होलिका पर 11 आरोपी मांओं के जलेंगे पुतले, महिलाओं पर हैं अपने बच्चों की हत्या के आरोप

Aman Vaishnav | Mar 01, 2026, 15:06 IST
Share
indore modern holika dahan 11 women child murder case
indore modern holika dahan 11 women child murder case

इंदौर की पौरुष संस्था इस बार होली पर एक अनोखा आयोजन कर रही है। यहां 11 ऐसी महिलाओं के पुतले जलाए जाएंगे, जिन्होंने अपने ही बच्चों की हत्या कर दी थी। इस विवाद को विस्तार से जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए।

इंदौर की पौरुष संस्था ने महालक्ष्मी नगर मेला ग्राउंड में एक खास होलिका दहन का आयोजन किया है। ये आयोजन आज 2 मार्च को है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6:30 बजे तक होगा। संस्था के अध्यक्ष ने बताया कि इस साल होलिका दहन को एक सामाजिक संदेश से जोड़ा जाएगा।

इस दौरान 11 चेहरों वाली मॉडर्न हत्यारी होलिका का पुतला जलाया जाएगा। इन 11 महिलाओं पर अपने ही बच्चों की हत्या के आरोप हैं। इस खास आयोजन का उद्देश्य समाज में इस गंभीर मुद्दे के प्रति जागरूकता फैलाना है।
होलिका के पुतले में इस बार कई राज्यों से जुड़े चर्चित आपराधिक मामलों के प्रतीकात्मक चेहरे लगाए जाएंगे। संस्था के मुताबिक बेंगलुरु की एक महिला सीईओ का मामला भी इसमें प्रमुख रूप से दिखेगा। इन पर अपने चार साल के बेटे की हत्या का आरोप था।

संस्था अध्यक्ष ने बताया आयोजन का मकसद

संस्था का कहना है कि पौराणिक कथा में जैसे होलिका ने भक्त प्रह्लाद को जलाने की कोशिश की थी। ठीक वैसे ही आजकल समाज में कई परिवारों में टकराव और गंभीर अपराध बढ़ रहे हैं। संस्था का उद्देश्य इन मुद्दों को उजागर कर समाज में जागरूकता फैलाना है।

इस आयोजन का मकसद समाज में बढ़ते अपराध, पारिवारिक विवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा शुरू करना है। उन्होंने सभी से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम में शामिल हों। साथ ही सामाजिक संवाद का हिस्सा बनें।

853ece2b-229
853ece2b-229


कौन है ये 11 महिलाएं?

यूपी बुलंदशहर की सीमा (उर्फ लाली): इन्होंने अपने पति के साथ मिलकर साढ़े तीन साल की बेटी का गला दबाकर मार दिया था। इसके बाद उसे नहर में फेंक दिया था। हैरानी की बात है कि इन्होंने ये बेटी गोद ली थी।

तमिलनाडु कृष्णगिरि की भारती ने अपने ही 5 महीने के मासूम बेटे की जान ले ली थी।

राजस्थान भीलवाड़ा की संजू देवी: इन्होंने अपने ही दो मासूम बच्चों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

ग्वालियर की ज्योति राठौर: इनका अपने पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब इनके बेटे ने इन्हें आपत्तिजनक हालत में देखा तो, उसे दूसरी मंजिल से फेंक दिया था।

उत्तर प्रदेश बांदा की दुर्गावती: दुर्गावती ने करीब 33 मासूम बच्चों को अपनी हवस का शिकार बनाया था। वह बच्चों का यौन शोषण करती थी। इस दौरान उनके अश्लील वीडियो बना लेती थी। इन वीडियो को वह डार्क वेब और पॉर्न साइट्स पर बेचकर पैसे कमाती थी।

बैंगलोर की सूचना सेठ: सूचना सेठ ने अपने ही 4 साल के मासूम बेटे की जान ले ली थी। दरअसल कोर्ट ने आदेश दिया था कि सूचना का पति अपने बेटे से मिल सकता है। सूचना ऐसा बिल्कुल नहीं चाहती थी।

इसी वजह से वह बच्चे को लेकर गोवा के एक होटल चली गई थी। वहां उसने बच्चे की हत्या कर दी थी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके टुकड़े कर सूटकेस में भर लिए थे।

उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर की मुस्कान: मुस्कान ने अपने ही दो मासूम बच्चों की जान ले ली थी।

हरियाणा पानीपत की पूनम: पूनम ने अपने ही 3 साल के बेटे समेत कुल 4 बच्चों की जान ले ली थी। पुलिस के मुताबिक पूनम को बच्चों की सुंदरता से जलन होती थी। उसे लगता था कि वे बच्चे उससे ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं।

गुजरात नवसारी की सुनीता शर्मा: सुनीता शर्मा अंधविश्वास के चक्कर में आ गई थी। सुनीता ने अपने 7 साल और 4 साल के दो मासूम बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी थी।

तमिलनाडु कुन्नूर की शरण्य: शरण्य ने अवैध संबंधों के चलते प्रेमी संग मिलकर अपने देढ़ साल के बेटे की हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश कानपुर की प्रियंका: प्रियंका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर ये हरकत की थी। प्रियंका ने अपने ही तीनों मासूम बच्चों को नदी में डुबोकर मार दिया था।

पहले भी होना था पुतला दहन

इससे पहले भी इंदौर का चर्चित कांड राजा-सोनम रघुवंशी मामले में ऐसा देखने को मिला था। दशहरे पर 11 महिलाओं के पुतले जलाने का फैसला लिया गया था। वहीं, सोनम की मां ने इसे रोकने के लिए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने का आदेश दिया था। कोर्ट ने माना था कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज और व्यक्तिगत स्तर पर गलत संदेश जाता है।

कोर्ट के इस आदेश से आयोजनकर्ताओं के लिए एक बड़ा झटका लगा था। वे पहले से ही शूर्पनखा के पुतले की जगह सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के पुतले जलाने की तैयारी में थे।

a5587717-99a
a5587717-99a


ये खबरें भी पढ़िए...

पति राजा की हत्या के लिए सोनम रघुवंशी थी इतनी बैचेन, की थी ये खौफनाक तैयारी, मेघालय पुलिस की रिपोर्ट

दशहरे पर सोनम रघुवंशी समेत 11 महिलाओं के नहीं जलेंगे पुतले, HC ने लगाई रोक, मां ने लगाई थी गुहार

छत्तीसगढ़ में भी सोनम रघुवंशी जैसा कांड, लवली बनी बेवफा सनम, पति को मौत के घाट उतारने यह बनाया प्लान

एमपी न्यूज: राजा रघुवंशी हत्याकांड में गार्ड और बिल्डिंग मालिक हो गए बरी

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इंदौर
  • होलिका दहन
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
  • पुतला दहन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा