इंदौर और गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, रीवा जाएंगे जीतू पटवारी

Kaushiki | Feb 01, 2026, 09:55 IST
Share
cm-mohan-yadav
cm-mohan-yadav

मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में बजट 2026 सुनेंगे। वे आज संघ के कार्यक्रमों में शामिल होंगे और शाम को गुजरात के लिए रवाना होंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रीवा दौरे पर रहेंगे।

आज का दिन मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासन के लिए बहुत हलचल भरा रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज, 1 फरवरी को इंदौर और गुजरात दौरे पर रहेंगे। साथ ही वे आज के आम बजट को भी सुनेंगे।

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी आज रीवा दौरे पर रहेंगे। आइए जानें इनके आज के कार्यक्रम को..

इंदौर जाएंगे सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव सुबह 10:10 बजे राजधानी भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर पहुंचते ही वे सबसे पहले डेली कॉलेज जाएंगे। यहां पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें सीएम शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में सीएम मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के तुरंत बाद, सुबह 11:00 बजे सीएम यहीं से केंद्रीय आम बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण सुनेंगे।

वहीं इंदौर में आज संघ के दिग्गजों का जमावड़ा रहेगा। इस कार्यक्रम में सुरेश सोनी और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

इंदौर के स्थानीय कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद, सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शाम 4:40 बजे इंदौर एयरपोर्ट से गुजरात के लिए रवाना होंगे। वे सीधे कच्छ (सफेद रण) पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। साथ ही यहीं पर रात्रि विश्राम (सीएम मोहन यादव दौरा) भी करेंगे।

बजट 2026: बीजेपी का महा-अभियान

बता दें कि, 1 फरवरी से 15 फरवरी तक पूरे मध्यप्रदेश में बजट प्रचार अभियान-2026 चलाया जाएगा। बीजेपी प्रदेश कार्यालय से लेकर बूथ स्तर तक इसका लाइव प्रसारण होगा।

पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता आम जनता के साथ बैठकर बजट की बारीकियों को समझेंगे। इसके लिए एक विशेष स्टेट लेवल ग्रुप भी बनाई गई है। ये बजट के फायदों को घर-घर तक पहुंचाएगी।

रीवा दौरे पर जीतू पटवारी

एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी आज रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे इंदौर से रीवा के लिए रवाना होंगे।

दोपहर 1:15 बजे रीवा पहुंचेंगे। दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रीवा जिलों की जिला समन्वय समिति और ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे। इसके बाद शाम 7:00 बजे वे एक विवाह समारोह में शामिल होंगे। रात 8:00 बजे वे रीवा से प्रस्थान करेंगे। उसके बाद वे रात 11:00 बजे खजुराहो पहुंचकर वहां रात्रि विश्राम करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Budget 2026: चंद घंटों में पेश होगा बजट, निर्मला सीतारमण दे सकती हैं खास तोहफे

फरवरी में एमपी के कौनसे मंत्री कहां और कब मिलेंगे? पूरा शेड्यूल आया सामने

एमपी, सीजी और राजस्थान में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट... सर्द हवाओं के साथ बरसेगा पानी

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • सीएम मोहन यादव
  • एमपी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव दौरा
  • बजट 2026-27
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा