पाथ इंडिया की डायरेक्टर नीति अग्रवाल ने 250 करोड़ में अमिताभ बच्चन के साथ ली है ISPL की मांझी मुंबई टीम

Sanjay Gupta | Sept 30, 2025, 12:35 IST
Share
ED Raids Path India Group indore
ED Raids Path India Group indore

पाथ इंडिया के डायरेक्टर नीति अग्रवाल ने ISPL में मांझी मुंबई टीम खरीदी है, लेकिन 30 सितंबर की सुबह ईडी द्वारा छापे की कार्रवाई के बाद यह मामला चर्चा में आ गया। जानिए इस विवाद के बारे में विस्तार से...

INDORE. इंदौर के महू में पाथ इंडिया यानी Prakash Asphalting’s & Toll Highways (India) Limited ग्रुप पर ईडी ने मंगलवार सुबह छापा मारा है। ईडी की टीम पांच-छह गाड़ियों में पाथ के महू स्थित घर, बंगला नंबर 76 और दफ्तर पहुंच चुकी है और जांच शुरू कर दी है। पाथ पर करीब दस साल पहले आयकर छापा भी हो चुका है। हाल ही में पाथ की डायरेक्टर नीति पुनित अग्रवाल उस समय चर्चा में आई थीं जब उन्होंने मुंबई में इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में टीम खरीदी।

0d471162-1fc
0d471162-1fc

अमिताभ बच्चन के साथ नीति को ऑनर

आईएसपीएल 2024 से बीसीसीआई द्वारा इमर्जिंग क्रिकेटर्स को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें अमिताभ बच्चन के साथ नीति अग्रवाल ने मांझी मुंबई टीम खरीदी हुई है। इसकी कीमत 250 करोड़ से भी ज्यादा है। इसमें बच्चन और नीति दोनों ऑनर हैं। साल 2025 का टूर्नामेंट मांझी मुंबई टीम ने ही जीता था। इस टूर्नामेंट की कोर कमेटी में सचिन तेंदुलकर भी हैं, वहीं रवि शास्त्री मुख्य सरंक्षक हैं। सलमान खान, अक्षय कुमार, सैफ अली खान, करीना जैसी स्टार्स ने भी इसमें टीम खरीदी हुई है।
09b1fe25-b2e
09b1fe25-b2e

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में पाथ इंडिया पर ईडी का छापा, मामला अनिल अंबानी के घोटाले से लिंक

पाथ इंडिया में यह हैं डायरेक्टर

पाथ ग्रुप में नितिन अग्रवाल एमडी हैं, निपुण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल, संतोष अग्रवाल डायरेक्टर पद पर हैं। साथ ही आशीष अग्रवाल और आदित्य उपाध्याय इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। यह देश भर में टोल, हाईवे निर्माण और अन्य कंस्ट्रक्शन कामों में जुड़ा हुआ है।

76afc129-c65
76afc129-c65

ये खबर भी पढ़िए...तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने फर्जी बैंक गारंटी से लिए इंदौर स्मार्ट सिटी के ठेके, CBI रिपोर्ट में कंपनी पर और भी बड़े खुलासे

पाथ ग्रुप परिवार के चार सदस्यों की हुई थी मौत

दिसंबर 2024 में न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर अग्रवाल ग्रुप के फार्म हाउस पर पार्टी के दौरान लिफ्ट गिरने से तत्कालीन एमडी पुनीत अग्रवाल के साथ ही परिवार के चार सदस्यों और दो रिश्तेदारों सहित कुल 6 की मौत हो गई थी। टावर से नीचे आते हुए लिफ्ट टूट गई थी। इसमें पुनीत अग्रवाल, उनकी बेटी पलक, दामाद पलकेश, तीन साल के पोते, रिश्तेदार गौरव और उनके बेटे आर्यवीर की मौत हो गई थी। घटना के वक्त नीति अग्रवाल नीचे थीं और बेटा निपुण टॉवर में ऊपर था, जिसके चलते वह बच गई थीं।

23a10631-eb7
23a10631-eb7

ये खबर भी पढ़िए...मध्यप्रदेश, इंदौर के डेली कॉलेज का बोर्ड बेलगाम, लोकतंत्र को ठेंगा बताकर कार्यकाल चार महीने और बढ़ाया

ईडी छापे के विविध निर्माण घोटाले और अंबानी से जुड़ रहे तार

सूत्रों के अनुसार यह छापा अनिल अंबानी पर हाल ही में ईडी की बैंक लोन घोटाले को लेकर हुई कार्रवाई से लिंक है। जानकारी के अनुसार अनिल अंबानी की कंपनी और पाथ ग्रुप के बीच में कई कंस्ट्रक्शन के करार हैं। इन करारों की आड़ में सैंकड़ों करोड़ की राशि शिफ्ट की गई है। इसी मामले में ईडी जांच कर रही है। वहीं पाथ के देश भर में फैले प्रोजेक्ट्स और हाल ही में आईएसपीएल में टीम खरीदी के चलते भी यह ग्रुप निशाने पर था।

7bb38b3b-661
7bb38b3b-661

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: अवैध कॉलोनाइजर पर फिर जिला प्रशासन की सख्ती, 17 पर FIR के आदेश, अभी तक 89 केस

10 साल पहले आयकर छापे में यह आया था सामने

सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार जब ग्रुप पर आयकर छापा हुआ था, तब यह सामने आया था कि राजस्थान के एक हाईवे को बनाने का ठेका अंबानी ने लिया और फिर इसे पाथ को पेटी कांट्रैक्ट किया गया। लेकिन इसमें दो करार बने थे। पर्दे के पीछे बने करार के तहत था कि कंपनी को जो अतिरिक्त राशि दी जाएगी, वह अन्य कंपनियों में शिफ्ट करेंगे। आयकर की जांच के दौरान उस समय सामने आया था कि जब विभाग ने इस लिंक को ट्रेस किया तो पाया कि इन खातों में देश भर की अलग-अलग कंपनियों से पैसा आया और फिर यह दुबई के रूट से होकर भारत में आया था। इसमें लाभ पाने वाली कंपनियां अनिल अंबानी के ग्रुप से जुड़ी हुई थीं।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • अमिताभ बच्चन
  • अनिल अंबानी
  • पाथ इंडिया
  • नीति अग्रवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती