इंदौर के MYH में लापरवाही से हुई बच्चों की मौत पर मानव अधिकार आयोग का संज्ञान और डीन की बेशर्म हंसी

Vishwanath Singh | Sept 04, 2025, 13:13 IST
Share
Sourabh422
Sourabh422

नवजात की मौत के मामले में बुधवार को मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने अस्पताल के अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। एक महीने में जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहाें के कुतरने के बाद हुई दो नवजातों की मौतों के मामले में आज (गुरुवार) मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। उनकी टीम आज इंदौर आएगी और एमवाय अस्पतालों में हुई मौतों को लेकर पूछताछ करेगी। इसके पूर्व कलेक्टर आशीष सिंह और विधायक गोलू शुक्ला एमवाय अस्पताल पहुंचे थे और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की थी। उन्होंने भी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही थी। वहीं, डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने पिछले दिनों बेशर्म हंसी के साथ कहा था कि हमने एजाइन कंपनी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया है।

मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया, कमेटी करेगी जांच

नवजात की मौत के मामले में बुधवार को मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने अस्पताल के अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। एक महीने में जांच कर रिपोर्ट सौंपने की बात कही है। वहीं, उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी में डॉ. एसबी बंसल, डॉ. शशि शंकर शर्मा, डॉ. अरविंद शुक्ला, डॉ. निर्भय मेहता, डॉ. बसंत निगवाल और नर्सिंग ऑफिसर सिस्टर दयावती दयाल शामिल हैं। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट सौंपेगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शासन ने भी संज्ञान लेकर की कार्रवाई

कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि जो घटना विगत दिवस हुई थी और उसका एक वीडियो भी सामने आया था। जो कि बच्चों को चूहों द्वारा काटे जाने का था। वह दुर्भग्यपूर्ण घटना थी। उसके संबंध में अस्पताल प्रबंधन और विभाग द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। जिसमें दो लोगों को सस्पैंड किया गया था और कुछ लोगों को शोकाज नोटिस भी दिया गया है। शासन की तरफ से भी जिम्मेदार लोगों को नोटिस दिया गया है। निश्चित रुप से ऐसी चीज नहीं होनी चाहिए थी। इसमें जो एजेंसी है या कोई और भी अलग जांच में दोषी पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई उसमें की जाएगी।

मौत पर उठे सवाल, डीन ने दी सफाई

एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने बताया कि मृतक नवजात का वजन मात्र 1.2 किलो था, हीमोग्लोबिन बेहद कम था और जन्म से ही कई जटिलताएँ थीं। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। डीन ने स्पष्ट किया कि “चूहे के काटने का घाव बहुत छोटा था, मौत का कारण सेप्टिसीमिया (इन्फेक्शन) और जन्मजात समस्याएँ हैं। डीन ने कहा कि चूहों की सक्रियता की जानकारी समय पर न देने और सतर्कता में चूक के चलते कंपनी व स्टाफ पर कार्रवाई की गई।

अस्पताल अधीक्षक बोले, 5 साल से पेस्ट कंट्रोल नहीं हुआ

इस संबंध में सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव ने कहा अस्पताल में पांच साल पहले पेस्ट कंट्रोल कराया गया था। उसके बाद अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई। मरीजों के परिजन अक्सर खाद्य सामग्री वार्ड तक ले आते हैं, जिसकी वजह से चूहों की संख्या बढ़ गई है। इस पर जल्द ही नियंत्रण के उपाय किए जाएंगे। दोनों बच्चों की मौत का कारण चूहों द्वारा कुतरा जाना नहीं है। एक बच्चा बेबी ऑफ मंजू 3 दिन का था। वह देवास से रैफर होकर आया था। उसके परिजन बच्चे को मरा हुआ समझकर छोड़कर चले गए थे। वहीं, दूसरा बच्चा 12 दिन का बच्चा था। वह अज्ञात है, क्योंकि उसे भी परिजन छोड़कर चले गए थे। दोनों को जन्मजात कई तरह की बीमारियां थीं।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के पोस्टर, चिंटू चौकसे के शहराध्यक्ष पर लिखा राहुल गांधी के सृजन में वोट चोरी

इन पर हुई कार्रवाई

  • डॉ. ब्रजेश लाहोटी विभागाध्यक्ष, पीडीयाट्रिक सर्जरी विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
  • डॉ. मुकेश जायसवाल, सहायक अधीक्षक एवं भवन प्रभारी को निलंबित किया गया।
  • मारग्रेट जोजफ, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट को हटाया।
  • आकांक्षी बेंजामिन, नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड किया।
  • श्वेता चौहान नर्सिंग ऑफिसर को सस्पेंड किया।
  • कलावती बलावी सहायक प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर (NICU) को शोकाज नोटिस दिया।
  • प्रवीणा सिंह प्रभारी नर्सिंग ऑफिसर (PICU) को निलंबित किया गया।
  • डॉ. मनोज जोशी प्रभारी व प्राध्यापक (पीडियाट्रिक सर्जिकल) को शोकाज नोटिस दिया।
  • एजाइल कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया।
  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • इंदौर
  • एमवाय अस्पताल
  • कलेक्टर
  • मौत
  • डीन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा