हाईकोर्ट ने विभागीय जांच के आदेश में अधिकारी के पद और रैंक को लेकर राज्य सरकार से जानकारी मांगी।
इंदौर में पुलिस इंस्पेक्टर के जांच आदेश में अधिकारियों की बड़ी चूक, पूर्व टीआई सुजीत श्रीवास्तव भी पहुंचे हाईकोर्ट
Sanjay Gupta | Oct 16, 2026, 14:57 IST
इंदौर पुलिस में हलचल,जांच के खिलाफ कोर्ट पहुंचे।
इंदौर में पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी विभागीय जांच के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे हैं। हाल ही में खजराना थाने के पूर्व टीआई ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। कोर्ट ने उनकी विभागीय जांच पर रोक लगा दी थी। अब क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर और पूर्व टीआई सुजीत श्रीवास्तव ने भी जांच के आदेश को चुनौती दी है। उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने भी अहम निर्देश दिए हैं।
जबलपुर हाईकोर्ट के गायत्री केस में क्या हुआ था?
वहीं, जून 2024 में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए जांच के आदेश और चार्जशीट को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी पर कार्रवाई का अधिकार सिर्फ एसपी (डीसीपी) स्तर के अधिकारी को है। यह कार्रवाई बड़े अधिकारियों के आदेश पर नहीं की जा सकती है। हाईकोर्ट का यही फैसला अब दूसरे इंस्पेक्टरों के मामलों में भी अहम बन गया है।
दिनेश वर्मा केस में क्या हुआ?
सुजीत श्रीवास्तव केस में क्या हुआ?
वकील के मुताबिक, डीसीपी ने अपने स्तर पर कार्रवाई का फैसला नहीं लिया था। यह कार्रवाई डीआईजी और एडीजीपी की रिपोर्ट और निर्देशों के आधार पर शुरू हुई थी। इतना ही नहीं, 24 अगस्त को डीआईजी ने खुद एक आदेश जारी किया था। इसमें विभागीय जांच के लिए जांच अधिकारी और प्रेजेंटिंग ऑफिसर नियुक्त किए गए थे।
याचिकाकर्ता के वकील ने गायत्री सोनी बनाम मध्य प्रदेश राज्य मामले का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि उस मामले में तय कानूनी सिद्धांतों के मुताबिक यह कार्रवाई सही नहीं है। इसलिए चार्जशीट और विभागीय कार्रवाई को रद्द किया जाना चाहिए।
हाईकोर्ट ने क्या आदेश दिए?
लोकायुक्त में भी दर्ज हो चुकी है एफआईआर
शिकायत के मुताबिक, क्राइम ब्रांच ने प्रीति हजारी के बेटे को बुलाया था। आरोप है कि उसे छोड़ने के बदले 1 लाख 20 हजार रुपए मांगे गए। इसमें 20 मार्च को 50 हजार 800 रुपए यूपीआई से दीपक पटेल को दिए गए। इसके बाद 70 हजार रुपए नकद देने का भी आरोप है।
लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने शिकायत की जांच कराई थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद 24 अगस्त को एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया गया है।
FAQs
- जबलपुर हाईकोर्ट के गायत्री देवी केस में क्या फैसला दिया गया था?
जबलपुर हाईकोर्ट ने गायत्री देवी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश और चार्जशीट को खारिज कर दिया, यह कहते हुए कि इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार केवल एसपी (डीसीपी) स्तर के अधिकारी को है। - दिनेश वर्मा के मामले में कोर्ट के आदेश का क्या महत्व है?
दिनेश वर्मा ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी कि उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश देने वाले अधिकारी का रैंक गलत था, और कोर्ट ने गायत्री देवी केस के फैसले को आधार बनाते हुए उनकी जांच पर रोक लगा दी। - सुजीत श्रीवास्तव के खिलाफ किए गए आरोप क्या हैं?
सुजीत श्रीवास्तव पर 1 लाख 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसके आधार पर इंदौर लोकायुक्त ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना
By Saurabh Mishra
डॉन अबू सलेम, आतंकवादी कसाब, एक्टर संजय दत्त के केस पर पूर्व शासकीय वकील निकम ने खोले राज
By Sanjay Gupta
सीकर में ASI ने पंचायती राज चुनाव लड़ने के लिए छोड़ी पुलिस की नौकरी, 13 साल सर्विस थी बाकी
By Ashish Bhardwaj
छत्तीसगढ़ में CAT की स्थायी बेंच बनाने की मांग, हाईकोर्ट ने केंद्र से 3 सप्ताह में मांगा जवाब
By Harrison Masih
पहले मंत्री विजयवर्गीय की बैठक में नहीं गईं विधायक मालिनी गौड़, फिर उनकी ही विधानसभा में उठाया पानी की किल्लत का मुद्दा
By Sanjay Gupta
Rajasthan School Exam: अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं, CBA भी इसी अवधि में
By Jageshwar prasad
नर्सिंग ऑफिसर की हत्या कर मगरमच्छों वाली नदी में फेंका शव, लिव-इन पार्टनर ने रची साजिश, फिर दर्ज कराई गुमशुदगी
By Manya Jain