नगर निगम घोटाले में फरार चल रहे ओहरिया और शुक्ला की अग्रिम जमानत खारिज
Sanjay Gupta | Jul 06, 2024, 22:57 IST
INDORE Municipal corporation
नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में फरार चल रहे वरिष्ठ ऑडीटर जगतसिंह ओहरिया और रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर अरूण शुक्ला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है।
INDORE : नगर निगम के फर्जी बिल घोटाले में फरार चल रहे वरिष्ठ ऑडिट जगत सिंह ओहरिया और रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर अरूण शुक्ला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। दोनों ही फरार चल रहे हैं और दोनों ने ही जिला कोर्ट में अधिवक्ता माध्यम से कहा कि जमानत मिली तो भागने की आशंका नहीं होगी, हम कहीं नहीं भागेंगे, गिरफ्तार हुए तो सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हो जाएगी।
जमानत के लिए शुक्ला ने जो 75 साल के हैं, मुरलीधरन को मिली जमानत और अपनी उम्र का भी हवाल दिया और कहा कि उन्हें स्वास्थ्यगत समस्या है। दोनों ने ही कहा कि उन पर केवल शक के आधार पर केस किया गया है और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।
वहीं अपर लोक अभियोजक श्याम दांगी ने शासन की ओर से इसमें आपत्ति लेते हुए कहा कि यह बहुत बड़ा घोटाला है और इसमें अभी भी कई पर्तें खुल रही है। इन्हें जमानत देने से इनके संबंध अभी भी नगर निगम में हैं, यह फाइलों को नष्ट करा सकते हैं। सभी तर्कों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने दोनों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी।
ये खबर भी पढ़ें...
LN Malviya : फर्जीवाड़े की नींव पर टिकी है सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाली एलएन मालवीय इंफ्रा
वहीं इसके पहले राजकुमार साल्वी ने भी जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन उसे अभी जेल में ही रहना होगा। बाकी जमानत आवेदन खारिज होता देख उसने आवेदन ही वापस ले लिया। वहीं जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद भगोड़ा एहतेश्याम खान उर्फ काकू अब हाईकोर्ट पहुंच गया है, हालांकि इसकी सुनवाई आगे बढ़ गई है और 16 जुलाई को अब सुनवाई होगी।
शुक्ला ने दिया उम्र का हवाला
शासकीय अधिवक्ता ने ली आपत्ति
ये खबर भी पढ़ें...
LN Malviya : फर्जीवाड़े की नींव पर टिकी है सरकार को करोड़ों का चूना लगाने वाली एलएन मालवीय इंफ्रा
राजकुमार साल्वी ने केस ही वापस ले लिया, काकू हाईकोर्ट गया
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman