इंदौर में अब बिजली जाए तो इन नंबरों पर लगाएं फोन, शहर के पांच क्षेत्रों के अफसरों के नंबर जारी
Vishwanath Singh | May 20, 2025, 12:29 IST
The Sootr
शहर में प्री–मानसून की बारिश हुई तो बिजली कंपनी ने एक साथ शहर के अधिकांश हिस्सों में ब्लैक आउट कर दिया था। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया गया।
इंदौर में प्री मानसून की बारिश होने के दौरान अभी तक चार बार ब्लैक आउट हो चुका है। इसके कारण लोग खासा परेशान होते रहे हैं। वे बिजली कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर फोन लगा–लगाकर थक जाते हैं, लेकिन उन्हें या तो रिकॉर्डेड मैसेज सुनाई देता है कि आप कतार में हैं, या फिर लाइन बिजी मिलती है। जनता की इस समस्या को सुलझाने के लिए बिजली कंपनी ने अपने शहर के 5 क्षेत्रों के कुल 59 एई और जेई के नंबर जारी किए हैं। कंपनी के मुताबिक पहले 1912 पर कॉल करें। वहां सुनवाई नहीं हो तो अपने क्षेत्र के जेई को फोन करें, वे भी ना सुनें तो एई को फोन कर सकते हैं। इसके बाद भी अगर आपकी समस्या का समाधान ना हो तो द सूत्र आपको बिजली कंपनी के एमडी अनूप कुमार सिंह का मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा रहा है। जो कि 8290172489 है। आप इसे अपने पास सेव कर लें और बिजली संबंधी अपकी समस्या का निचले अफसरों द्वारा समाधान नहीं किया जाता है तो आप सीधे इन्हें कॉल कर लें। आप बिजली कंपनी के उपभोक्ता हैं और यह आपका अधिकार है।
शहर में प्री–मानसून की बारिश हुई तो बिजली कंपनी ने एक साथ शहर के अधिकांश हिस्सों में ब्लैक आउट कर दिया था। ऐसा एक बार नहीं, बल्कि कई बार किया गया। एक तो बारिश और ऊपर से बिजली का चले जाना, लोगों के लिए काफी मुसीबत भरा रहा। जब लोगों ने बिजली कंपनी के दफ्तर में कॉल करना शुरू किए तो जवाब मिले कि पेड़ गिर गया है, ट्रांसफॉर्मर में फाल्ट आ गया, लाइन टूट गई है आदि। वहीं, जब बारिश नहीं होती तो भी पावर कट करने का कारण मेंटेनेंस किया जाना बताया जाता। इससे बिजली कंपनी की मानसून पूर्व किए गए मेंटेनेंस की पोल खुल गई।
![the sootr]()
बिजली कंपनी के द्वारा बारिश के दौरान 3 से 4 घंटे तक बत्ती गुल करने की शिकायताें का अंबार पिछले दिनों लगने लगा था। इसमें खास बात तो यह थी कि लोगों ने सुनवाई नहीं होने के आरोप लगाए। इस पर पूरे शहर में बिजली कंपनी की भद पिट गई। मेंटेनेंस के नाम पर मानसून पूर्व बिजली कटौती करने के बावजूद बारिश के दौरान काटे जाने वाले सवालों के जवाब अफसर नहीं दे पाए। इससे बचने के लिए अफसरों ने बैठक की और साेमवार को कंपनी ने अपने जेई और एई के नंबर जारी कर दिए।
![the sootr]()
बिजली कंपनी ने शहर में बिजली व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने के लिए अपने कार्यक्षेत्र को 5 भागों में बांटा है। इसमें पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और मध्य क्षेत्र शामिल है। इन सभी क्षेत्रों के एई और जेई के नंबर, नाम, उनके जोन के नाम सहित लिस्ट में दर्ज कर जारी किए गए हैं। कुल 59 अफसरों के नंबरों वाली सूची को विभाग की तरफ से जनता के लिए सोमवार रात को जारी किया गया।
![the sootr]()
यह खबर भी पढ़ें...TCS Virtual Internship फ्रेशर्स को दे रहा फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग का मौका, जल्द करें आवेदन
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : भोपाल में 2 BHK फ्लैट किराए के लिए उपलब्ध है
एमपीईबी इंदौर को बिजली इन्फ्रा सुधार के लिए केंद्र की दो विविध योजनाओं में 1600 करोड़ रुपए मिले हैं। पहले आईडीपीएस में 500 करोड़ रुपए मिले और अब आरआरडीएस मं 1100 करोड़ रुपए मिले हैं। इतनी बड़ी राशि आखिर कहां गई? असल में खुद कंपनी ने आईडीपीएस योजना में घोटाले को लेकर 35 से ज्यादा इंजीयिर को शोकाज नोटिस दिए और जांच हुई, लेकिन मामला दबा दिया गया। अब इसी तरह आरआरडीएस योजना में घटिया क्वालिटी के केबल, कंडक्टर व अन्य उपकरण लगाए जा रहे हैं। इसकी शिकायत हुई और उच्च स्तर पर ई–मेल भी किया गया है।
![the sootr]()
यह खबर भी पढ़ें...NEET-UG के रिजल्ट पर NTA ने कहा बिजली गुल से पेपर नहीं बिगड़ा, याचिकाकर्ता ने मौसम विभाग का अलर्ट बताया
इंदौर शहर में 30 के करीब बिजली जोन हैं। हर जोन में कम से कम 20 लाइनमैन की जरूरत होती है, लेकिन इस समय मुश्किल से दो-तीन लाइनमैन ही हर जोन में बचे हैं। ऐसे में लाइन फाल्ट होने के बाद इन्हें सुधारने वाला प्रशिक्षित स्टाफ ही कंपनी के पास नहीं है। संविदा आउटसोर्स पर लाइनमैन से काम चल रहा है, लेकिन इनकी संख्या भी कम है। वहीं दस साल से स्टाफ की भर्ती नहीं हुई है।
यह खबर भी पढ़ें...8 साल के बच्चे से रेप फिर मर्डर... फ्रूटी पिलाने के बहाने पहाड़ पर ले गया था
बारिश से खुल गई बिजली कंपनी की पोल
the sootr
बिजली कंपनी की भद पिटी तो जारी कर दिए अफसरों के नंबर
the sootr
शहर को 5 क्षेत्रों में बांटा, 59 अफसरों के नंबर जारी
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...TCS Virtual Internship फ्रेशर्स को दे रहा फ्री ऑनलाइन ट्रेनिंग का मौका, जल्द करें आवेदन
कैबिनेट मीटिंग के लिए दर्जनभर जनरेटर रखे
बिजली सुधार के लिए मिले 1600 करोड़ कहां गए
the sootr
यह खबर भी पढ़ें...NEET-UG के रिजल्ट पर NTA ने कहा बिजली गुल से पेपर नहीं बिगड़ा, याचिकाकर्ता ने मौसम विभाग का अलर्ट बताया
लाइनमैन ही नहीं बचे, आउटसोर्स के भरोसे
यह खबर भी पढ़ें...8 साल के बच्चे से रेप फिर मर्डर... फ्रूटी पिलाने के बहाने पहाड़ पर ले गया था
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari