इंदौर पुलिस SI को जेल प्रहरी और उसके दोस्तों ने पीटा, वायरलेस सेट छीना, माफी मंगवाई
Sanjay Gupta | Feb 05, 2025, 21:03 IST
Indore Police SI jail guard friends
इंदौर में जेल प्रहरी और उसके साथियों ने शराब पीकर एक एसआई से मारपीट की, वायरलेस सेट छीन लिया और जीप में बिठाकर माफी मंगवाई। 15 घंटे बाद मामला दर्ज हुआ।
इंदौर पुलिस एक बार फिर पिट गई, पीटने वाला जेल प्रहरी और उसके दोस्त थे और पिटने वाला एसआई (सब इंस्पैक्टर)। सभी ने मिलकर एसआई को जमकर पीटा। यह सभी शराब पिए हुए थे। इन्होंने ना सिर्फ पीटा, बल्कि जीप में बैठाया, हाथ-पैर जुड़वाए और वायरसेल सेट छीना। बाद में एसआई को एफआईआर के लिए भी अपनी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाना पड़ा और 15 घंटे बाद केस दर्ज हुआ।
बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई तेरेश्वर इक्का ड्यूटी पर थे। इसी दौरान थाप जीप में बैठे चार लोग शराब पी रहे थे। एसआई ने इन्हें रोका तो विवाद करने लगे। इसमें जेल प्रहरी जोबट जेल विकास डाबी व अन्य तीन दोस्त थे। यह सभी एसआई पर धौंस जमाने लगे कि हमे रोकेगा। फिर उनका बैच और वायरलेस सेट छीना और फिर जमकर पीटा।
डाबी और दोस्त यही नहीं रूके, उन्होंने एसआई इक्का को जीप में बैठाटा और फिर मारपीट करते हुए माफी मंगवाई। मेट्रो में काम करने वाले कर्मचारियों को बुलवाया और एसआई पर वसूली के आरोप लगाए। फिर उसे छोड़ कर भाग गए।
वहीं घटना दौरान इक्का ने वायरलेस पर मदद के लिए कहा लेकिन कोई मदद नहीं मिली। टीआई सियाराम गुर्जर ने बहताया कि जेल प्रहरी डाबी और एक दोस्त पकड़ाया है। एसआई की मेडिकल हुआ है और शासकीय काम में बाधा, मारपीट का केस हुआ है।
यह हुई घटना
फिर भी नहीं माने, जीप में बैठाया और माफी मंगवाई
पुलिस को ही मदद नहीं मिली
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari