे, ताकि लोग इसमें आ सकें और उनके लिए सुविधाजनक हो।
मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के 5.5 किमी रूट को अभी शुरू किया जा रहा है। मेट्रो के पहले चरण में कुल 17.50 किमी लंबाई है। लेकिन इसमें भी प्राथमिकता आधार पर हिस्से बांटे गए हैं।
1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 5.5 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।
2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा
यह भी पढ़ें... इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, बेटे ईशान ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारा
1- रोबोट चौराहे से रीगल तक- 5.5 किमी
2- रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी ( कुल 14 किमी का हिस्सा) इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.50 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद और अधिकारियों ने किया इंदौर मेट्रो का सफर, PM करेंगे उद्घाटन
thesootr links
कौन नजर नहीं आया इस मेट्रो रन में
इस मेट्रो रन (Indore Metro) के दौरान मंत्री, महापौर और सांसद तीनों दिखे। खूब वीडियो जारी हुए और फोटो भी। मेट्रो के इंजन कक्ष तक में फोटो, वीडियो हुए। लेकिन इस दौरान मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ ही अन्य विधायक यदि शहरी की ही बात करें तो रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा नजर नहीं आए। ना ही ग्रामीण के मनोज पटेल, उषा ठाकुर ही थे। अब इसमें सीधी बात यह है कि इन्हें बुलाया ही नहीं गया।
कहां से हुआ बुलावा
इसके पहले शिवराज के ट्रायल रन में सब थे
जल्द होगा आमजन के लिए उद्घाटन
अभी यह है तैयारी
1-पहला सुपर प्रायोरिटी चरण- 5.5 किमी यह गांधीनगर से टीसीएस तक- यहां सबसे पहले चलेगी।
2- टीसीएस से रेडिसन होते हुए रोबोट चौराहे तक- 12 किमी का हिस्सा
यह भी पढ़ें... इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, बेटे ईशान ने पड़ोसी के घर में घुसकर मारा
दूसरे चरण में यह रहेगा
2- रीगल से गांधीनगर तक- 8.5 किमी ( कुल 14 किमी का हिस्सा) इस तरह पहले और दूसरे चरण को मिलाकर कुल 31.50 किमी में मेट्रो चलना है। इसकी लागत 7500 करोड़ है।
यह भी पढ़ें...मंत्री विजयवर्गीय, महापौर, सांसद और अधिकारियों ने किया इंदौर मेट्रो का सफर, PM करेंगे उद्घाटन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari