इंदौर रेलवे स्टेशन के 412 करोड़ के रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का काम शुरू, पहले पार्सल ऑफिस और टिकट घर बनेंगे
Vishwanath Singh | Jul 15, 2025, 14:20 IST
Sourabh261
इस प्रोजेक्ट को तीन फेज में पूरा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 412 करोड़ आंकी गई है। पहले चरण के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर के हिस्से में निर्माण कार्य शुरू हुआ है।
इंदौर रेलवे स्टेशन के बहुप्रतीक्षित री-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य मंगलवार से औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया है। इस बात की जानकारी सांसद शंकर लालवानी ने भूमि पूजन कार्यक्रम में दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पहले ही ऑनलाइन माध्यम से किया जा चुका है। अब कॉन्ट्रैक्टर द्वारा जमीनी स्तर पर पहले चरण का काम शुरू कर दिया गया है। यह पुनर्विकास प्रोजेक्ट इंदौर रेलवे स्टेशन की सूरत बदल देगा।
इस प्रोजेक्ट को तीन फेज में पूरा किया जाएगा, जिसकी कुल लागत लगभग 412 करोड़ आंकी गई है। पहले चरण के तहत प्लेटफॉर्म नंबर 1 की ओर के हिस्से में निर्माण कार्य शुरू हुआ है, जिसमें पार्सल ऑफिस, पार्किंग एरिया और टिकट घर का एक भाग शामिल है।
निर्माण कार्य के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे ने मुख्य प्रवेश द्वार को बंद करने से पहले एक वैकल्पिक गेट की व्यवस्था की जाएगी। इस नए वैकल्पिक प्रवेश द्वार पर विस्तृत मार्किंग की जाएगी, जिससे यात्रियों को यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि टिकट कहां से लें, गाड़ी कहां पार्क करें और स्टेशन तक कैसे पहुंचें।
लालवानी ने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट को लगभग ढाई वर्षों में पूरा किया जाएगा, लेकिन लक्ष्य यह है कि वर्ष 2028 में उज्जैन में प्रस्तावित सिंहस्थ से पहले अंडरग्राउंड, ग्राउंड, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर तक के उपयोगी जन एरिया को ऑपरेशनल कर दिया जाए।
निर्माण कार्य के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी आवश्यक सूचना और वैकल्पिक व्यवस्थाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। ताकि स्टेशन की कार्यप्रणाली बाधित न हो और यात्री सुगमता से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
तीन चरणों में होगा काम, कुल लागत 412 करोड़
यात्रियों के लिए वैकल्पिक गेट और मार्किंग रहेगी
पार्सल ऑफिस हटेगा, फिर अंडरग्राउंड पार्किंग बनेगी
सांसद लालवानी के अनुसार अगले एक महीने में पार्सल ऑफिस को पूरी तरह डिस्मेंटल कर दिया जाएगा। इसके बाद इसी स्थान पर अंडरग्राउंड पार्किंग के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इसके बाद बिल्डिंग के अन्य हिस्सों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यही प्रक्रिया अगले दो चरणों में दोहराई जाएगी।
सिंहस्थ से पहले उपयोगी हिस्सों को पूरा करने का लक्ष्य
काम के दौरान यात्रियों की सुविधा रहेगी प्राथमिकता
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman