इंदौर में पुलिस आरक्षक लोकेश गाथे, जयवीर ने अब्दुल को दिया CPR, बचाई जान

Sanjay Gupta | Oct 04, 2025, 19:55 IST
Share
indore-policeman-lokesh
indore-policeman-lokesh

इंदौर के सीतलामाता बाजार में बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच, इंदौर पुलिस के दो जवानों लोकेश गाथे और जयवीर ने सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने अपनी बहादुरी से अब्दुल समद की जान बचाई, जिससे एक बार फिर शहर में भाईचारे की मिसाल पेश की गई है।

INDORE. इंदौर का सीतलामाता बाजार हिंदू-मुस्लिम राजनीति का केंद्र बन गया है, शहर में लगातार सद्भाव की जगह अलगाव की बात हो रही है। ऐसे में इंदौर पुलिस के दो जवानों ने अपने काम से फिर इंदौर में सद्भाव का संदेश दिया है। इंदौर पुलिस के पुलिस आरक्षक लोकेश गाथे और जयवीर के इस काम से अब्दुल समद की जान बची है।

इस तरह 30 सेकंड़ में बची जान

छोटी ग्वालटोली एरिया में गुलमोहर होटल में ठहरे अलीगढ़ निवासी अब्दुल समद की जान उस वक्त खतरे में पड़ गई, जब वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों जयवीर और लोकेश गाथे ने बिना देरी किए CPR देना शुरू किया। सिर्फ 30 सेकेंड में युवक की धड़कनें लौट आई।

ये भी पढ़ें...इंदौर में बच्चों से भरी स्कूल बस जलकर हुई खाक, समय रहते निकाले गए सभी बच्चे

ये भी पढ़ें...इंदौर में नो-एंट्री विवाद नहीं सुलझा, मीटिंग में नहीं बनी सहमति, ट्रांसपोर्टर 6 अक्टूबर से कर रहे माल बुकिंग बंद

ये भी पढ़ें...मध्यप्रदेश में Coldrif Syrup पर लगा बैन, तमिलनाडु सरकार की रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई एमपी सरकार

3 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉इंदौर का सीतलामाता बाजार हाल में राजनीतिक तनाव का केंद्र बन गया है। यहां हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बीच सद्भाव की बजाय अलगाव की बातें हो रही हैं। इस तनाव के बीच पुलिस ने एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

👉इंदौर पुलिस के आरक्षक लोकेश गाथे और जयवीर ने अपनी जान जोखिम में डाले बिना एक युवक की जान बचाई। युवक, अब्दुल समद, अचानक होटल में बेहोश होकर गिर पड़ा था।

👉दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए युवक को CPR देना शुरू किया, जिससे महज 30 सेकंड में उसकी धड़कनें वापस लौट आईं। यह पुलिस की तत्परता और पेशेवर प्रशिक्षण का परिणाम था।

ये भी पढ़ें...हिंदू-मुस्लिम एकता: दोनों में संवाद जरूरी, हिंसा नहीं सौहर्द चाहिए

एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए भेजा

इसके साथ ही पुलिस ने एंबुलेंस के लिए भी फोन कर दिया था। सांस लौटने के बाद युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए भेज दिया गया। अब उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। गाथे ने कहा कि पुलिस ट्रेनिंग के कारण ही हम युवक की जान बचाने में सफल रहे। आरक्षक लोकेश गाथे को इससे पहले भी 'जीवन रक्षक पदक' से सम्मानित किया जा चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर CPR समय पर न दिया गया होता, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।

94f24d9c-fb2
94f24d9c-fb2

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • पुलिस
  • हिंदू-मुस्लिम एकता
  • पुलिस आरक्षक
  • सीतलामाता बाजार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच