इंदौर में बोले लेफ्टिनेंट कर्नल एमके भटनागर, बॉर्डर पर बहुत मुश्किल पल देखे, पर देश हमेशा साथ रहा

Vishwanath Singh | May 28, 2025, 11:33 IST
Share
The Sootr
The Sootr

एमपी स्पोर्ट्स केयर व एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में खालसा स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एमके भटनागर भी पहुंचे।

इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में बताैर अतिथि पहुंचे लेफ्टिनेंट कर्नल एम के भटनागर ने काफी महत्वपूर्ण संदेश दिया है। वे बोले कि बॉर्डर पर काफी मुश्किल पल देखे हैं, लेकिन हर समय एक सुरक्षा व भरोसे की तरफ मेरा देश मेरे साथ हमेशा खड़ा रहा।

टीम वर्क से खेल और जंग दोनों जीत सकते हैं

एमपी स्पोर्ट्स केयर व एमबी खालसा एजुकेशन सोसाइटी के सयुंक्त तत्वाधान में खालसा स्टेडियम में रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बतौर मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल एमके भटनागर भी पहुंचे। यहां पर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ टूर्नामेंट नहीं, बल्कि एक आंदोलन की तरह है। यहां क्रिकेट के जरिए अनुशासन, टीम वर्क और एकता का संदेश दिया जा रहा है। फौज और क्रिकेट में एक बात समान होती है, टीम वर्क, सम्मान और समर्पण। टीम वर्क से ही खेल और जंग दोनों जीत सकते हैंl

यह खबर भी पढ़ें...लव जिहादी मोहसिन एक महिला के जरिए हिंदू युवतियों को फंसा रहा था, कांड में कई किरदार

बॉर्डर पर कई मुश्किल पल देखे

उन्होंने रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में कहा कि जब मैं बॉर्डर पर था। तब बहुत मुश्किल पल देखे, लेकिन एक बात हमेशा याद रहती थी कि मैं अकेला नहीं हूं। मेरी यूनिट, मेरा भारत मेरे साथ है। यही भावना यहां भी है।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...72 घंटे में ही ठीक हो गया छत्तीसगढ़ का पहला कोरोना संक्रमित मरीज

टूर्नामेंट एक परिवार की तरह

वे बोले कि ये टूर्नामेंट एक परिवार बन गया है। जहां कोच, पिता जैसा मार्गदर्शन देता है। हर दर्शक चीयर लीडर की तरह उत्साह बड़ाता हैl खिलाड़ियों से यही कहना चाहूंगा कि हर मैच एक मिशन है। इंदौर के लोगों में जूनून है, चाहें गली का लड़का हो या स्टेडियम का स्टार। सभी में चमक है। जो समर्पण आप क्रिकेट में दिखाते हैं। वही, समर्पण कल किसी स्टार्टअप में, किसी सोशल मिशन में या देश की सेवा में भी नजर आ सकता है। आप लोग एक नई सोच और नई पीढ़ी को तैयार कर रहे हो।

यह खबर भी पढ़ें...सिंधिया जी के खिलाफ बोला तो जुबान काट लेंगे: IAS पर भड़के BJP विधायक जगन्नाथ सिंह

ये अतिथि थे मौजूद

कार्यक्रम में कर्नल भटनागर के साथ विधायक रमेश मेंदोला, रणवीर सिंह, रेनेसां यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति स्वप्निल कोठरी, नीलेश नीमा भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल मारवाल ने किया l बताया गया कि इस टूर्नामेंट मे 25 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी l इस दौरान भागीरथ राठौर, हरप्रीत बक्शी और राजू भाटिया भी मौजूद थे।

यह खबर भी पढ़ें...महिला सशक्तिकरण सम्मेलन : पीएम मोदी का संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर और अहिल्याबाई की विरासत पर फोकस

Tags:
  • इंदौर
  • क्रिकेट
  • टूर्नामेंट
  • लेफ्टिनेंट कर्नल
  • बॉर्डर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा