मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से, 18 को पेश होगा बजट
Ravi Awasthi | Jan 15, 2026, 21:34 IST
Photograph: (the sootr)
मध्यप्रदेश विधानसभा का 19 दिवसीय बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होगा, जिसमें बजट 18 फरवरी को पेश होगा। सत्र के दौरान 12 बैठकें होंगी। बजट का आकार बढ़ने के आसार है।
NEWS IN SHORT
- मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र 16 फरवरी से 6 मार्च तक, कुल अवधि 19 दिन
- सिर्फ 12 दिन विधानसभा की बैठकें होंगी
- 18 फरवरी को बजट पेश होने की संभावना
- 4 मार्च होली, अगले दिन भी सदन बैठेगा
- 2026-27 का बजट, आकार बढ़ने के संकेत
NEWS IN DETAIL
मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के नौवें सत्र की अधिसूचना गुरुवार को जारी की गई। बजट सत्र के दौरान राज्य सरकार वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट सदन में प्रस्तुत करेगी।माना जा रहा है कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा आगामी 18 फरवरी को बजट पेश कर सकते हैं।
राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
यह खबरें भी पढ़ें...
एआई इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस: सीएम मोहन यादव बोले- MP में बनेगी AI पॉलिसी
MPPSC न्याय यात्रा के पहले NEYU नेता राधे जाट व अन्य गिरफ्तार, धारा 151 लगी
होली के दूसरे दिन सत्र की 11वीं बैठक
बजट का आकार बढ़ने के आसार
लिखित सवालों की मियाद भी तय
1999 में 52 दिन का ऐतिहासिक बजट सत्र
साल 2024 में मोहन सरकार के पहले बजट सत्र की अवधि 14 दिन की रही, लेकिन महज पांच बैठकें हुईं। इनमें सरकारी काम-काज निपटाने के साथ बजट भी पारित हो गया। इसी तरह,बीते साल दूसरा बजट सत्र 10 मार्च से 24 मार्च तक बुलाया गया। इसमें भी सिर्फ 9 बैठकें हुईं।
सबसे बड़ा बजट सत्र दिग्विजय सिंह शासनकाल में वर्ष 1999 में बुलाया गया। यह 52 दिन चला और 31 बैठकें हुईं। यह एक फरवरी से 24 मार्च तक चला। इसे मप्र विधानसभा के इतिहास का सबसे बड़ा बजट सत्र माना गया।
तीन महीने चला था सत्र,बैठकें 25
इतिहास में दर्ज सबसे लंबा बजट सत्र
अवधि: लगभग 52 दिन
बैठकें: 31
सरकार: दिग्विजय सिंह
विधानसभा अनुसार बजट सत्रों का तुलनात्मक विवरण
12वीं विधानसभा — बजट सत्र
| अवधि | दिवस | बैठकें |
| 23 फरवरी – 5 मार्च 2004 | 12 | 08 |
| 7 फरवरी – 16 मार्च 2005 | 38 | 21 |
| 14 फरवरी – 24 मार्च 2006 | 39 | 22 |
| 19 फरवरी – 30 मार्च 2007 | 40 | 17 |
| 25 फरवरी – 19 मार्च 2008 | 24 | 16 |
13वीं विधानसभा — बजट सत्र
| अवधि | दिवस | बैठकें |
| 6 जुलाई – 4 अगस्त 2009 | 30 | 17 |
| 22 फरवरी – 26 मार्च 2010 | 33 | 16 |
| 21 फरवरी – 8 अप्रैल 2011 | 47 | 24 |
| 21 फरवरी – 4 अप्रैल 2012 | 44 | 22 |
| 18 फरवरी – 22 मार्च 2013 | 33 | 19 |
14वीं विधानसभा — बजट सत्र का विवरण
| सत्र की अवधि | कुल दिवस | बैठकें |
| 30 जून – 28 जुलाई 2014 | 29 | 17 |
| 18 फरवरी – 27 मार्च 2015 | 39 | 07 |
| 23 फरवरी – 1 अप्रैल 2016 | 39 | 22 |
| 21 फरवरी – 13 अप्रैल 2017 | 72 | 19 |
| 26 फरवरी – 20 मार्च 2018 | 31 | 13 |
15वीं विधानसभा — बजट सत्र का विवरण
| सत्र की अवधि | कुल दिवस | बैठकें |
| 8 – 26 जुलाई 2019 | 19 | 13 |
| 21 – 23 सितंबर 2020 | 03 | 01 |
| 22 फरवरी – 26 मार्च 2021 | 33 | 13 |
| 7 – 25 मार्च 2022 | 19 | 08 |
| 27 फरवरी – 27 मार्च 2023 | 29 | 12 |
एमपी में अब हेड कॉन्स्टेबल भी काट सकेंगे चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर लगेगा ज्यादा जुर्माना
एमपी का सबसे बड़ा कास्ट सर्टिफिकेट फ्रॉड : 26 साल पुरानी हेराफेरी ने रोक दी IPS बनने की राह
16वीं विधानसभा — बजट सत्र का विवरण
| बजट वर्ष | सत्र की अवधि | कुल दिवस | बैठकें |
| 2026-27 | 16 फरवरी – 6 मार्च 2026 | 19 | 12 |
| 2025-26 | 10 – 24 मार्च 2025 | 15 | 09 |
| 2024-25 | 7 – 19 फरवरी 2024 | 13 | 09 |
नोट: 2020 में कोरोना के कारण केवल एक बैठक हुई।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA