इंदौर निगम में नोटिस का खेल, हाईकोर्ट से भवन अधिकारी पल्लवी पाल की जांच के आदेश
Sanjay Gupta | Published:
इंदौर निगम में नोटिस का खेल
इंदौर नगर निगम में भवन निर्माण की मंजूरी और नोटिस का खेल सालों पुराना है। नोटिस देने और फिर सुविधा शुल्क लेकर मामले को रफा-दफा करना आम बात है। अब ताजा मामला हाईकोर्ट पहुंचा है, जिसमें भवन अधिकारी पर तल्ख टिप्पणी हुई।
इंदौर नगर निगम में बिल्डिंग ऑफिसर और बिल्डिंग इंस्पेक्टर के नोटिस हमेशा कठघरे में रहते हैं। मनचाहे तरीके से यह नोटिस-नोटिस का खेल खेलते हैं। इसकी निगम में सैकड़ों शिकायतें हैं। अब ताजा मामले में पीड़ित सीधे हाईकोर्ट पहुंच गया है। इसमें हाईकोर्ट ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। हाईकोर्ट में पचोरवाला बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्रा. लि. ने याचिका दाखिल की। इसमें बताया गया कि भंडारी ब्रिज डीआरपी लाइन के पास निगम से उन्होंने बिल्डिंग की मंजूरी ली और 80 लाख रुपए शुल्क जमा किया। वहीं मंजूरी मिलने के तीन दिन बाद ही जोन 3 की भवन अधिकारी पल्लवी पाल ने नोटिस दिया। इसका जवाब लेने के तीन दिन बाद ही काम रोकने का आदेश दे दिया। हाईकोर्ट ने इस मामले में भवन अधिकारी पाल को तलब किया। उनसे पूछा कि 13 जुलाई को पहले नोटिस और फिर 16 जुलाई को काम बंद करने का आदेश किस आधार पर दिया। इस पर पाल ने कहा कि उन्हें आईडीए (IDA) से पत्र मिला था जिसमें लीज का मुद्दा था, वहां निरीक्षण किया और अनियमितता मिली। इस पर हाईकोर्ट के जस्टिस संदीप भट्ट ने दलील को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि एक अधिकारी तीन दिन में दो अलग-अलग रुख कैसे रख सकता है? ये पत्र गलत मंशा से भेजे लगते हैं। कोर्ट ने मामला अधिकारों का मनमर्जी से उपयोग करने वाला माना। कहा कि यह काम बिना किसी नेक इरादे के किया हुआ लगता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में विभाग के प्रमुख सचिव और निगमायुक्त को आदेश की कॉपी भेजने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि दोनों अधिकारी मामले की प्रारंभिक जांच कराएं। पीएस को विस्तृत रिपोर्ट के साथ ही अधिकारी पाल द्वारा की गई कार्रवाई पर जानकारी देनी होगी। निगमायुक्त से रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में मांगी गई है। साथ ही कोर्ट ने निगम, आईडीए और भवन अधिकारी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। वहीं पाल के 16 जुलाई के पत्र पर रोक लगा दी है। इंदौर नगर निगम का विवादित प्रस्ताव- अतिक्रमणकारियों से वसूलेंगे संपत्तिकर, होगा रद्द
इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस
इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर
लोकायुक्त जांच में इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी की आय निकली पांच गुना
यह है मामला...
हाईकोर्ट ने पूछा किस आधार पर दिया नोटिस
हाईकोर्ट ने माना नेक इरादे नहीं
पीएस को कहा जांच कराई जाए
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर नगर निगम अब 1 लाख राशि तक के चेक नहीं लेगा, वजह 15 रुपए के भी चेक बाउंस
इंदौर नगर निगम ने कचरा गाड़ी के शराबी ड्राइवर पर कसी नकेल, तैनात किए 60 ब्रेथ एनालाइजर
लोकायुक्त जांच में इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी की आय निकली पांच गुना
आयुष्मान योजना के नियम दरकिनार, बिना बायोमेट्रिक जांच इलाज की मंजूरी, दोषी अस्पतालों का लाइसेंस होगा सस्पेंड
By Raghvendra Singh Rathore
चुनावी सभा से पकड़ा गया सरपंच का तस्कर पति, 8 महीने से था फरार; 6 दिन पहले हुई थी करोड़ों की संपत्ति फ्रीज
By Jageshwar Prasad
NHM भर्ती की पूरी परीक्षा कैंसिल, पेंसिल से बदले नंबर, 20 अंकों की परीक्षा में जांचे 22 सवाल, जांच में हुआ खुलासा
By VINAY VERMA
15 लाख लोगों की रोजी-रोटी पर संकट! MP के आउटसोर्स कर्मचारियों ने किया आंदोलन का ऐलान
By Sandeep Kumar
फाइलों में अटकी उम्मीद: नगरीय निकायों के भ्रष्टाचार, राइट टू रीकॉल और अविश्वास प्रस्तावों पर फैसला बाकी
By CHAKRESH
सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 11 कोर्स के एडमिशन शुरू, डॉक्टर बने बिना भी मेडिकल क्षेत्र में बना सकते हैं शानदार करियर
By VINAY VERMA
श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट केस में नया मोड़: ट्रैक के पास मिले दो बमनुमा बॉक्स, 13 दिन पहले यहीं हुआ था IED विस्फोट
By Jageshwar Prasad