इंदौर में होटल प्रेसीडेंट पार्क के मैनेजर पर FIR, पुलिस से छुपाई थी जानकारी

Vishwanath Singh | Jun 18, 2025, 11:46 IST
Share
hotell22
hotell22

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे (18 व 19 जून 2025) को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने शहरभर के होटलों, लॉजों और धर्मशालाओं की जांच अभियान शुरू कर दिया था।

इंदौर में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पुलिस ने शहर के होटल आदि में चेकिंग शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में देवास बायपास पर स्थित होटल द प्रेसीडेंट पार्क के मैनेजर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है। मैनेजर ने होटल में ठहरे यात्रियों के संबंध में जानकारी पुलिस को नहीं दी थी।

जानकारी छुपाने पर मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे (18 व 19 जून 2025) को ध्यान में रखते हुए इंदौर पुलिस ने शहरभर के होटलों, लॉजों और धर्मशालाओं की जांच अभियान शुरू कर दिया था। इसी क्रम में कनाड़िया बायपास स्थित होटल प्रेसिडेंट पार्क के मैनेजर संजय सरकार पर लापरवाही और सुरक्षा निर्देशों की अवहेलना का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस को नहीं दी यात्रियों की जानकारी

पुलिस जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि 16 जून को होटल में दो यात्री ठहरे थे, लेकिन होटल प्रबंधन ने उनकी जानकारी नजदीकी थाना कनाड़िया को नहीं दी। जब इस संबंध में होटल मैनेजर संजय सरकार से पूछताछ की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने थाने को यात्रियों की उपस्थिति की सूचना नहीं दी।
MP के युवाओं के लिए खुशखबरी, MPPGCL ने निकाली नई भर्ती, जल्दी करें आवेदन

सुरक्षा संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई

इंदौर पुलिस कमिश्नर द्वारा राष्ट्रपति दौरे के मद्देनजर धारा 163 (2) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत आदेश जारी किया गया था। इसमें यह स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किसी भी होटल, लॉज, धर्मशाला या पेइंग गेस्ट हाउस में आने वाले बाहरी व्यक्तियों की पहचान (आईडी) लेना और उसकी जानकारी निकटतम पुलिस थाने को देना अनिवार्य है। होटल प्रेसिडेंट पार्क के मैनेजर संजय सरकार ने इस नियम का उल्लंघन किया, जिससे उनके खिलाफ धारा 223 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल कर लिया है।

🔴 Sootrdhar Live | MP में सरकारी कर्मचारियों को नौ साल बाद मिलेगा प्रमोशन, दो लाख पदों पर होगी भर्ती

कार्रवाई में ये अधिकारी रहे शामिल

इस कार्रवाई को कनाडिया थाना के सब-इंस्पेक्टर राम शाक्य, प्रधान आरक्षक श्रीदयाल अलेरिया और आरक्षक सुभाष राजोरिया शामिल थे।

यह खबर भी पढ़ें...अहमदाबाद एयरपोर्ट : गंभीर चूक से हुआ हादसा, ये एयरपोर्ट भी नहीं कर रहे सुरक्षा मानकों का पालन

यह खबर भी पढ़ें...नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़...3 नक्सली लीडर मारे गए

Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • होटल
  • राष्ट्रपति
  • प्रेसीडेंट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा