खाद लूटने के मामले के पूर्व विधायक मनोज चावला सहित 5 आरोपी हुए बरी
Ravi Singh | Nov 18, 2024, 23:26 IST
MLA court acquitted 5 accused including former
इंदौर एमपी एमएलए कोर्ट के जज विजय डांगी ने आलोट खाद लूट मामले में सभी पांच आरोपियों को बरी कर दिया है। यह मामला दो साल से कोर्ट में चल रहा था। सोमवार को फैसला आया।
आमीन हुसैन, रतलाम : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की आलोट विधानसभा सीट के पूर्व विधायक मनोज चावला को इंदौर एमपी एमएलए कोर्ट ने बरी कर दिया है। आलोट के बहुचर्चित खाद लूट मामले में पूर्व विधायक मनोज को राहत दी गई है। आपको बता दें कि चावला विधानसभा चुनाव हारने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे।
दरअसल, आलोट विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने शटर उठाकर खाद की लूट करवाई थी, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में पूर्व विधायक फरार भी हो गए थे। मामले में जमानत मिलने के बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच 2023 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर आलोट विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए। चुनाव हारने के बाद चावला भाजपा में शामिल हो गए, जिसे सार्वजनिक चर्चा में इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा था। इस पूरे मामले में डकैती का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूर्व विधायक मनोज चावला 30 दिन से अधिक समय तक जेल में रहे। कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन 96 दिन तक जेल में रहे। पूर्व विधायक मनोज चावला, कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन, नाहर सिंह निवासी गरड़ा, बालू सिंह निवासी निपानिया राजगुरु, तंवर सिंह निवासी हनुमंतिया को बरी कर दिया गया। डकैती मामले में शिकायतकर्ता रहे वेयरहाउस प्रभारी भगत राम जिन्होंने आलोट विधानसभा से पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला और उनके साथियों के खिलाफ डकैती का मामला दर्ज कराया था। भगत राम ने वेयरहाउस कार्यालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी पत्नी के अनुसार उन्होंने बताया था कि खाद लूट की घटना के बाद से वे तनाव में रह रहे थे।
दरअसल, आलोट विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला ने शटर उठाकर खाद की लूट करवाई थी, जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस मामले में पूर्व विधायक फरार भी हो गए थे। मामले में जमानत मिलने के बाद मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच 2023 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर आलोट विधानसभा से चुनाव लड़ा और हार गए। चुनाव हारने के बाद चावला भाजपा में शामिल हो गए, जिसे सार्वजनिक चर्चा में इस मामले से जोड़कर देखा जा रहा था।
साल 2022 में लूटा था यूरिया
जिले के ताल रोड स्थित खाद बिक्री केंद्र के सरकारी गोदाम पर 10 नवंबर 2022 को सर्वर डाउन होने से पीओएस मशीन काम नहीं कर रही थी, इसलिए किसानों ने यूरिया न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच पूर्व विधायक मनोज चावला और उनके साथी वहां पहुंचे और गोदाम का शटर खोलकर किसानों से यूरिया लेने को कहा। इसके बाद किसानों ने यूरिया लूट लिया।
30 दिन से अधिक जेल में रहे
शिकायतकर्ता ने लगाई फांसी
Thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari