अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना से बंगला खाली कराने के लिए एसडीएम कोर्ट से बेदखली आदेश हुआ चस्पा
Sanjay Gupta | Sept 25, 2024, 23:12 IST
bangla
इंदौर छोड़े अधिकारियों को लंबा समय हो जाता है लेकिन बंगलों का मोह नहीं जाता है। सालों तक वह कब्जा किए रहते हैं। ऐसा ही मामला अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना का सामने आया है।
इंदौर छोड़े अधिकारियों को लंबा समय हो जाता है लेकिन बंगलों का मोह नहीं जाता है। सालों तक वह कब्जा किए रहते हैं। ऐसा ही मामला आया है अपर कलेक्टर रोहन सक्सेना का, जो अभी निवाड़ी जिला पंचायत सीईओ के पद पर कार्यरत हैं।
रोहन सक्सेना इंदौर में नगर निगम अपर आयुक्त भी रहे हैं, वह यहां से ट्रांसफर होने से पहले एमपीआईडीसी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। जुलाई 2023 से ट्रांसफर होने के बाद उन्हें नियमानुसार चार माह का समय अगस्त से नवबंर 2023 तक बंगला खाली करने के लिए दिया था। लेकिन इसके बाद दस माह और बीत गए लेकिन उन्होंने बंगला खाली नहीं किया। इस मामले में संभागायुक्त द्वारा नोटिस भी दिए गए लेकिन इसके बाद भी वह और समय मांगते रहे लेकिन बंगला खाली नहीं किया।
संभागायुक्त नोटिस के बाद भी बंगला खाली नहीं करने पर उन पर एसडीओ मल्हारगंज भाड़ा नियंत्रण कोर्ट में केस चला। कोर्ट से उन्हें दो बार नोटिस जारी कर पक्ष रखने का मौका दिया गया लेकिन वह जवाब देने के लिए नहीं आए और ना ही अधिवक्ता के जरिए जवाब पेश किया। इसके बाद उनके खिलाफ 12 सितंबर को एकपक्षीय ऑर्डरजारी करते हुए बेदखली आदेश जारी हो गया।
इसके बाद जिला प्रशासन ने उन्हें आवंटित शासकीय आवास एफ-1 नंदलाल बोरदिया मार्ग, रेसकोर्स रोड इंदौर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। इसमें उन्हें तत्काल बंगला खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
जुलाई 2023 में हो चुका है ट्रांसफर
एसडीओ कोर्ट में लगा बेदखली केस
प्रशासन ने चस्पा किया नोटिस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari