बीजेपी के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 40 साल बाद पहुंचे कांग्रेस दफ्तर, दिया पौधारोपण अभियान का न्यौता

Sanjay Gupta | Jul 12, 2024, 20:29 IST
Share
Indore Minister Kailash Vijayvargiya invited Congress plantation campaign
Indore Minister Kailash Vijayvargiya invited Congress plantation campaign

शुक्रवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर में कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस नेताओं से मुलाकात कर मोहन सरकार के पौधारोपण अभियान में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

INDORE. लंबे समय बाद इंदौर शहर में सकारात्मक राजनीति देखने को मिली। शुक्रवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय , बीजेपी नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे और महापौर पुष्यमित्र भार्गव कांग्रेस के दफ्तर गांधी भवन पहुंचे और कांग्रेस को 51 लाख पौधारोपण महाअभियान के लिए आमंत्रित किया। कांग्रेस शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्‌ढा ने सभी का स्वागत किया। इसके पहले सुबह ही पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने इस अभियान की तारीफ करते हुए इसे पवित्र अभियान बताया था।

विजयवर्गीय के साथ जमकर हुई हंसी-मजाक

इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ सभी नेताओं ने जमकर हंसी मजाक किया। विजयवर्गीय ने कहा था कि इसके पहले 40-45 साल पहले यहां आया था। उन्होंने सुरजीत सिंह चड्‌ढा के पिता उजागर सिंह के साथ अपनी यादों को साझा किया और कहा कि वह हमारे उस्ताद थे। जब विजयवर्गीय को बीजेपी से पहली बार 1990 में टिकट मिला तब विधानसभा चार में उनके पिता उजागर सिंह ही मजबूत नेता कांग्रेस से थे लेकिन उनकी जगह इकबाल खान को टिकट मिला और वह विजयवर्गीय पहला चुनाव जीत गए।

ये खबर भी पढ़ें... आखिरकार इंदौर में नाइट कल्चर बंद , अब रात को नहीं खुलेंगी दुकानें , सुबह सीएम मोहन के सख्त निर्देश, दोपहर में कलेक्टर का आदेश

यादव है सबसे जुझारू कार्यकर्ता

विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि देवेंद्र सिंह यादव आपके यहां सबसे जुझारू कार्यकर्ता है। बुरा मत मानना। यह हमेशा लगा रहता है। इस दौरान बीजेपी के चिंटू वर्मा के साथ कांग्रेस से देवेंद्र सिंह यादव, विवेक खंडेलवाल सहित कई नेता उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री वर्मा ने बताया पवित्र अभियान

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के 5.50 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान की अब कांग्रेस भी सराहना कर रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने सुबह बयान जारी किया था कि यह सरकार की अच्छी पहल, अच्छी भावना के साथ करना चाहिए। यह पवित्र काम है, बस पौधों की सुरक्षा हो। चड्‌ढा ने कहा कि यह अच्छा अभियान है हम साथ है। शहर हित में देशहित में यह एक अच्छा काम है। इस अभियान से जुड़ने में हमें भी बहुत खुशी है।

ये खबर भी पढ़ें.. MP में रिटायर्ड पटवारी की संविदा नियुक्ति करेगी मोहन सरकार, सीएम मोहन यादव ने लिया फैसला

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर कांग्रेस
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
  • एमपी में पौधारोपण अभियान
  • कांग्रेस नेता सुरजीत सिंह चड्‌ढा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा