दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो के नारों के साथ लड़कियों ने निकाली रैली

Ravi Singh | Oct 17, 2024, 23:38 IST
Share
indore protest girls
indore protest girls

सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखकर आप पूरी तरह से हैरान रह गए होंगे। उन वीडियो की लिस्ट में इंदौर का एक नया वीडियो भी जोड़ लीजिए जो इस समय वायरल हो रहा है...

viral video : जब भी कोई अजीबोगरीब घटना होती है। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। कई बार तो कुछ इतना अजीब देखने को मिल जाता है जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की होती। अगर आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आप ये बात अच्छे से समझते होंगे। आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिन्हें देखकर आप पूरी तरह हैरान हो गए होंगे। उन वीडियो की लिस्ट में इंदौर का एक नया वीडियो जोड़ लीजिए जो इस वक्त वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो

सोशल मीडिया पर अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि लड़कियों का एक ग्रुप रैली निकाल रहा है, लेकिन ये रैली बड़ी ही अजीबोगरीब रैली है। लड़कियां क्लीन शेव ब्वॉयफ्रेंड के लिए रैली निकाल रही हैं। उनके हाथ में अलग-अलग तख्तियां हैं। एक पर लिखा है 'No Clean Shave No Love' तो दूसरी पर लिखा है दाढ़ी हटाओ, प्यार बचाओ। एक और पर लिखा है, 'दाढ़ी रखो या गर्लफ्रेंड रखो, पसंद तुम्हारी है। इसी तरह अलग-अलग तख्तियों पर अलग-अलग लाइनें लिखी हैं और रैली के दौरान लड़कियां ये बातें चिल्ला भी रही हैं। लेकिन इस रैली के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि ये रील के लिए है।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो को एक्स हैंडल @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि लड़के ऐसा कुछ करेंगे तो बवाल हो सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा है कि ये लड़ाई किसके लिए हो रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि उसे दाढ़ी से क्या दिक्कत है? चौथे यूजर ने लिखा कि क्या उसके घरवाले ये देखकर उसकी पिटाई नहीं करते? वहीं एक यूजर ने लिखा कि ये क्या है, मुझे लगता है ये सिर्फ दिखावे के लिए है या रील्स के लिए ऐसा हो रही है।

चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रैली निकाल रही लड़कियों के हाथ में अलग-अलग तख्तियां हैं और उनके चेहरे पर बड़ी-बड़ी दाढ़ी भी है। 28 सेकंड के इस वीडियो को जिसने भी देखा है, वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया है।

शादी के लिए दाढ़ी वाले पुरुष पसंद

The University of Queensland के शोधकर्ताओं ने दाढ़ी वाले और बिना दाढ़ी वाले पुरुषों के बारे में उनकी पसंद जानने के लिए 8 हजार 500 से ज्यादा महिलाओं का सर्वेक्षण किया। उनसे रिश्तों के बारे में सवाल पूछे।

ध्यान रहे कि ये सभी सर्वेक्षण और अध्ययन भारत से नहीं बल्कि ज्यादातर यूरोपीय और अमेरिकी देशों से हैं। एक अध्ययन ने निष्कर्ष निकाला कि महिलाएं शादी के लिए दाढ़ी वाले पुरुषों को पसंद करती हैं। वे क्लीन-शेव्ड पुरुषों को कैज़ुअल रिलेशनशिप के लिए ज्यादा उपयुक्त मानती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

keep a beard or have a girlfriend

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • Indore
  • मध्य प्रदेश
  • वायरल वीडियो
  • girlfriend
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • Beard
  • दाढ़ी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा