इंदौर में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा बोले- मप्र कांग्रेस की हालत सुधारने जल्द उठा रहे कदम, असर दिखेगा, मोदी सरकार पांच साल पूरा नहीं करेगी

Sanjay Gupta | Sept 02, 2024, 21:08 IST
Share
thesootr
thesootr

स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे खेड़ा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव जीतने के बाद देश की राजनीति बदलेगी। अभी 4 जून के पहले और बाद की बीजेपी में फर्क दिखने लगा है, सरकार यू टर्न लेने लगी है...

INDORE. कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर पवन खेड़ा ने सोमवार, 2 सितंबर को इंदौर में कहा कि जिस तरह से बीजेपी सरकार चल रही है, ऐसे में नहीं लगता है कि पांच साल इंतजार करना होगा, इसके पहले ही सरकार गिर जाएगी। अगले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्थिति सुधारेंगे

पवन खेड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की खराब स्थिति सुधारने के लगातार चर्चा जारी है तथा अनेक कदम उठाए जाने वाले हैं। शीघ्र ही असर दिखेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस का नया दौर चल रहा है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वालों से कांग्रेस के कमजोर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इन लोगों के जाने से कांग्रेस और मजबूत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर नगर निगम के गड्‌ढे सुधारने की नई तकनीक से बनी बात, बारिश में पेंचवर्क खराब होने के कांग्रेस के आरोप निकले झूठे

यह बोले खेड़ा

स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के संवाद कार्यक्रम में पहुंचे खेड़ा ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव जीतने के बाद देश की राजनीति बदलेगी। अभी 4 जून के पहले और बाद की बीजेपी में फर्क दिखने लगा है, सरकार यू टर्न लेने लगी है।

ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर हाईकोर्ट ने पुलिस कमिशनर और खंडपीठ के सभी SP को सुनवाई में हाजिर होने के क्यों दिए आदेश

सेबी अध्यक्ष पर उठाए सवाल

उन्होंने सेबी प्रमुख माधवी बुच सेबी अध्यक्ष रहते हुए आईसीआईसीआई की दो कंपनियों से लगातार सैलरी लिए जाने का आरोप लगाते हुए बैंक और सेबी दोनों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सेबी अध्यक्ष से यह भी पूछा है कि क्या ऐसी और भी कंपनियां हैं जिनसे वे लाभ ले रही हैं। खेड़ा ने कहा कि यह कदाचरण है, सरकार उन्हें हटाए या फिर खुद वह इस्तीफा दें।

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट फैसले का स्वागत

बुलडोजर राज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए खेड़ा ने कहा कि इस विषय में सुप्रीम कोर्ट ने स्वयं निर्णय लिया। देश में रूल ऑफ लॉ होना चाहिए, वरना पड़ोसी देश और भारत में फर्क क्या रह जाएगा।

मीडिया और विपक्ष लोकतंत्र के लिए जरूरी

पवन खेड़ा ने गोदी मीडिया को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया और विपक्ष का गठजोड़ ज़रूरी है। लेकिन, हो यह रहा है कि कुछ मीडिया सिर्फ राष्ट्रीय मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए और सरकार को सवालों से बचाने के लिए निरर्थक मुद्दों पर बहस करते रहते हैं। कांग्रेस का हिन्दू हितों के प्रति जागरूक न होने का नैरेटिव से करने की कोशिश भी ऐसा ही मुद्दा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जब देश में 400 से ज्यादा सीटें थीं तब भी मीडिया बेखौफ सरकार के खिलाफ रिपोर्ट देता था और अन्ना हजारे जैसे लोग निडर होकर आंदोलन करते थे।

इस दौरान यह सभी रहे मौजूद

संवाद कार्यक्रम में स्टेट प्रेस क्लब, मप्र के अध्यक्ष प्रवीण कुमार खारीवाल, सुदेश तिवारी, गौरव चतुर्वेदी, रचना जौहरी और अभिषेक बड़जात्या ने पवन खेड़ा, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे एवं महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरिष्ठ पत्रकार आलोक बाजपेयी ने किया।

thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • MP Congress
  • Indore
  • Pawan Kheda
  • Congress condition
छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत: अब इलाज के लिए पहले पैसे नहीं जुटाने होंगे, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी
UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

UIDAI Internship 2026: सरकारी संस्थान में काम सीखने के साथ हर महीने मिलेंगे ₹40 हजार तक, युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, नवंबर-दिसंबर में होंगी 3 परीक्षाएं, देखें पूरा एग्जाम शेड्यूल
छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ के इस गांव में 7 दिन पहले मनाई जाती है दिवाली, होली समेत 4 त्योहारों की भी है अनोखी परंपरा
जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा

By Jageshwar Prasad

जोधपुर में 20 करोड़ की जमीन हड़पने का खेल, पटवारी और बैंक कर्मियों की मिलीभगत से बुजुर्ग की 22 बीघा जमीन पर कब्जा
11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल

By Ramanand Tiwari

11 नवंबर को स्वच्छता के पुरस्कार, दिवाली से पहले इंदौर-भोपाल की हवा खराब, रैंकिंग पर उठे सवाल
रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर

By Harrison Masih

रायपुर में पटाखों से आंखों में चोट लगने पर मिलेगा मुफ्त इलाज, 8-9 नवंबर को लगेगा नेत्र शिविर