इंदौर BJP में पोस्टर विवाद, रणदिवे-सोनकर ने विजयवर्गीय को हटाया था, अब ऐसे मिला जवाब

Sanjay Gupta | Jul 07, 2025, 13:05 IST
Share
hemant khandelwal
hemant khandelwal

बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के स्वागत में इंदौर में लगे पोस्टरों में पार्टी के भीतर गुटबाजी खुलकर सामने आई है। ऐसे तीन पोस्टर शहर में लगे जिसमें गुटबाजी नजर आ रही है।

बैतूल विधायक और संघ के करीबी हेमंत खंडेलवाल एमपी बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद सोमवार को पहली बार इंदौर आ रहे हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार वह शाम चार बजे आएंगे। पहले सांवेर विधानसभा के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे, फिर वह खजराना मंदिर जाएंगे।

पिपल्यापाला गुरुद्वारा और फिर राऊ विधानसभा में स्वागत कार्यक्रम होगा। उनके स्वागत के लिए जमकर विज्ञापन छपे हैं। यह मुख्य तौर पर विधायक रमेश मेंदोला मित्रमंडल और नगराध्यक्ष बीजेपी सुमित मिश्रा की ओर से हैं। अब इन पोस्टरों में खुलकर गुटबाजी दिख रही है।

विजयवर्गीय गुट को रणदिवे, सोनकर ने किया था अलग

खंडेलवाल के अध्यक्ष बनते ही इंदौर में तीन तरह के पोस्टर लगे थे। पहला पोस्टर सामान्य था, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ हेमंत खंडेलवाल, सीएम मोहन यादव की फोटो है और बधाई संदेश थे।

दूसरा पोस्टर नेताओं से भरा हुआ था, जिसमें पीएम, सीएम और खंडेलवाल के साथ ही पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, पूर्व आईडीए चेयरमैन जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक व मंत्री विश्वास सारंग, विधायक मनोज पटेल, विधायक मालिनी गौड़ के पुत्र एकलव्य गौड़ के साथ ही सावन सोनकर और पूर्व बीजेपी नगराध्यक्ष इंदौर गौरव रणदिवे की फोटो चस्पा थी। हैरानी की बात ये थी कि इसमें कहीं भी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव व अन्य नेता शामिल नहीं थे।

indore posters
indore posters

तीसरा पोस्टर था, जिसमें सीएम मोहन यादव और खंडेलवाल के साथ ही रणदिवे, प्रताप करोसिया, बीजेपी नगर मंत्री निक्की करोसिया, नागेश सिरसिया की फोटो चस्पा थी। इसमें भी विजयवर्गीय गुट नदारद था। साथ ही कहीं भी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा भी नहीं थे।

6ea379de-e58d-42a3-8c4f-076ff988fd8b
6ea379de-e58d-42a3-8c4f-076ff988fd8b

अब पोस्टर से रणदिवे, सोनकर हुए गायब

अब जब खंडेलवाल सोमवार 7 जुलाई को इंदौर आ रहे हैं तो उनके स्वागत के लिए खूब विज्ञापन छपे हैं। लेकिन रमेश मेंदोला समर्थक मित्रमंडल द्वारा छपवाए गए विज्ञापनों में गौरव रणदिवे, सावन सोनकर दोनों गायब हैं।

33ab596d-6af0-4236-93f0-0b334fb2fb34
33ab596d-6af0-4236-93f0-0b334fb2fb34

कुछ जगह तो विधायक मनोज पटेल भी नहीं हैं (इनकी पहले से ही विजयवर्गीय गुट से नहीं बन रही है)। एकलव्य गौड़ भी गायब हैं तो प्रताप करोसिया तक इनसे गायब हैं। यानी खुलकर रणदिवे, सोनकर, पटेल, करोसिया के बन रहे गुट को जवाब दिया गया है।

कांग्रेस से आए नेता सारे विज्ञापन में

उधर, आश्चर्यजनक रूप से बीजेपी के अपने ही कई नेता इन विज्ञापनों से दरकिनार हो गए हैं, तो वहीं कांग्रेस से बीजेपी में आए लगभग सभी प्रमुख नेता इनमें शामिल हैं। इनमें पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, अंतरसिंह दरबार के साथ ही पंकज संघवी, स्वप्निल कोठारी जैसे नेता भी शामिल हैं, जो पहले कांग्रेस में ही थे।

यह भी पढ़ें...कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिर फिसली , बोले- हेमंत खंडेलवाल मुर्दाबाद, कांग्रेस ने ली चुटकी

चावड़ा, रणदिवे, सोनकर को है बड़ी आस

मोहन यादव द्वारा सीएम पद संभालने के बाद सभी राजनीतिक आयोग, मंडल भंग कर दिए गए और नियुक्तियाँ खत्म हो गईं। अब ऐसे में सभी नेताओं को उम्मीद है कि मोहन और हेमंत की जोड़ी जल्द ही नए सिरे से मंडल, आयोग में नियुक्तियाँ करेगी।

उधर, खंडेलवाल को भी नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित करना है। ऐसे में आयोग, मंडल में जाने वालों को वहां नियुक्ति की चाहत और आस है, तो वहीं पार्टी संगठन में जाने वालों को कार्यकारिणी में शामिल होने की इच्छा है।

आईडीए चेयरमैन पद से हटने के बाद चावड़ा, सफाई कर्मचारी आयोग के बाद प्रताप करोसिया, म.प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष पद के बाद सावन सोनकर पद की चाहत में हैं। वहीं, इंदौर नगराध्यक्ष का कार्यकाल दमदारी से पूरा करने वाले रणदिवे भी नई भूमिका तलाश में हैं। मनोज पटेल को भी कुछ ना कुछ चाहिए — वह फिलहाल केवल विधायक भर हैं

वहीं गौड़ परिवार कोशिश में है कि विधायक मालिनी गौड़ को विश्राम दिया जाए और विधानसभा का टिकट एकलव्य को मिले। सभी अपनी भूमिकाओं की तलाश में हैं और इसलिए सभी ने यह पोस्टर चस्पा करके राजनीतिक गलियारों में प्रदेशाध्यक्ष के करीबी होने का संदेश दिया था।

यह भी पढ़ें..इंदौर में सड़कों पर जलजमाव और गड्ढों को लेकर कांग्रेस ने फूलों की माला डालकर दी श्रद्धांजलि

खंडेलवाल कार्यकर्ताओं को दे चुके यह संदेश

खंडेलवाल ने प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर पहला भाषण देते हुए कहा था कि जो अच्छा काम करेगा, उसका सम्मान होगा और जो दाएं-बाएं करेगा उसे दिक्कत होगी। बीजेपी मेरे रग-रग में है। कार्यकर्ताओं से कहता हूं, आपके सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। हर कार्यकर्ता को उनकी क्षमता के अनुसार काम मिलेगा। यानी गुटबाजी से परे, पार्टी में योग्य का सम्मान होगा।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल | इंदौर राजनीति न्यूज | indore politics | Indore politics news | इंदौर में पोस्टर वार | MP News | hemant khandelwal bjp

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • indore politics
  • इंदौर में पोस्टर वार
  • Indore politics news
  • इंदौर राजनीति न्यूज
  • बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल
  • hemant khandelwal bjp
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि