लव जिहादी मोहसिन एक महिला के जरिए हिंदू युवतियों को फंसा रहा था, कांड में कई किरदार
Sanjay Gupta | Published:
indore love jihad case news update
इंदौर में लव जिहादी मोहसिन खान और उसके परिवार के खिलाफ एक बड़ा आपराधिक मामला सामने आया है। मोहसिन ने शूटिंग एकेडमी के नाम पर हिंदू युवतियों से दुराचार और छेड़छाड़ की है।
इंदौर में शूटिंग एकेडमी की आड़ में हिंदू युवतियों से रेप और छेड़छाड़ के आरोपी लव जिहादी मोहसिन खान के भाई इमरान को खजराना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोस्त फैजान अभी गायब है और इसके साथ ही मोहसिन का एक और भाई साजिद भी गायब है। इस कांड में एक महिला है जो मोहसिन के कई राज जानती है, जो अभी सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस ने कोर्ट से मोहसिन का सात दिन का रिमांड ले लिया है और अब पुलिस इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की तैयारी कर रही है और इसे प्राथमिकता में रखा गया है। जांच के लिए एसआईटी पहले ही बन चुकी है।
ड्रीम ओलंपिक शूटिंग एकेडमी का संचालक मोहसिन का एक और गंदा राज सामने आया है। वह अपने भांजे दानिश खान को अपने द्वारा यूज और शोषित की गई युवतियां भांजे दानिश को गिफ्ट देता था। ऐसी ही एक युवती की जानकारी सामने आई है, वहीं दानिश इस युवती की कमाई से अपने महंगे शौक पूरे करता था। साथ ही उसकी सहेलियों व अपने मुस्लिम दोस्तों के साथ भवरकुआं क्षेत्र के कैफे एवं होटलों में पार्टी किया करता था। यह भी आरोप है कि वह इन्हें ड्रग्स देकर नशे की स्थिति में आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बाद में ब्लैकमेल भी करते थे।
खबर यह भी...इंदौर के लव जिहादी मोहसिन पर बीजेपी के कांग्रेसी संरक्षण के आरोप, पटवारी के साथ मकान मालिक की फोटो
उधर मोहसिन का पिटाई के बाद का नया वीडियो सामने आया है। इसमें वह कबूल कर रहा है कि वह कई लड़कियों के कांटेक्ट में रहा है। इंदौर में किसी से संपर्क में रहा है। वीडियो में कह रहा है कि यह पूरी साजिश मेरे खिलाफ की गई है और मोबाइल में मिले फोटो, वीडियो को लेकर कह रहा है कि हम सिर्फ मस्ती कर रहे हैं। मोहसिन पर अभी तक पांच एफआईआर अन्नपूर्णा थाने में हो चुकी हैं। चार केस में मोहसिन आरोपी है तो पांचवीं में उसके साथ इमरान और फैजान भी हैं।
खबर यह भी,,,लव जिहादी मोहसिन, भाई इमरान, दोस्त फैजान पर दुष्कर्म की 5वीं FIR, 14 धाराएं लगाईं
वहीं मोहसिन का यह कांड कई सालों से चल रहा था। इसमें मोहसिन के साथ ही उसके भाई इमरान तो जहां आरोपी ही बना है, वहीं साजिद के भी इसमें शामिल होने की आशंका है, वह भी अभी गायब है। इसके साथ ही दानिश भी है जो उनका ही करीबी रिश्तेदार है, इसके पास भी लड़कियों के कुछ वीडियो होने की बात सामने आई है। मोहसिन ने महू की भी दो लड़कियों के साथ गलत किया था, हालांकि अभी यह सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि मोहसिन के मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों से चैटिंग मिली थी और कई लड़कियों के वीडियो भी उसने बनाए हुए थे जो मोबाइल में थे। वहीं पुलिस को आशंका है कि उसने कई वीडियो डिलीट कर दिए हैं, जिसकी फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी।
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
मोहसिन हिंदू युवती को यूज करने के बाद भांजे दानिश को देता
महिला हर राज जानती है
द सूत्र को मोहसिन को जानने वालों से जानकारी मिली है कि मोहसिन के साथ दो-तीन साल तक एक महिला काफी करीबी रही है। मोहसिन इसके जरिए हिंदू युवतियों को बरगलाने और फंसाने का काम करता था। यह महिला खुद मर्जी से करती थी या फिर मोहसिन ने इसे भी किस तरह से उलझा रखा था, यह अभी साफ नहीं है। लेकिन मोहसिन के कई राज इस महिला के पास मौजूद हैं। कुछ लोग इसके संपर्क में हैं और कोशिश की जा रही है वह हिम्मत दिखाकर पुलिस के सामने आ जाए।
मोहसिन बोला पहले बहुत लड़कियों के संपर्क में रहा
खबर यह भी,,,लव जिहादी मोहसिन, भाई इमरान, दोस्त फैजान पर दुष्कर्म की 5वीं FIR, 14 धाराएं लगाईं
मोहसिन के साथ पूरे कांड में कई किरदार
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari