इंदौर नगर निगम वार्ड 83 के उपचुनाव में BJP ने मालिनी गौड़ की सुनी, जीतू को टिकट
Sanjay Gupta | Aug 27, 2024, 19:05 IST
thesootr
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी किया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को सूचित किया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मंजूरी से वार्ड 83 के लिए जितेंद्र राठौर को प्रत्याशी बनाया जाता है...
INDORE. इंदौर नगर निगम ( Indore Municipal Corporation ) में वार्ड 83 के पार्षद कमल लड्ढा के निधन से खाली हुए पद के लिए उपचुनाव होना है। इसके लिए 28 अगस्त नामांकन की अंतिम तारीख है। जैसा की 'द सूत्र' ने बताया था इसमें पूरी तरह से विधानसभा चार की विधायक मालिनी गौड़ ( Malini Gaur ) की चली है। सांसद शंकर लालवानी और महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पसंद को दरकिनार करते हुए विधायक मालिनी गौड़ के समर्थक जितेंद्र राठौर को टिकट दिया है। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने इस संबंध में औपचारिक पत्र जारी किया और नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे को सूचित किया कि प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की मंजूरी से वार्ड 83 के लिए जितेंद्र राठौर को प्रत्याशी बनाया जाता है। इस वार्ड के लिए 11 सितंबर को वोटिंग होना है। कांग्रेस से विकास जोशी का नाम तय है, लेकिन नाम की औपचारिक घोषणा रात तक होगी।
बीजेपी के गढ़ विधानसभा चार ( विधायक मालिनी गौड़ ) के इस वार्ड के लिए सांसद शंकर लालवानी ने कपिल जैन का नाम आगे बढ़ाया। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यहां के लिए अपने पुराने मित्र भरत पारख का नाम आगे बढ़ाया, जो बीते चुनाव में टिकट नहीं पा सके थे, लेकिन गौड़ की पसंद को ही टिकट दिया गया।
गौड़ की पसंद पहले कमल लड्ढा के पुत्र अभिषेक थे। एक बार लड्ढा की बहू भी यहां से पार्षद बन चुकी हैं, लेकिन इसमें सबसे बड़ा पेंच परिवारवाद आ गया। इसके बाद पार्टी ने गौड़ से दूसरा नाम देने के लिए कहा, उन्होंने जितेंद्र राठौर का नाम आगे बढ़ाया। लड्ढा का नाम परिवारवाद के कारण कट गया और फिर राठौर तय हुए।
ये खबर भी पढ़ें...
निगम वार्ड 83 उपचुनाव टिकट में सांसद, महापौर की नहीं, विधायक मालिनी गौड़ की ही चलेगी
इधर कांग्रेस की ओर से चार नाम का पैनल बनाया जा चुका है। इसमें विकास जोशी, संजय उर्फ पप्पू मालवीय, नीलेश भूतड़ा और प्रवीण नीखरा के नाम बनाए गए हैं। इनकी सूची प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेज दी गई है। हालांकि, नाम स्थानीय स्तर पर ही तय होने की बात कही जा रही है। इसमें वार्ड की जातिगत आंकड़े को देखते हुए विकास जोशी रेस में आगे है। इसके पहले लड्ढा के सामने लड़ चुके आशीष लाहोटी चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, इसलिए उनके नाम पर विचार नहीं हो रहा है। कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा ने कहा कि नाम की घोषणा मंगलवार शाम तक कर देंगे।
तीनों ने दिए थे नाम
परिवारवाद के कारण लड्ढा का टिकट कटा
ये खबर भी पढ़ें...
निगम वार्ड 83 उपचुनाव टिकट में सांसद, महापौर की नहीं, विधायक मालिनी गौड़ की ही चलेगी
कांग्रेस की ओर से पैनल में 4 नाम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj