सिंहस्थ 2028 में आएंगे 1 करोड़ लोग, इंदौर स्टेशन पर बनेगा एयरपोर्ट जैसा 7 मंजिला टर्मिनल

Vishwanath Singh | Jun 24, 2025, 15:59 IST
Share
Soura35
Soura35

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के रेलमार्ग से यात्रा करने की संभावना है। ऐसे में रेलवे ने कुंभ के दौरान 100 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है।

MP News : इंदौर और उज्जैन रेलवे नेटवर्क आने वाले वर्षों में व्यापक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने इंदौर रेलवे स्टेशन, लक्ष्मीबाई नगर और इंदौर-दाहोद रेल लाइन परियोजना सहित विभिन्न रेल विकास कार्यों का निरीक्षण और समीक्षा की। मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने 2028 में मध्यप्रदेश के उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर रेलवे की तैयारी की रूपरेखा भी साझा की।

1 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए होंगी 100 स्पेशल ट्रेनें

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2028 में उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले में करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के रेलमार्ग से यात्रा करने की संभावना है। ऐसे में रेलवे ने कुंभ के दौरान 100 विशेष ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि 2016 में हुए सिंहस्थ कुंभ में रेलवे के जरिए लगभग 20 लाख श्रद्धालु उज्जैन पहुंचे थे, लेकिन 2028 में यह संख्या पांच गुना तक बढ़ सकती है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ की तर्ज पर इसे भव्य और यादगार बनाने की बात कही।

22 नई रेल लाइनें बिछ रही हैं उज्जैन और आसपास

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने उज्जैन और आसपास के स्टेशनों पर 22 नई रेल लाइनें बिछाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

  • केवल उज्जैन स्टेशन पर 9 नई लाइनें बिछाई जा रही हैं।
  • शेष लाइनें महू, लक्ष्मीबाई नगर और अन्य सहायक स्टेशनों पर बनाई जा रही हैं, ताकि विशेष ट्रेनों को खड़ा करने की जगह मिल सके।उन्होंने कहा, "हम श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाते हैं कि सिंहस्थ 2028 के दौरान रेलवे का सफर सुरक्षित, सुविधाजनक और यादगार रहेगा।"

इंदौर रेलवे स्टेशन बनेगा अत्याधुनिक हब

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मास्टर प्लान के इंतजार में 79 गांवों में धारा 16 में 100 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर हो गए नक्शे पास

इंदौर-दाहोद प्रोजेक्ट में तेजी

सतीश कुमार ने बताया कि इंदौर-दाहोद रेल परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।

  • अब तक 32 किलोमीटर रेल लाइन बिछाई जा चुकी है
  • इस वित्तीय वर्ष में परियोजना के अंतर्गत कुल 132 किलोमीटर तक ट्रैक बिछाने का लक्ष्य रखा गया है
  • परियोजना पूरी होने पर इंदौर को गुजरात के दाहोद से सीधा और तेज रेल संपर्क मिलेगा
यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ की नई पहचान... नक्सलवाद से उभरकर विकास और शांति का मॉडल बन रहा बस्तर

समीक्षा और अगला लक्ष्य

निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने रतलाम रेल मंडल की विभिन्न परियोजनाओं की भी समीक्षा की और अफसरों को समय पर प्रोजेक्ट पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि सिंहस्थ जैसे वैश्विक धार्मिक आयोजन को लेकर रेलवे को कोई कसर नहीं छोड़नी है।

यह खबर भी पढ़ें...Pfizer Internship भारतीय छात्रों को दे रही बायोफिजिक्स में स्किल्ड बनने का मौका

आगामी वर्ष में होंगे कई बदलाव

उन्होंने कहा कि रेलवे ने सिंहस्थ 2028 को लेकर कमर कस ली है। यात्रियों की सुविधा, ट्रेनों की संख्या, स्टेशनों की स्थिति और निर्माण कार्य - हर पहलू पर तैयारी शुरू हो चुकी है। आने वाले वर्षों में इंदौर और उज्जैन का रेलवे ढांचा न केवल बदलेगा, बल्कि तकनीकी और सुविधाजनक रूप से भी नई ऊंचाइयों को छुएगा।

यह खबर भी पढ़ें...IDFC FIRST Bank Scholarship से MBA के लिए मिलेंगे 2 लाख रुपए, जानें कैसे करें आवेदन

इंदौर-खंडवा डबलिंग के लिए सर्वे होगा

सांसद शंकर लालवानी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की और इंदौर से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर बात की। इस बैठक में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्रा, रतलाम मंडल के डीआरएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। सांसद ने बताया कि इंदौर से वाया फतेहाबाद-उज्जैन रेलवे लाइन की डबलिंग को सैद्धांतिक रूप में स्वीकार कर लिया गया है और जल्द ही इसे बोर्ड से अंतिम मंजूरी मिलने की संभावना है। इस परियोजना से मालवांचल की रेलवे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। वहीं, इंदौर-खंडवा रेलखंड को ब्रॉडगेज पर डबल करने के लिए सर्वे का टेंडर जारी किया जाएगा। इससे दक्षिण भारत की ओर यात्री और मालवाहन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

shankar
shankar

शास्त्री ब्रिज के पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार होगा

सांसद लालवानी ने बताया कि इंदौर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 और 6 को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। साथ ही, यहां से पिट लाइन को लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन पर शिफ्ट किया जाएगा, जिससे मुख्य स्टेशन पर यातायात दबाव में कमी आएगी। उन्हाेंने शास्त्री ब्रिज को एक प्रमुख बॉटल नेक मानते हुए उसके पुनर्विकास के लिए प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन का निरीक्षण भी किया और बाणगंगा की दिशा में विस्तार और बेहतर सुविधाओं के लिए बोर्ड स्तर पर योजना बनाए जाने की बात कही। साथ ही गौतमपुरा में ट्रेनों के ठहराव पर जल्द निर्णय होगा।
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर
  • उज्जैन
  • अध्यक्ष
  • रेलवे बोर्ड
  • सिंहस्थ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा