the sootr
इंदौर में भारत मेट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए अमेरिका के युवक से पौने 3 करोड़ की ठगी
Vishwanath Singh | Apr 11, 2025, 18:45 IST
The Sootr
अमेरिका की एक कंपनी में काम करने वाले आंध्र प्रदेश के निवासी वेंकटराव कलगा ने हालही में डीसीपी राजेश त्रिपाठी से शिकायत की थी। उसके अनुसार उन्होंने भारतीय मेट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए लड़की पसंद की थी।
इंदौरक्राइम ब्रांच ने पौने तीन करोड़ रुपए की ठगी के मामले में इंदौर के एक भाई-बहन को पकड़ा है। दोनों ने मेट्रिमोनियल साइट पर एक एनआरआई को शादी का झांसा देकर ठगी की थी। युवती ने अपनी जगह एक अन्य मॉडल की फोटो वेबसाइट पर अपलोड की। उसे दिखाकर अमेरिका के युवक को ठग लिया। इस मामले में अभी पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
अमेरिका की एक कंपनी में काम करने वाले आंध्र प्रदेश के निवासी वेंकटराव कलगा ने हालही में डीसीपी राजेश त्रिपाठी से शिकायत की थी। उसके अनुसार उन्होंने भारतीय मेट्रिमोनियल साइट पर शादी के लिए लड़की पसंद की थी। उसकी आईडी बरखा जेसवानी के नाम से थी। बरखा ने उन्हें धोखे में रखते हुए करीब 2 करोड़ 68 लाख रुपए ठग लिए।
यह खबर भी पढ़ें...MP में चल रहे बेशर्म कोचिंग संचालकों और स्कूल माफिया के खेल की दूसरी कड़ी
शिकायत की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी सिमरन जेसवानी पति लव माखिजानी उम्र 27 वर्ष निवासी इंदौर के द्वारा मार्च 2023 में मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर एक इंस्टाग्राम की मॉडल युवती के फोटो को कॉपी कर अपलोड कर प्रोफाइल बनाई। उस प्रोफाइल पर वैवाहिक प्रस्ताव के चलते वेंकट कालगा से चैटिंग की गई। इस दौरान मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप के जरिए भी चैटिंग की और स्वयं को बरखा जैसबानी बताते हुए विवाह के संबंध में भी बातचीत की।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कोचिंग संचालक और शिक्षा माफिया का 200 करोड़ का खेल है डमी स्कूल
इस मामले में क्राइम ब्रांच लगातार जांच कर रही है।आरोपियों ने वेंकटराव से अलग-अलग अकाउंट में पैसे डलवाए थे। टीम ने बैंक ट्रांजैक्शन की जानकारी निकालकर सगे भाई बहन सिमरन और विशाल जेसवानी को पकड़ा। आरोपियों ने फर्जी अकाउंट खोलने के बाद वेंकटराव को झांसे में लेकर उसके साथ ठगी की वारदात की थी। आरोपियों में से एक को इंदौर, जबकि दूसरे को अहमदाबाद से पकड़ा गया है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस
डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने ठगे गए रुपए से आलीशान घर, कार खरीदा और कपड़े की एक दुकान खोल ली थी। इसके साथ ही अपना पुराना लोन भी ठगी की रकम से चुकाया था। पूछताछ में दोनों ने वेंकट से ठगी करना कबूली है। अब आरोपियों से जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पूर्व में भी एक मामले में जेल जा चुके है।
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
दूसरी लड़की बरखा के नाम से बनाई आईडी
यह खबर भी पढ़ें...MP में चल रहे बेशर्म कोचिंग संचालकों और स्कूल माफिया के खेल की दूसरी कड़ी
ऐसे की करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में कोचिंग संचालक और शिक्षा माफिया का 200 करोड़ का खेल है डमी स्कूल
रुपए ऐंठने के लिए बनाए बहाने
इसके बाद आरोपी सिमरन व उसके भाई विशाल द्वारा लगातार अलग–अलग बहाने जैसे बरखा की बीमारी के नाम पर और अमेरिका आने के लिए, घर की परेशानियों का हवाला देकर फरियादी से कई बार में ऑनलाइन अपने खातों व परिजनो के खातों में अप्रैल 2023 से जून 2024 तक में 2 करोड़ 68 लाख 64 हजार 481 रुपए डलवा लिए।
एक को इंदौर तो दूसरे को अहमदाबाद से पकड़ा
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के MY में कायाकल्प 2 में 13 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप, EOW का आधा दर्जन डॉक्टरों को नोटिस
लोन चुकाया, घर और कार ली
यह खबर भी पढ़ें...अल्पा, रसोमा और मॉडर्न कंपनी की दवाएं टेस्ट में फेल, कर्नाटक सरकार ने वापस बुलाने का कहा
इंदौर को अलग से सफाई का अवार्ड क्यों नहीं, महापौर ने बताए कारण, कहा- इंदौर नंबर वन
By Sanjay Gupta
मोहन सरकार के मंत्रियों का फिर होगा रिपोर्ट कार्ड तैयार: 20-21 दिसंबर को पेश करेंगे कामकाज का हिसाब
By Sandeep Kumar
वाह रे सरकार! जनता का बिल नहीं भरा तो बिजली गुल, सरकारी विभागों पर 2411 करोड़ की उधारी फिर भी ठाठ!
By Anshika Singh Chauhan
राजस्थान विधानसभा: सदन कभी नहीं हुआ पूरा, 25 साल से एक साथ क्यों नहीं बैठ पाए सभी 200 विधायक?
By
छत्तीसगढ़ बनेगा AI हब: 5 संभागों में खुलेंगे डेटा लैब सेंटर,सरकारी दफ्तरों से युवाओं तक पहुंचेगी नई तकनीक
By Arohi Raj
मंत्री के चरणों में वर्दी! जवान ने छुए गजेंद्र यादव के पैर, भूपेश बघेल बोले- दोनों पर हो कार्रवाई
By Sandeep Kumar
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को मिला दूसरा स्थान, अहमदाबाद-साणंद पहले नंबर पर
By Sanjay Gupta