/sootr/media/media_files/2026/02/02/suicide-of-mbbs-first-year-student-in-indore-mgm-medical-college-hostel-2026-02-02-20-35-50.jpg)
Photograph: (the sootr)
NEWS IN SHORT
- इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज में छात्र ने की आत्महत्या, घटना बायज हॉस्टल की चौथी मंजिल पर हुई।
- अंतरिक्ष अग्रवाल, 25 वर्ष, ग्वालियर का निवासी था और MBBS फर्स्ट ईयर में पढ़ाई कर रहा था।
- रूम पार्टनर हर्ष कौशिक ने दरवाजा न खोलने पर मदद से दरवाजा खोला, अंदर शव मिला।
- पढ़ाई के तनाव को लेकर अंतरिक्ष परेशान था, सोमवार को कॉलेज नहीं आया था।
- कॉलेज प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे, आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
NEWS IN DETAIL
INDORE. इंदौर एमजीएम मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दुखद घटना हुई। कॉलेज के बायज हॉस्टल में एमबीबीएस के फर्स्ट ईयर के छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र की पहचान 25 वर्षीय अंतरिक्ष अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्वालियर का रहने वाला था अंतरिक्ष
सुसाइड करने वाला छात्र अंतरिक्ष साल 2025 की बैच का था। यह मूल रूप से ग्वालियर का रहने वाला था। घटना बीआर अंबेडकर हॉस्टल के बी ब्लाक की चौथी मंजिल के रूम नंजर 43 में हुई है।
यह खबरें भी पढ़ें..
संसद में गूंजा इंदौर में दूषित पानी से मौत का मामला, पूछा- जिम्मेदार कौन?
हितानंद शर्मा पर फैसले के बाद इंदौर में जुटे संघ के भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी और सीएम
साथी हॉस्टल लौटा तो घटना पता चली
अंतरिक्ष के साथ हर्ष कौशिक रूम पार्टनर था। वह शाम को कॉलेज से करीब साढ़े पांच बजे होस्टल लौटा। दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंतरिक्ष ने नहीं खोला। इसके बाद दोस्तों की मदद से दरवाजा खोला। अंदर अंतरिक्ष फंदे पर लटका हुआ था।
पढ़ाई को लेकर था तनाव में
रूममेट हर्ष ने बताया कि अंतरिक्ष पढ़ाई को लेकर तनाव में रहता था। वह सोमवार को कॉलेज भी नहीं आया था। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वहीं घटना के बाद कॉलेज परिसर में बड़ी संख्या में छात्र जमा हो गए।
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, एमवायएच के सुपरिंटेंडेंट डॉ. अशोक यादव सहित कई वरिष्ठ डॉक्टर और प्रोफेसर मौके पर पहुंचे। हॉस्टल कमरे को सील कर दिया गया है। वहीं एसीपी तुषार सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, अभी कारण सामने नहीं आए हैं।
यह खबरें भी पढ़ें..
इंदौर नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन
इंदौर में CHL CARE अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने का नोटिस, मरीज भर्ती के बाद भी कर रहे काम
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us