विधायक मालिनी गौड़ ने सफाई पर महापौर, निगमायुक्त का नाम लिए बिना और अपने काम बता साधा निशाना

Sanjay Gupta | Jun 29, 2024, 18:06 IST
Share
Indore Municipal council
Indore Municipal council

छह बार नंबर वन के बाद सातवीं बार संयुक्त नंबर वन आने को लेकर नगर निगम निशाने पर हैं। पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ ने भी अब इस मामले में नगर निगम पर बहुत ही प्यार से निशाना साधा है।

सफाई की कमजोर होती हालत, लगातार छह बार नंबर वन के बाद सातवीं बार संयुक्त नंबर वन आने को लेकर नगर निगम निशाने पर हैं। पूर्व महापौर व विधायक मालिनी गौड़ ने भी अब इस मामले में नगर निगम पर बहुत ही प्यार से निशाना साधा है। अपने बयान में उन्होंने नाम तो किसी का नहीं लिया, लेकिन अपने काम इस तरह से गिनाए कि महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त शिवम वर्मा सहित पूरा निगम घेरे में आ गया।

खासकर यह बोलना सबसे अहम

मालिनी गौड़ ने कहा कि अभी लोगों में जागरूकता की कमी आई है। लीडर मॉनीटरिंग की जरूरत है। यानी गौड़ ने अप्रत्यक्ष तौर पर पूरे नगर निगम की लीडरशिप पर सवाल खड़े कर दिए हैं। निगम में महापौर और निगमायुक्त की लीडरशिप ही अहम होती है।

ये खबर भी पढ़ें...

पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधारानी के आगे नाक रगड़कर मांगी माफी

अपने काम और अधिकारियों के समन्वय को ऐसे बताया

मालिनी गौड़ ने कहा कि सफाई के लिए मॉनीटरिंग सबसे अहम है, मैं और तत्कालीन निगमायुक्त (मनीष सिंह और फिर आशीष सिंह) दोनों का समन्वय बहुत अच्छा था। जिस प्रकार से मैं सुबह पांच बजे निकलती थी, रात डेढ़ बजे भी सफाई देखने जाती थी, मॉनीटरिंग बहुत जरूरी थी। हमने जागरूकता के लिए 500 बैठक की। स्पॉट फाइन किया, सख्ती भी की और लोगों को जागरूक किया। इसके चलते शहर में स्वच्छता का वातावरण बना था। आगे भी ऐसा चलता रहे ऐसी शुभकामनाएं देती हूं।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • Mayor Pushyamitra Bhargava
  • विधायक मालिनी गौड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई