पीएनबी बैंक लूट : पुलिस ने खंगाले 1172 सीसीटीवी और पहुंच गई एक्स आर्मी मैन के घर
Sanjay Gupta | Jul 17, 2024, 11:46 IST
बैंक
इंदौर पुलिस की टीम ने पंजाब नेशनल बैंक में हुई लूट के पहले के फुटेज देखे और फिर इसके बाद लुटेरे के बैंक से निकलने से लेकर उसे फॉलो करने सीसीटीवी खंगाले। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी के घर जा पहुंची।
पीएनबी (पंजाब नेशनल बैंक) की स्कीम 54 विजयनगर शाखा में मंगलवार शाम की गई 6.64 लाख की लूट में नकाबपोश आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। आरोपी का नाम अरुण सिंह है। वह इंदौर में हीरानगर में रहता था। मूल रूप से यूपी के इटावा का रहने वाला है।
रात भर में पुलिस ने बैंक से लेकर उस नकाबपोश के जाने तक के रास्ते के 1172 सीसीटीवी चेक किए। इसके जरिए पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया है। इसके लिए पुलिस ने अन्य शहरों में दबिश दी। जानकारी के अनुसार पुलिस उस तक पहुंच गई है। हालांकि इसका खुलासा शाम तक होने की उम्मीद है।
लूट के बाद एडिशनल सीपी अमित सिंह, डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा, एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया की टीम ने मोर्चा संभाला। इसके बाद टीम ने लूट के पहले के फुटेज देखे और फिर इसके बाद लुटेरे के बैंक से निकलने से लेकर उसे फॉलो करने संबंधी सीसीटीवी खंगाले। रात भर में टीम ने सीसीटीवी देखने के बाद पाया कि बाणगंगा, हीरानगर होते हुए शीतल नगर गया, वहीं का रहवासी है। अरुण की पत्नी ने फुटेज देखकर उसे पहचान लिया।
![बैंक लूट अरोपी अरुण]()
बैंक लूट अरोपी अरुण
हालांकि बुधवार सुबह जब टीम पहुंची तो वहां से वह फरार हो गया था। इसे लेकर जानकारी मिली है कि वह एक्स आर्मी मैन है। वह जहां जा सकता है उन सभी जगह पर पुलिस ने टीम बनाकर दबिश शुरू कर दी। पुलिस को रिकवरी में भी कुछ सफलता मिली है। आशंका है कि इसमें बैंक से भी एक कर्मचारी आरोप के संपर्क में था। पुलिस इसका खुलासा जल्द करने जा रही है।
इस मामले में एडिशनल सीपी अमित सिंह ने घटना के बाद ही मंगलवार को कहा था कि यह घटना ऐसा लग रहा है कि एक्स आर्मी मैन द्वारा की गई है। क्योंकि उसने अंदर घुसकर हवाई फायर कर लोगों को आतंकित किया और उसने गोली का खाली खोखा भी उठाया था, जो सामान्य तौर पर एक्स आर्मी मैन की आदत होती है।
पीएनबी बैंक में नकाबपोश लुटेरे ने बैंक में घुसकर पहले हवाई फायर किया और फिर कैशियर के पास काला बैग फैंककर उसमें कैश भरवाया। इसके बाद बाइक से निकल गया। अकले ही उनसे मात्र तीन मिनट में पूरी घटना को अंजाम दिया और 6.64 लाख रुपए लेकर निकाल गया।
![sanjay gupta]()
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
रात भर में पुलिस ने बैंक से लेकर उस नकाबपोश के जाने तक के रास्ते के 1172 सीसीटीवी चेक किए। इसके जरिए पुलिस उसके घर तक पहुंच गई। लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया है। इसके लिए पुलिस ने अन्य शहरों में दबिश दी। जानकारी के अनुसार पुलिस उस तक पहुंच गई है। हालांकि इसका खुलासा शाम तक होने की उम्मीद है।
पत्नी ने फुटेज देख पहचान लिया
बैंक लूट अरोपी अरुण
बैंक लूट अरोपी अरुण
टीम के पहुंचने से पहले फरार हो गया
एडिशनल सीपी ने हरकतें देख बता दिया था एक्स आर्मी मैन
यह हुई थी घटना
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari