इंदौर में BJP पार्षद के पिता ने जोन के मुख्य निरीक्षक को दी गालियां, बोले चार जूते मारूंगा, फिर मच गया हंगामा
Sanjay Gupta | Sept 08, 2024, 11:30 IST
indore municipal corporation
इंदौर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को बीजेपी की पार्षद रूपाली पेंढारकर के पिता अरुण पेंढारकर ने गालियां और धमकी दी। शिकायत के बाद देर रात अरुण पेंढारकर पर एफआईआर दर्ज की गई।
इंदौर नगर निगम की सफाई के लिए जुटे रहने वाले मैदानी अधिकारी, कर्मचारियों को अपने ही पार्षदों के परिजन से गालियां सुनने को मिल रही हैं। अब ताजा मामला बीजेपी की 59 वार्ड की पार्षद रूपाली पेंढारकर के पिता अरुण पेंढारकर का है। इन्होंने जोन 12 के मुख्य निरीक्षक को फोन पर जमकर गालियां दी और चार जूते मारने की धमकी दी। निगम सफाई कर्मचारियों के एकजुट होने के बाद आखिरकार देर रात अरुण पेंढारकर पर एफआईआर हो गई।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
पेंढारकर ने सहायक मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जोन 12 हरसिद्धी में पदस्थ लाखनसिंह पिता रतनलाल लोधी को सरकारी नंबर पर फोन किए, वह फोन नहीं उठा पाए फिर उन्होंने शाम 4.45 बजे उन्हें फोन किया। पेंढारकर ने कहा कि वह नंदलालपुरा से गणेश पंडाल से पाइप नहीं उठे हैं, जेसीबी भेज दो। लोधी ने कहा कि जेसीबी तो दूसरे वार्ड में गई है, इस पर पेंढारकर नाराज हुए, इस पर लोधी ने कहा कि पाइप उठाने का काम हमारा नहीं है, आप जेडओ को बोल दीजिए। इसी बात पर पेंढारकर भड़क गए और बोले चार जूते आकर मारूंगा और साथ ही गालियां देना शुरू कर दिया।
![पेंढारकर पर एफआईआर]()
इसके बाद सभी स्वास्थ्य कर्मचारी नाराज हो गए और कचरा वाहन खड़े कर दिए। उनकी मांग थी कि पेंढारकर पर केस दर्ज कराया जाए, लेकिन पुलिस ने आनाकानी की। बीजेपी नेताओं की ओर से भी दबाव आया कि केस दर्ज नहीं किया जाए। इस पर देर रात तक सभी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी पंढरीनाथ थाने पर जमा हो गए। देर रात तक हंगामा हुआ। आखिर में पेंढारकर पर केस हुआ।
पेंढारकर पर पुलिस ने बीएनएस दारा 351(2) के तहत केस दर्ज किया है। दो धमकाने के मामले की होती है और इसमें दो साल तक की सजा, जुर्माने का प्रावधान है। यानी कुल मिलाकर इसमें मामूली धारा लगाकर मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
कार्रवाई में ढिलाई को लेकर सफाईकर्मी बेहद नाराज है। इनका कहना है कि हम लगातार मेहनत करते हैं और जनप्रतिनिधि के परिवार वाले ही धमकाते हैं और गंदा व्यवहार करते हैं। हमरी मेहनत से नंबर वन बनते हैं और अवार्ड लाते हैं फिर हम सभी को भुला दिया जाता है।
![sanjay gupta]()
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
यह हुई घटना
पेंढारकर पर एफआईआर
फिर शुरू हुई राजनीति
इन धाराओं में हुआ केस
हमने सफाई के लिए मेहनत की, अब कोई नहीं सुनता
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari