इंदौर नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore municipal corporation
indore municipal corporation

इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला हुआ है। रिश्वत का खेल अभी भी जारी है। एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन करवाया। वीडियो में 400 रुपए की रिश्वत की मांग की गई।

News in Short

  • इंदौर नगर निगम में 400 रुपए की रिश्वत की मांग का मामला सामने आया।
  • MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से स्टिंग ऑपरेशन करवाया।
  • निगम कर्मचारी पिंकी से रिश्वत की मांग की गई, स्टिंग में रिकॉर्ड हुआ।
  • मनीष शर्मा ने कर्मचारी से रिश्वत मांगने की सफाई मांगी।
  • औपचारिक शिकायत सोमवार को की जाएगी और जांच शुरू की जाएगी।

News in Detail

इंदौर नगर निगम में 150 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला हो चुका है, लेकिन रिश्वत का खेल जारी है। अब इस मामले में एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा ने फरियादी से ही स्टिंग ऑपरेशन करवाते हुए वीडियो बनवा लिया। इसमें 400 रुपए की रिश्वत की मांग थी।

इंदौर में CHL CARE अस्पताल के पंजीयन निरस्त करने का नोटिस, मरीज भर्ती के बाद भी कर रहे काम

इस काम के लिए मांगी गई थी रिश्वत

यह मामला शनिवार 31 जनवरी का है। एक फरियादी महिला आकांक्षा पाल से मनीष शर्मा को जानकारी मिली की केवाईसी अपडेट और आईडी रिकवर के लिए 400 रुपए मांगे गए हैं। इसके बाद स्टिंग बनाने की योजना बनी और फिर फरियादी ने रिश्वत मांगने वाली निगम कर्मचारी पिंकी को फोन किया। मिलने की जगह तय हुई और उन्हें निगम के गेट पर बुलाया गया। मनीष फरियादी को अपनी कार में लेकर गए और पूरी बात भी रिकार्ड करते रहे।

इंदौर मैराथन में दौड़ रहे युवक की मौत, फिनिश लाइन से पहले ही बिगड़ी तबीयत

इंदौर और गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, रीवा जाएंगे जीतू पटवारी

गेट पर आई युवती बनाया वीडियो

गेट पर युवती आई, तब वहां पहले से ही मनीष शर्मा द्वारा तैनात किए गए युवकों ने वीडियो बनाया। इसमें फरियादी से 400 रुपए की मांग की गई। ऑनलाइन ही राशि दी गई। इसमें फरियादी ने कहा भी कि यह काम तो बिना रुपए के हो जाता है। अब आप मेरा काम जल्दी कर देना, इसके रुपए नहीं लगते हैं। वीडियो में फिर नजर आता है कि मनीष मामा आते हैं और कर्मचारी से रिश्वत मांगने को लेकर सफाई मांगते हैं।

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट

करेंगे औपचारिक शिकायत होगी जांच

रविवार एक फरवरी होने के चलते इस मामले की अभी औपचारिक शिकायत नहीं हुई है। एमआईसी मेंबर ने बताया कि इसमें सोमवार को औपचारिक शिकायत की जाएगी और जांच होगी। साथ ही कार्रवाई की जाएगी।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर नगर निगम
  • रिश्वत
  • MIC
  • एमआईसी मेंबर
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत