राजा रघुवंशी हत्याकांडः ग्वालियर से पकड़ा गया सोनम का सामान लेकर फरार हुआ लोकेन्द्र तोमर

Vishwanath Singh | Jun 23, 2025, 19:29 IST
Share
Sourabh227
Sourabh227

जांच में सामने आया था कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर आकर एक फ्लैट में रुकी थी। यहीं से सोनम का एक सूटकेस गायब हो गया था, जिसमें सोनम का ब्लैक सूट, सोने के गहने, मंगलसूत्र, नकद 5 लाख रुपए और एक देसी कट्टा रखा गया था।

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्राइम ब्रांच ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर से उस आरोपी लोकेन्द्र सिंह तोमर को पकड़ लिया है जो कि सोनम का सामान लेकर फरार हाे गया था। इसी के साथ अब तक इस मामले में कुल आठ आरोपी पकड़े जा चुके हैं।

सोनम के फ्लैट से गायब हुआ था सामान

जांच में सामने आया था कि राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम इंदौर आकर एक फ्लैट में रुकी थी। यहीं से सोनम का एक सूटकेस गायब हो गया था, जिसमें सोनम का ब्लैक सूट, सोने के गहने, मंगलसूत्र, नकद 5 लाख रुपए और एक देसी कट्टा रखा गया था। इस पूरे सामान को लोकेंद्र सिंह तोमर ने चुराया और फरार हो गया।

जलाने की कोशिश, मोबाइल चैट से हुआ खुलासा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, MP निवासी लोकेंद्र ने घटना के बाद अपने साथी शिलोम जेम्स को सोनम का ब्लैक सूट जला देने का मैसेज भी भेजा था। यह चैट पुलिस के हाथ लगी है, जिससे उसकी भूमिका स्पष्ट हुई। यही नहीं, आरोपी ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण चीजें नष्ट करने का प्रयास किया।

ग्वालियर से गिरफ्तारी, शिलांग पुलिस ले जाएगी ट्रांजिट रिमांड पर

ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अब शिलांग पुलिस ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर रही है, जिसके तहत जल्द ही उसे शिलांग ले जाया जाएगा। जहां इस हत्याकांड की मुख्य जांच चल रही है।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : सचिन तेंदुलकर मार्ग के पास प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है

आठवां आरोपी बना लोकेंद्र

राजा रघुवंशी की हत्या मामले में लोकेंद्र सिंह तोमर आठवां आरोपी है। इससे पहले पुलिस इस केस में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिनमें सोनम और उसके अन्य सहयोगी भी शामिल हैं। अब लोकेंद्र की गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले में एक और कड़ी जुड़ गई है, जिससे हत्या के पीछे की साजिश और मजबूत हो सकती है।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : ग्वालियर के लश्कर में प्रथमतल पर 2 कमरे किराए पर उपलब्ध है

अब यह तीन नए किरदार और उनकी भूमिका

प्रापर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स-इसने इस हत्याकांड के आरोपी विशाल चौहान को 30 मई को देवास नाके पर बिल्डिंग में तीन माह के लिए किराए पर फ्लैट दिया। इसी फ्लैट में सोनम रघुवंशी राजा की हत्या कराने के बाद 26 मई से 8 जून की सुबह तक रूकी थी। जेम्स ने ही बाद में गार्ड बलराम अहिरवार उर्फ बल्लू को साथ ले जाकर फ्लैट को खाली कराया था और साथ ही वह काले बैग को ले जाकर जलाया था। जेम्स ने खुद को बचाने के लिए चाल चली और 13 जून को मीडिया के सामने आकर कहा कि विशाल ने उससे फ्लैट किराए पर लिया था और वह उन्हें नहीं जानता है। जेम्स इतना शातिर है कि उसने सोनम के फ्लैट से जाने के बाद और इन आरोपियों के पकड़ाए जाने के बाद 10 जून को ही पूलिस में किराएदार की सूचना देने का फार्म भरकर दे दिया और फिर बाद में सीसीटीवी लगाए।

गार्ड बल्लू-गार्ड ने इस मामलें में सबूत मिटाने में जेम्स की मदद की। वह उसके साथ फ्लैट पर गया और इसे खाली कराया। फिर जाकर बैग को जला दिया। इसके लिए उसे जेम्स ने पांच हजार रुपए दिए थे।

लोकेंद्र सिंह तोमर-यह इस बिल्डिंग का कॉन्ट्रेक्टर है जहां पर जेम्स ने विशाल को फ्लैट किराए पर दिया था।

यह खबर भी पढ़ें...Sitaare Zameen Par ने पहले तीन दिनों में दिखाया अपना दम, 100 करोड़ के क्लब में हो सकती है एंट्री

अभी तक यह किरदार आ चुके हैं सामने

राज कुशवाह-यह मास्टरमाइंड, यह खुद शिलांग नहीं गया लेकिन सोनम के साथ प्रेम में था और घंटों बात करता था। राज ने सोनम के साथ मिलकर राजा को मारने के लिए मल्टीलेवल प्लानिंग थी और यह शादी के पहले से ही शुरू हो गया था। मारने के एक नहीं कई प्लान तैयार किए गए। इसके लिए राशि की व्यवस्था भी राज, सोनम ने मिलकर की थी। यहां तक सोनम राजा की हत्या के बाद बुर्का पहनकर भागेगी यह प्लान तक तैयार किया और विशाल के हाथों सोनम के लिए बुर्का पहुंचाया।अपने दोस्तों विशाल, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी को तैयार किया। फ्लैट किराए पर लिया।

सोनम रघुवंशी-यह किसी भी तरह से पति राजा से मुक्ति चाहती थी। सुहागरात तक में राज को मैसेज किया कि इसे (राजा) को जल्दी मार दो, राज ने भी कहा करता हूं। राज के साथ पूरी तरह से प्लानिंग में शामिल रही और पार्टनर रही। खुद भी कई बार राजा को धक्का देकर खाई में गिराने की कोशिश की लेकिन मौका नहीं मिला। सबसे पहले तो गुवाहटी में मारने का प्लान बना लिया था, यहां राजा को राज की दी गई पिस्टल से बाकी तीनों हत्यारे गोली मारते लेकिन मौका नहीं मिला।

विशाल चौहान-इसी ने राजा के सिर पर 23 मई की दोपहर दो से 2.18 बजे के बीच में सबसे तेज वार मारा था जो मौत की मुख्य वजह बना। इसी ने फ्लैट किराए पर लिया था जहां सोनम रूकी थी।

आकाश राजपूत-इसने राजा के सिर पर दूसरा वार किया था। हत्या में पूरी तरह शामिल था

आनंद कुर्मी-इसने राजा के सिर पर तीसरा वार किया था। हालांकि यह वार कमजोर था लेकिन मौैत इन्हीं तीन वार से हुई। इसके बाद तीनों ने ही राजा को खाई में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।

यह खबर भी पढ़ें...जगन्नाथ मंदिर से जरूर लाएं ये 5 चीजें, घर में कभी नहीं होगी अन्न-धन की कमी

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩👧👧

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP
  • इंदौर
  • मध्यप्रदेश समाचार
  • हत्याकांड
  • आरोपी
  • केस
  • राजा रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा