MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 20 अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

Sandeep Kumar | Aug 14, 2026, 20:56 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार,रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट, 7.5 करोड़ का सोना ले भागे चोर, धान घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टरों को जांच के निर्देश, सिमाला प्रसाद समेत MP के 20 अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

धान घोटाले पर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टरों को जांच के निर्देश, जबलपुर की तारीफ

जबलपुर में धान परिवहन की गड़बड़ी ने बड़ा सवाल खड़ा किया। मामला अब सिर्फ एक जिले तक सीमित नहीं रहा।
हाई कोर्ट ने इसकी जांच का दायरा बढ़ा दिया। इस मामले में जनहित याचिका दायर करने वाले पी जी नाजपांडे के अनुसार अब पूरे प्रदेश में धान परिवहन की जांच होगी। कोर्ट ने सभी कलेक्टरों को जांच के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


सांसद आलोक शर्मा का बड़ा आरोप, भोपाल के कुछ NGO को हो रही पाक-चीन से फंडिंग

भोपाल में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विभाजन की पीड़ा को याद किया गया। इसी दौरान सांसद आलोक शर्मा ने विदेशी फंडिंग का मुद्दा उठाया। उन्होंने गैर-सरकारी संगठन यानी NGO (Non-Governmental Organization) की फंडिंग पर पारदर्शिता की बात कही। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्य प्रदेश में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण केस पर फैसला कब, इसी से आजाद होंगे 13 फीसदी होल्ड पद

27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण:मध्य प्रदेश में ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी हो गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शुरू हुई इस सुनवाई को 5 अगस्त को पूरा किया गया और कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह सुनवाई लगातार 15 दिन तक चली। इस दौरान करीब 30 घंटे तक ओबीसी पक्ष, अनारक्षित वर्ग, मध्य प्रदेश सरकार और अन्य पक्षकारों ने अपनी दलीलें रखीं। सभी पक्षों ने कोर्ट के सामने अपने-अपने तर्क विस्तार से पेश किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर बीजेपी नेता कॉलोनी विवाद: ऐसे खुली 1500 करोड़ की जमीन की कुंडली

इंदौर जिला प्रशासन की कॉलोनी सेल ने जुलाई में बीजेपी नेता नीलेश चौधरी की स्वास्तिक ग्रैंड कॉलोनी की विकास मंजूरी निरस्त कर दी थी। वजह थी इस कॉलोनी के सर्वे नंबर में से चार हेक्टेयर जमीन का सीलिंग प्रभावित होना। यह मामला एक अन्य कॉलोनी लुमिनियस इन्फ्राप्रोजेक्ट्स (मेहुल पिता नवीन मेहता) के आवेदन पर खुला। वहीं इसके बाद जब आगे जांच हुई तो मामला और उलझ गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में गैर-एसएएस को नहीं मिल रहा आईएएस अवॉर्ड, 10 साल से सपना अधूरा

मध्य प्रदेश में कई काबिल अफसरों का आईएएस बनने का सपना अटका हुआ है। गैर-एसएएस राजपत्रित अधिकारी बीते 10 साल से इंतजार कर रहे हैं। विभागीय प्रमोशन तो दोबारा शुरू हो चुके हैं। लेकिन इन अफसरों के आईएएस अवॉर्ड की प्रक्रिया 2016 से रुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के 20 अफसरों को मिलेगा प्रेसिडेंट मेडल, सिमाला प्रसाद सहित कई नाम शामिल

मध्यप्रदेश के 20 आईपीएस और पुलिस अधिकारियों को केंद्र सरकार ने प्रेसिडेंट मेडल के लिए चुना है। धर्मवीर सिंह, आईपीएस सिमाला प्रसाद और यशपाल राजपूत का नाम सूची में शामिल है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर लोकायुक्त का निगम के सहायक राजस्व अधिकारी पर छापा, दोगुनी मिली कमाई

इंदौर लोकायुक्त ने शुक्रवार सुबह नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (ARO) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर छापा मारा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पांडेय की संपत्ति और खर्च उसकी ज्ञात आय से करीब दोगुना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...


रतलाम में सराफा व्यापारी से लूट, बस रुकवाकर 7.5 करोड़ का सोने से भरा बैग भागे चोर

रतलाम में सर्राफा व्यापारी से लगभग पांच किलो सोने के जेवरात लूट लिए गए। लुटेरों ने फोरलेन पर बस रुकवाकर लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया। लूटे गए सोने की कुल कीमत करीब 7.5 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में रोजाना 130 महिलाएं लापता, आंकड़े छिपाने पर सरकार समेत आठ को नोटिस

एमपी टॉप न्यूज:एमपी हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने राज्य में लापता महिलाओं और बच्चों के आंकड़े छिपाने के मामले पर सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में राज्य सरकार समेत 8 पक्षों को नोटिस भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्कूल की शिफ्टिंग को लेकर कलेक्ट्रेट में छात्राओं का प्रदर्शन, बोलीं-भविष्य मत बिगाड़ो

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:उज्जैन में सराफा कन्या स्कूल को दाऊदखेड़ी शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को 300 से ज्यादा छात्राओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने स्कूल दूर होने और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। प्रदर्शन के दौरान दो छात्राएं बेहोश भी हो गईं। अभिभावकों ने प्रशासन से फैसला बदलने की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • रतलाम
  • एमपी हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • ओबीसी
  • ओबीसी आरक्षण
  • 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण
  • आईपीएस सिमाला प्रसाद
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • सांसद आलोक शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा