इंदौर नगर निगम जलकर, संपत्तिकर बढ़ाएगा, कचरा शुल्क पर सहमति नहीं, नर्मदा का चौथा चरण भी बजट में शामिल
Sanjay Gupta | Jul 29, 2024, 12:21 IST
इंदौर नगर निगम जलक
जलकर में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी होना है। इसे 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए प्रति माह किया जाना प्रस्तावित है। मप्र में पहले से ही इंदौर नगर निगम प्रति माह सबसे ज्यादा जलकर लेने वाला निगम है, जबकि इसके बदले में वह महीने के केवल 15 दिन ही जल देता है।
इंदौर नगर निगम का बजट मंगलवार (30 जुलाई) को पेश हो रहा है। यह बजट करीब 7800 करोड़ रुपए का है। इस बजट में कई विकास कामों को मंजूरी दी जाएगी, जिसमें सबसे अहम नर्मदा का चौथा चरण है। वहीं आम नागरिक पर टैक्स का बोझ बढ़ना तय है।
जलकर में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी होना है। इसे 200 रुपए से बढ़ाकर 300 रुपए प्रति माह किया जाना प्रस्तावित है। मप्र में पहले से ही इंदौर नगर निगम प्रति माह सबसे ज्यादा जलकर लेने वाला निगम है। जबकि इसके बदले में वह महीने के केवल 15 दिन ही जल देता है।
संपत्ति कर में भी करीब 8 से 10 फीसदी की बढोतरी होने जा रही है। इसके पहले नगर निगम ने कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव कर पहले ही बोझ बढ़ा दिया था और अब इसमें दरों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
कचरा शुल्क सभी संपत्ति पर बढ़ना चाहिए या केवल व्यावसायिक पर, इसे लेकर अभी असमंजस है। पहले प्रस्ताव था प्लाट एरिया के हिसाब से कचरा शुल्क को आवासीय और व्यावसायिक दोनों में ही बढोतरी की जाए। लेकिन अब संशोधन करते हुए इसे व्यावसायिक संपत्ति के लिए ही बढाने की बात सामने आई है।
सिंहस्थ को देखते हुए कान्ह नदी की सफाई पर फोकस रहेगा और सभी एसटीपी प्लांट स्थापित और चालू करने का अहम प्रस्ताव है।
आईटी के लिए प्रावधान, खासकर पोर्टल बनाने की मंजूरी व अन्य काम के लिए अतिरिक्त बजट रखा जाएगा
वेस्ट एनर्जी प्लान भी रखा गया।
वहीं इसमें नगर निगम हर दिन जल प्रदाय देने और जलसंकट को दूर करने के लिए नर्मदा का चौथा चरण ला रहा है। इसके लिए 800 करोड़ का कर्जा IFC से लिया जाएगा। इसके पूरा होने पर इंदौर को 836 एमएलडी पानी मिलेगा। इसके लिए 32 नई टंकियां भी बनेंगी।
चौथा चरण लाने के साथ ही पहले, दूसरे और तीसरे चरण की खराब लाइंन का भी रखरखाव, सुधार किया जाएगा। यह कुल प्रोजेक्ट 1900 करोड़ रुपए का है। इसके लिए दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा होने की समयसीमा रखी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर नगरीय सीमा में आए नए गांव, रिंग रोड व बायपास पर हो रही नई बसाहट तक भी नर्मदा लाइन पहुंच सकेगी। यह योजना साल 2050 तक की जलआपूर्ति आवश्यकता को देखते हुए बनाई गई है।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जलकर और संपत्तिकर में इतनी बढ़ोतरी
संपत्ति कर में भी करीब 8 से 10 फीसदी की बढोतरी होने जा रही है। इसके पहले नगर निगम ने कॉलोनियों के रेट जोन में बदलाव कर पहले ही बोझ बढ़ा दिया था और अब इसमें दरों में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है।
कचरा शुल्क व्यावसायिक में ही बढ़ोतरी
सिंहस्थ पर विशेष नजर, सभी एसटीपी पर काम होगा
आईटी के लिए प्रावधान, खासकर पोर्टल बनाने की मंजूरी व अन्य काम के लिए अतिरिक्त बजट रखा जाएगा
वेस्ट एनर्जी प्लान भी रखा गया।
आमजन के लिए नर्मदा का चौथा चरण अहम
चौथा चरण लाने के साथ ही पहले, दूसरे और तीसरे चरण की खराब लाइंन का भी रखरखाव, सुधार किया जाएगा। यह कुल प्रोजेक्ट 1900 करोड़ रुपए का है। इसके लिए दिसंबर 2026 तक कार्य पूरा होने की समयसीमा रखी गई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर नगरीय सीमा में आए नए गांव, रिंग रोड व बायपास पर हो रही नई बसाहट तक भी नर्मदा लाइन पहुंच सकेगी। यह योजना साल 2050 तक की जलआपूर्ति आवश्यकता को देखते हुए बनाई गई है।
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari