नाना पटवारी केस: सुमित मंत्री के बाद मामला भरत पटवारी और पप्पू मंत्री तक पहुंचा

Sanjay Gupta | Jul 23, 2026, 11:55 IST
Share
नाना पटवारी केस
नाना पटवारी केस

कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के केस में लगातार नई कड़ियां जुड़ रही हैं। इसमें पहले शुभम ग्रुप के प्रमुख बिल्डर सुमित मंत्री से पूछताछ हुई। अब मामला नाना के भाई भरत पटवारी और लाभम ग्रुप के प्रमुख बिल्डर सत्यनारायण मंत्री तक पहुंच गया है।

दरअसल दो आरोपियों की गिरफ्तारी से शुरू हुआ ड्रग केस ऑनलाइन सट्टा और प्लॉट की धोखाधड़ी तक पहुंच गया। इसमें पहले इरफान उर्फ गोलू चंदेरी और रॉनी (संजय कौशल) को पकड़ा गया।

इसके बाद पिक्चर में नाना पटवारी और मानव गंगवानी आए। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ हुई और छोड़ दिया गया।

वहीं मानव गंगवानी को अब ऑनलाइन सट्टा मामले में हिरासत में ले लिया गया है। बता दें कि यह मामला 8 जुलाई को सामने आया था तभी से इसकी जांच चल रही है।

ऑनलाइन सट्टा, फिर प्लॉट धोखाधड़ी

ड्रग केस की जांच में ऑनलाइन सट्टा की भी लिंक आ गई है। इसमें चार आरोपी बने। इसके बाद एक युवती की एंट्री हुई और प्लॉट की धोखाधड़ी का केस आया।

इसमें पहले बिल्डर सुमित मंत्री से तीन बार पूछताछ हुई और अब पुलिस ने बुधवार रात को लाभम ग्रुप के सत्यनारायण (पप्पू) मंत्री से पूछताछ की। भरत पटवारी से भी पूछताछ होगी।

वहीं पुलिस ने छात्र नेता और इन्फ्लुएंसर रवि चौधरी से भी लंबी पूछताछ की है।

c6d5c71d-5b9
c6d5c71d-5b9

मंत्री और पटवारी क्यों आए रडार पर

बता दें कि एक युवती ने शुभम ग्रुप में प्लॉट की धोखाधड़ी की शिकायत की है। इसमें नाना ने करार किया था। पुलिस ने पहले इस ग्रुप के मालिक सुमित मंत्री से पूछताछ की और दस्तावेज लिए।

वहीं पूछताछ के बाद सामने आया कि पप्पू मंत्री भी इसमें साइलेंट पार्टनर रहे हैं। इसके बाद उन्हें भी नोटिस देकर करीब 6 घंटे तक डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत व पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की।

इस ग्रुप में जीतू पटवारी के दूसरे भाई भरत पटवारी भी पार्टनर हैं। उन्हें भी पूछताछ के लिए नोटिस दिया गया है।

8 जुलाई से चल रही जांच

यह मामला 8 जुलाई को गोलू चंदेरी और रॉनी के हिरासत में आने से सामने आया था। इन दोनों के पास 10.8 ग्राम ब्राउन शुगर मिली थी। गोलू चंदेरी और रॉनी ने बताया कि यह नाना को देने जा रहे थे।

बाद में नाना और मानव गंगवानी को हिरासत में लिया और पूछताछ कर छोड़ दिया। मोबाइल की जांच में ऑनलाइन सट्टे की भी लिंक मिली।

इसके बाद सामने आया कि नाना ने सट्टे मं 6 महीने में 65 लाख लगाए हैं। इसकी लिंक मानव से जुड़ गई और उसे हिरासत में लिया गया।

इसके पहले चार और लोगों को आरोपी बनाकर सट्टा केस और संगठित अपराध का केस दर्ज किया गया। इसी दौरान पुलिस के पास युवती ने प्लॉट की धोखाधड़ी की शिकायत कर दी।

इसके बाद फिर सुमित मंत्री और नाना पटवारी घेरे में आए और अब तार भरत पटवारी और पप्पू मंत्री तक जुड़ गए हैं। जीतू का भाई भरत पटवारी

ये खबरें भी पढ़िए...

नाना पटवारी ने 6 माह में सट्टे में 65 लाख लगाए, बिल्डर सुमित मंत्री भी तलब

पहले उठाया, फिर छोड़ा अब तीसरी बार पुलिस ने नाना पटवारी को दिया पूछताछ का नोटिस

नाना पटवारी केस: मिस्ट्री गर्ल और ऑनलाइन गेमिंग की एंट्री से उलझा मामला

नाना पटवारी केस में फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट में डॉ. बंसल से पूछताछ, थाने से भागा बिल्डर मंत्री

Tags:
  • जीतू पटवारी
  • जीतू का भाई भरत पटवारी
  • ऑनलाइन सट्टा
  • नाना पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा