संजय जैसवानी को छोड़ अन्य पर FIR कर रही थी पुलिस, अहलावत ने किया इनकार
Sanjay Gupta | Oct 16, 2024, 14:36 IST
the sootr
कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी और रशियन नागरिक गौरव अहलावत के बीच चल रही लड़ाई में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। डीजीपी, सीपी, डीसीपी, एसीपी तक मामला जाने के बाद अहलावत की एफआईआर करने की बात कही।
इंदौर में मंत्री के करीबी कन्फेक्शनरी कारोबारी संजय जैसवानी और रशियन नागरिक गौरव अहलावत के बीच चल रही लड़ाई में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। डीजीपी, सीपी, डीसीपी, एसीपी तक मामला जाने के बाद आखिरकर पुलिस ने मंगलवार को अहलावत की एफआईआर करने की बात कही, लेकिन जब वह लसूड़िया थाने पहुंचे तो वहां पर अलग ही मामला हुआ।
मंगलवार को अहलावत के साथ जीआरवी बिस्किट कंपनी के कई मजदूर भी पुलिस कमिश्नर राकेश गुप्ता की जनसुनवाई में जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें फोन आता है कि आप लसूड़िया थाने आ जाइए, सोमवार रात को अधिकारियों की मीटिंग हो गई है और हम आपकी एफआईआर कर रहे हैं। इसके बाद अहलावत थाने पहुंच गए।
थाने पर पुलिस ने एफआईआर टाइप करना शुरू कर दिया, लेकिन इसमें अहलावत के पूर्व में दिए गए आवेदन की जगह वह पूछ-पूछ कर लिख रहे थे। साथ ही पूरे 11 आरोपियों के नाम लिखने से भी इनकर दिया गया। इसमें मुख्य आरोपी संजय जैसवानी को ही छोड़ दिया गया। इस पर अहलावत ने आपत्ति ली और एफआईआर कराने से ही इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि जो मेरा आवेदन है उसे पूरा लीजिए और सभी आरोपी के नाम लिखिए। इस पर पुलिसकर्मी ने मना कर दिया, तो उन्होंने भी केस कराने से मना कर दिया।
ये भी खबर पढ़िए... संजय जैसवानी के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रजिस्टर्ड की शिकायत
इसके बाद वह लौट गए। तब टीआई तारेश सोनी का फोन गया कि आपका केस हो गया या नहीं? उन्होंने कहा, नहीं हुआ, वह मेरे हिसाब से केस दर्ज नहीं कर रहे थे। पहले केस तो जैसवानी पर सीए निशिथ नाहर वाला भी हुआ, लेकिन इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुझे मेरे आवेदन पर विस्तृत गंभीर धाराओं में केस चाहिए और गिरफ्तारी भी, इसके बिना मुझे खानापूर्ति के लिए केस दर्ज नहीं कराना है। इस पर टीआई ने कहा कि हम आपको फिर पता करके बताते हैं।
संजय जैसवानी, संजय कलवानी, कंचन जेवनानी, नितिन जेवनानी, विजय जैसवानी, दिनेश मनवानी, जय माथे, संदीप, नदीम, नीरज और यतिंद्र जोशी।
यह हुआ घटनाक्रम
थाने पर फिर यह हुआ
ये भी खबर पढ़िए... संजय जैसवानी के खिलाफ रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने रजिस्टर्ड की शिकायत
टीआई ने बोला- हम बताते हैं
इन 11 पर FIR की मांग
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
'द सूत्र' की खबर का असर: एमएमयू वीसी ने लिया संज्ञान, BOI बैठक में होगा आशापुरा कॉलेज की मान्यता पर फैसला
By The Sootr
ग्वालियर में 20 रुपए के मोमोज पर बवाल, वेंडर ने छात्र पर खौलता तेल फेंका; चेहरा-कान झुलसे
By Arohi Raj
संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को सरकार की हाईकोर्ट में चुनौती, जबलपुर-ग्वालियर और इंदौर मामलों की एक साथ होगी सुनवाई
By Neel Tiwari
उदयपुर के जर्जर सरकारी स्कूल में बच्चों पर गिरा प्लास्टर, 3 घायल; पहले दी थी खराब भवन की सूचना
By Ashish Bhardwaj
रायपुर मेडिकल कॉलेज में 152 पदों पर संविदा भर्ती, 14 अक्टूबर को कॉलेज काउंसिल हॉल में वॉक-इन इंटरव्यू
By Umeshwari Baghel
चूरू में 38 लाख की साइबर ठगी: ठगों को बैंक खाते देने वाला आरोपी असम से गिरफ्तार, पूछताछ जारी
By Jyoti Mahender Bhardwaj
‘नागरिकता से पहले मतदाता बनीं सोनिया गांधी’, मदन राठौड़ ने SIR के विरोध पर कांग्रेस को घेरा
By Raghvendra Singh Rathore