इंदौर के मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा के बेटे करण का सुपर कॉरिडोर C21 पैराडाइज रेरा से खारिज
Sanjay Gupta | Sept 25, 2024, 16:18 IST
Indore Pintu Chhabra
पिंटू छाबड़ा के अहम प्रोजेक्ट सुपर कॉरिडोर C21 पैराडाइज को रेरा ने झटका दे दिया है। कंपनी ने रेरा में आवेदन दिया था। आवेदन में करीब दस खामियां मिली जिसके बाद रेरा ने कंपनी को नोटिस दिया।
INDORE : इंदौर के साथ ही मप्र के सबसे बड़े मॉल संचालक पिंटू छाबड़ा के सुपर कॉरिडोर इंदौर के अहम प्रोजेक्ट को रेरा ने झटका दे दिया है। यह प्रोजेक्ट उनके बेटे करण सिंह छाबड़ा और रिचा छाबड़ा की डायेरक्टरशिप वाली कंपनी सेंचुरी 21 ऑफिस स्पेस प्रालि के द्वारा लॉन्च किया गया है।
सुपर कॉरिडोर पर स्कीम 139 के भूखंड 33 के कुल 5400 वर्गमीटर एरिया में इसे लाया जा रहा है। इसे सी 21 पैराडाइज नाम दिया गया है। इसके लिए कंपनी ने रेरा में आवेदन दिया था। रेरा ने आवेदन में करीब दस खामियां पाई और कंपनी को नोटिस दिया। नोटिस पर कंपनी के अधिवक्ता और सीएफओ ने जवाब दाखिल किया लेकिन रेरा को उचित नहीं लगे। इसके बाद रेरा अध्यक्ष एपी श्रीवास्तव और सचिव सुरेंद्र सिंह राजपूत ने इस संबंध में आदेश जारी कर आवेदन खारिज कर दिया। अब इसमें 60 दिन के भीतर वह अपील दाखिल कर सकते हैं।
![े]()
![ो]()
रेरा के 6 पन्नों के आर्डर में प्रोजेक्ट खारिज करने के आधार दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कंपनी नोटिस के बाद भी इनके जवाब नहीं दे सकी। कंपनी नहीं बता सकी कि जो आईसीआईसीआई बैंक से 2.18 करोड़ का लोन लिया इसके बदले में कौनसी संपत्ति बंधक रखी है, बीते पांच सालों के प्रोजेक्ट की जानकारी नहीं दी। कॉलोनी लाइसेंस नहीं बताया, फीस पूरी नहीं भरी, इकाईयों की संख्या त्रुटिपूर्ण, बैंक खाता डिटेल प्रापर नहीं। रेरा ने बताया कि प्रोजेक्ट के पार्किंग डिटेल ही अपलोड नहीं है। ना ही यह बताया है कि प्रोजेक्ट कब शुरू होगा और कब खत्म करेंगे।
रेरा ने यह बताए कारण
े
ो
खारिज करने के लिए यह रहे आधार, पार्किंग बी नहीं बताई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta
ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, तो शोषण कैसे कर सकते हैं', नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
देश में मानसून की बेरुखी से 51% हिस्से में सूखे का संकट: खरीफ फसलों पर मार, बढ़ सकती है महंगाई और आम आदमी की मुश्किलें
By Aman Vaishnav, CHAKRESH
Live |उज्जैन में मस्जिद हटाने पर बवाल
By
राजस्थान नगर निगम चुनाव में BJP का दबदबा
By