लोकायुक्त जांच में इंदौर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी की आय निकली पांच गुना

Sanjay Gupta | Aug 14, 2026, 23:06 IST
Share
सहायक राजस्व अधिकारी की आय निकली पांच गुना
सहायक राजस्व अधिकारी की आय निकली पांच गुना

इंदौर लोकायुक्त द्वारा इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे के यहां छापे में शाम तक जांच चली। सुबह जो दो गुना आय की जानकारी मिली थी, वह शाम होते-होते पांच गुना करीब हो गई।

Indore: नगर निगम इंदौर के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र पांडे के घर लोकायुक्त ने शुक्रवार सुबह छापा मारा। पांडे के घर के साथ ही पत्नी भावना के नाम चल रहे होस्टल में भी टीम गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि पांडे को 31 साल की नौकरी में कुल 80 लाख का वेतन मिला और खर्च दो करोड़ 53 लाख किया। लेकिन शाम होते-होते और कई प्रापर्टी सामने आ गई।

आय से पांच गुना मिली कमाई

प्रारंभिक जांच में आया कि उसकी 31 साल की नौकरी में 80 लाख का कुल वेतन अभी तक मिला। कुल आय की तुलना में 4 करोड़ 59 लाख 87 हजार 491 रुपए का अनुपातहीन व्यय पाया गया है। 84 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति अभी तक की जांच में पाई गई है।

यह सारी संपत्तियां मिली

  • भूमि एवं भवन निर्माण पर व्यय- एक करोड़ 20 लाख रुपए
  • घर के सामान की इन्वेंट्री= 60 लाख रुपए
  • स्वर्ण आभूषण= 60 लाख रुपए के
  • रजत आभूषण= चार लाख रुपए के।
  • नकद राशि= दो लाख 33 हजार रुपए।
  • छात्रावास पर व्यय= 91 लाख 50 हजार रुपए ।
  • छात्रावास के सामान की इन्वेंट्री= एक लाख 6 हजार रुपए।
  • बैंक बैलेंस= 7 लाख 32 हजार ।
  • पत्नी, पुत्र व पुत्री के नाम से चार पहिया व दो पहिया वाहन पर भी 14 लाख खर्च किए।
ग्राम मुंडला दोस्दार तहसील बिचौली हप्सी में कृषि भूमि 1।279 हेक्टेयर= अनुमानित कीमत= 81 लाख 86 हजार रुपए।
ग्राम मुंडला दोस्दार तहसील बिचौली हप्सी में मुख्य मार्ग की कृषि भूमि 13500 स्क्वायर फिट= अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए ।

पत्नी के नाम दो बिल्डिंग, एक में चल रहा हॉस्टल

जांच में आया कि पांडे ने पत्नी भावना पांडे के नाम पर आनंद नगर एक्सटेंशन में एक इमारत है। नवलखा-चितावद एरिया में इस दो हजार वर्गफीट प्लाट पर G+3 भवन बना हुआ है। इसे बनाने में करीब सवा करोड़ खर्च हुए हैं। इसी तरह गजाधर नगर, चितावद के गुलमोहर का बगीचा इलाके में भावना पांडे के नाम G+2 बिल्डिंग मिली है। इसमें हॉस्टल है। इसके निर्माण पर करीब 91।50 लाख रुपए खर्च का अनुमान है।

लोकायुक्त टीम में यह शामिल

लोकायुक्त ने आरोपी पर भ्रष्टचाचार निवारण एक्ट 2018 की धार 13 (1) बी व 13(2) के तहत केस किया है। लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर एसपी लोकायुक्त राजेश सहाय ने टीम बनाकर यह कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम में डीएसपी सुनील तालान, आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास और सचिन पटेरिया शामिल हैं।

ये भी पढ़ें...

इंदौर लोकायुक्त का निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर छापा, दोगुनी मिली कमाई

इंदौर बायपास पर DRI की टीम पकड़ने गई तीन किलो सोना, तस्करों ने किया हमला

इंदौर बीजेपी नेता कॉलोनी विवाद: ऐसे खुली 1500 करोड़ की जमीन की कुंडली

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 20 अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • लोकायुक्त
  • नगर निगम इंदौर
  • राजस्व अधिकारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग