इंदौर के MHOW में आज से रण संवाद 2025: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेना प्रमुख होंगे शामिल

Vishwanath Singh | Aug 26, 2025, 11:39 IST
Share
Sourabh282
Sourabh282

महू के आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खासतौर पर हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर की रणनीतियों, उससे मिले सबक और भविष्य के लिए सीखों पर चर्चा होगी।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और युद्ध पर तकनीक का प्रभाव विषय पर केंद्रीय रक्षा मंत्रालय का दो दिनी सेमिनार महू के आर्मी वॉर ऑफ कॉलेज में आज से होगा। इसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख शामिल होंगे।

ऑपरेशन सिंदूर से सबक

महू के आर्मी वॉर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में खासतौर पर हाल ही में सफल हुए ऑपरेशन सिंदूर की रणनीतियों, उससे मिले सबक और भविष्य के लिए सीखों पर चर्चा होगी। सैन्य विशेषज्ञों का मानना है कि इस ऑपरेशन ने आधुनिक युद्ध पद्धति और तकनीक की भूमिका को और स्पष्ट किया है।

इन दो विषयों पर होगा पूरा फोकस

इस दो दिवसीय रणनीतिक सेमिनार में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री मंगलवार शाम को इंदौर एयरपोर्ट पहुंचकर सड़क मार्ग से महू जाएंगे और आर्मी वॉर कॉलेज के विशेष सत्र में शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य फोकस रहेगा—

  1. ऑपरेशन सिंदूर से मिले सबक
  2. उभरती प्रौद्योगिकियां और युद्ध पर उनका प्रभाव

युद्ध की रणनीति और दिशा पर होगी चर्चा

सेमिनार दो प्रमुख उप-विषयों पर केंद्रित होगा— उभरती प्रौद्योगिकियां और भविष्य के युद्ध पर प्रभाव प्रौद्योगिकीय सक्षमता को उत्प्रेरित करने के लिए संस्थागत प्रशिक्षण में सुधार
इस दौरान थल, नौसेना और वायुसेना के अधिकारी हालिया संघर्षों, नई तकनीकों के इस्तेमाल, विध्वंसकारी हथियारों, अंतरिक्ष युद्ध और साइबर युद्ध के बदलते परिदृश्यों पर मंथन करेंगे।

वैश्विक भागीदारी और लाइव प्रसारण

रण संवाद में न केवल भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारी, बल्कि रक्षा उद्योग विशेषज्ञ, शिक्षाविद और अंतरराष्ट्रीय भागीदार भी शामिल होंगे। सेना ने कार्यक्रम के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और लाइव प्रसारण की व्यवस्था की है। ताकि इच्छुक लोग सीधे इस रणनीतिक संवाद से जुड़ सकें।

यह खबर भी पढ़ें...कजाकिस्तान में MP के शूटरों का जलवा, डबल गोल्ड के साथ नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, ऐश्वर्य ने भी जीता गोल्ड

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम

महू को कार्यक्रम के दौरान नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। ड्रोन कैमरों के उपयोग पर रोक रहेगी। इंदौर से महू तक पुलिस बल तैनात किया गया है और आर्मी क्षेत्र में बड़ी संख्या में सैनिक भी सुरक्षा में मुस्तैद हैं।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर
  • महू
  • राजनाथ सिंह
  • आर्मी
  • ऑपरेशन सिंदूर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा