इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे
इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे
Sanjay Gupta | Oct 21, 2026, 13:54 IST
इंदौर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और बाजार के लिए प्रस्तावित जमीन, जिसके लिए प्रशासन ने 420 करोड़ रुपए मांगे हैं।
इंदौर नगर निगम अपनी कमाई बढ़ाने के लिए नए रास्ते तलाश रहा है। इसी सिलसिले में निगम ने जिला प्रशासन से एक जमीन मांगी थी। यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की योजना है। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने कलेक्टर शिवम वर्मा को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने अपनी पसंद की जमीन देने की मांग की थी।
दूसरी ओर जिला प्रशासन ने नए नियमों के आधार पर जमीन की कीमत निकाली। इसके बाद निगम को बताया कि जमीन के लिए 420 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। इतनी बड़ी रकम सामने आने से निगम के होश उड़ गए।
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल (Municipal Commissioner Kshitij Singhal) ने जिला प्रशासन से जूनी इंदौर के ग्राम रेसीडेंसी में जमीन मांगी थी। इसमें ब्लॉक नंबर 45 की 0.269 हेक्टेयर जमीन शामिल है। इसके अलावा ब्लॉक 47 की 5.152 हेक्टेयर जमीन मांगी गई। ब्लॉक 52 की 0.607 हेक्टेयर और ब्लॉक 62 की 1.942 हेक्टेयर जमीन भी मांगी गई।
इस तरह कुल 7.970 हेक्टेयर जमीन की मांग की गई है। निगम यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाना चाहता है। साथ ही जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल करने की भी योजना है।
जिला प्रशासन ने निगम की मांग पर जमीन की जांच की। इसके बाद नियमों के आधार पर जमीन की कीमत तय की गई। प्रशासन ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी। इसमें बताया गया कि नजूल नियम 2020 के तहत शुल्क देना होगा। जिस जमीन से नियमित कमाई होती है, उस पर 50 फीसदी राशि ली जाती है। इनमें मार्केट, कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड जैसी योजनाएं शामिल हैं।
साल 2026-27 की गाइडलाइन के अनुसार जमीन की कीमत 840 करोड़ रुपए है। नियम के मुताबिक निगम को इसका 50 फीसदी भुगतान करना होगा। यानी जमीन लेने के लिए 420 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा हर साल 3 लाख 18 हजार रुपए किराया भी देना होगा।
इस पत्र में ही प्रशासन ने निगमायुक्त को यह जानकारी देने के साथ ही पूछा है कि अब इस संबंध में आप अपना अभिमत जल्द बता दीजिए। ताकि इसमें देरी ना करते हुए मामले को जिला नजूल निर्वर्तन समिति को भेजा जा सके।
क्या हैं
बता दें कि मध्यप्रदेश में सरकारी जमीन के आवंटन और इस्तेमाल के लिए नियम बनाए गए हैं। इन्हें मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन निर्देश 2020 कहा जाता है। इन नियमों के तहत सरकारी जमीन किसी व्यक्ति या संस्था को दी जा सकती है। सरकारी विभागों को भी तय शर्तों पर जमीन मिल सकती है। जमीन का पट्टा बढ़ाने और उसे फ्रीहोल्ड करने के प्रावधान भी हैं।
जमीन आवंटन के मामलों की जांच के लिए तीन स्तरों पर समितियां बनाई गई हैं। जिला स्तर की समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। संभाग स्तर की समिति की जिम्मेदारी कमिश्नर के पास होती है। राज्य स्तर की समिति के अध्यक्ष राजस्व मंत्री होते हैं। ये समितियां जमीन से जुड़े दस्तावेज और आवेदक की पात्रता की जांच करती हैं। इसके बाद नियमों के अनुसार जमीन आवंटन पर फैसला लिया जाता है।
मध्यप्रदेश में सरकारी जमीन आवंटित करने के अलग-अलग तरीके हैं। आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक उपयोग के लिए पट्टा दिया जा सकता है। इसकी अवधि 15 से 99 साल तक हो सकती है। पट्टे की जमीन को फ्रीहोल्ड कराने की व्यवस्था भी है। इसके लिए तय शुल्क चुकाना पड़ता है। सरकार विकास कार्यों के लिए दूसरे विभागों और स्थानीय निकायों को भी जमीन देती है।
नियमों के तहत कुछ सार्वजनिक कामों के लिए जमीन मुफ्त दी जा सकती है। इनमें खेल मैदान, सार्वजनिक पार्क और सरकारी अस्पताल शामिल हैं। स्थानीय निकायों को इन कामों के लिए रियायत मिलती है।
मार्केट या व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए जमीन मुफ्त नहीं मिलती। ऐसी जमीन के लिए गाइडलाइन मूल्य की 50 फीसदी राशि चुकानी पड़ती है। जमीन लेते समय यह रकम एकमुश्त जमा करनी होती है। इसके अलावा हर साल भू-भाटक यानी जमीन का किराया भी देना पड़ता है।
![इंदौर निगम ने मांगी सरकारी जमीन, जिला प्रशासन ने बताया हिसाब 420 करोड़ रुपए लगेंगे]()
निगमायुक्त ने कौन सी जमीन मांगी थी?
इस तरह कुल 7.970 हेक्टेयर जमीन की मांग की गई है। निगम यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाना चाहता है। साथ ही जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल करने की भी योजना है।
नियमों का हवाला देकर मांगे 420 करोड़
साल 2026-27 की गाइडलाइन के अनुसार जमीन की कीमत 840 करोड़ रुपए है। नियम के मुताबिक निगम को इसका 50 फीसदी भुगतान करना होगा। यानी जमीन लेने के लिए 420 करोड़ रुपए चुकाने होंगे। इसके अलावा हर साल 3 लाख 18 हजार रुपए किराया भी देना होगा।
अपनी मंशा बता दीजिए
क्या हैं मध्यप्रदेश नजूल भूमि निर्वर्तन नियम ?
जमीन आवंटन के मामलों की जांच के लिए तीन स्तरों पर समितियां बनाई गई हैं। जिला स्तर की समिति के अध्यक्ष कलेक्टर होते हैं। संभाग स्तर की समिति की जिम्मेदारी कमिश्नर के पास होती है। राज्य स्तर की समिति के अध्यक्ष राजस्व मंत्री होते हैं। ये समितियां जमीन से जुड़े दस्तावेज और आवेदक की पात्रता की जांच करती हैं। इसके बाद नियमों के अनुसार जमीन आवंटन पर फैसला लिया जाता है।
सरकारी जमीन कैसे दी जाती है?
किन कामों के लिए मुफ्त मिलती है जमीन?
मार्केट या व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए जमीन मुफ्त नहीं मिलती। ऐसी जमीन के लिए गाइडलाइन मूल्य की 50 फीसदी राशि चुकानी पड़ती है। जमीन लेते समय यह रकम एकमुश्त जमा करनी होती है। इसके अलावा हर साल भू-भाटक यानी जमीन का किराया भी देना पड़ता है।
दांडी से सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा तक: 24 राजनीतिक यात्राओं ने देश में क्या बदला?
By CHAKRESH
GIB के पुनर्वास कार्यक्रम को लगा झटका, डेजर्ट नेशनल पार्क में छोड़े गए गोडावण का लोमड़ी ने किया शिकार
By Jageshwar prasad
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी
By Sanjay Gupta
सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद
By Ashish Bhardwaj
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल
By Harrison Masih
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
By Ashish Bhardwaj
एमपी के सरकारी कॉलेजों पर 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, यूट्यूब से पढ़ रहे छात्र
By Aman Vaishnav