इंदौर नगर निगम : वन टाइम जल कर सेटलमेंट के लिए 3 दिन ही बचे, केवल 15 करोड़ हुए जमा, फिर होगी FIR
Sanjay Gupta | Aug 23, 2024, 15:47 IST
जलकर भरो नहीं तो फिर FIR
इंदौर नगर निगम ने साफ कर दिया है कि स्कीम के लाभ के लिए और बकायेदारों को मौका देने के लिए शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिन भी निगम के समस्त कैश काउंटर खुले रहेंगे।
इंदौर नगर निगम में बकाया जलकर वन टाइम सेटलमेंट योजना के लिए केवल गिनती के दिन बाकी है। 25 अगस्त को यह योजना खत्म हो जाएगी। कुल 1.88 लाख बकायादारों की कुल राशि 560 करोड़ रुपए है। इसमें से अभी तक करीब15 करोड़ रुपए राशि ही जमा हुई है।
उधर निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि तारीख बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है, बल्कि इस तारीख के बाद बकायादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही FIR भी कराई जाएगी। हर वार्ड में चिन्हित कर बकायादारों पर एफआईआर होगी।
निगम ने साफ कर दिया है कि स्कीम के लाभ के लिए और बकायेदारों को मौका देने के लिए शनिवार एवं रविवार अवकाश के दिन भी निगम के समस्त कैश काउंटर खुले रहेंगे।राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान एवं जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा बबलू ने बताया कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त शिवम वर्मा के निर्देशन में शहर के जलकरदाताओं को एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।
जलकरदाताओं के खातों में वित्तीय वर्ष 2022-23 तक की दर्ज बकाया राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करने पर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि का समायोजन कर खातों को नियमित करने का निर्णय लिया गया था।
शहर की जल करदाताओं को वन टाइम सेटलमेंट योजना के तहत लाभ प्रदान करने के कम में निगम के समस्त जोनल क्षेत्र के अंतर्गत 100 से अधिक स्थानों पर 25 अगस्त तक जलकर खातों का नियमितिकरण अभियान चलाया जा रहा है।
महापौर ने बताया कि जलकर की इस वन टाइम स्कीम का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हुए, आगामी 24 एवं 25 अगस्त को शनिवार और रविवार के दिन निगम के समस्त कैश काउंटर करदाताओं की सुविधा हेतु खुले रहेंगे, ताकि नागरिक इस योजना का अंतिम दो दिन में भी लाभ उठा सकें।
![sanjay gupta]()
उधर निगम के जिम्मेदारों का कहना है कि तारीख बढ़ाने की कोई मंशा नहीं है, बल्कि इस तारीख के बाद बकायादारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। साथ ही FIR भी कराई जाएगी। हर वार्ड में चिन्हित कर बकायादारों पर एफआईआर होगी।
छुट्टी के दिन भी खुलेंगे कैश काउंटर
जलकरदाताओं के खातों में वित्तीय वर्ष 2022-23 तक की दर्ज बकाया राशि का 50 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करने पर शेष 50 प्रतिशत बकाया राशि का समायोजन कर खातों को नियमित करने का निर्णय लिया गया था।
सौ से ज्यादा जगहों पर चल रही मुहिम
महापौर ने बताया कि जलकर की इस वन टाइम स्कीम का लाभ उठाने के लिए नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करते हुए, आगामी 24 एवं 25 अगस्त को शनिवार और रविवार के दिन निगम के समस्त कैश काउंटर करदाताओं की सुविधा हेतु खुले रहेंगे, ताकि नागरिक इस योजना का अंतिम दो दिन में भी लाभ उठा सकें।
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari