राजा रघुवंशी हत्याकांड: अंतिम संस्कार के दिन आरोपी राज ही लाया था राजा के लिए कफन, सोनम-राज को 13 दिन की जेल

Vishwanath Singh | Jun 21, 2025, 19:59 IST
Share
Soura30
Soura30

इस वीडियो में हत्या का आरोपी राज कुशवाह राजा के घर में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह न सिर्फ वहां मौजूद था, बल्कि एक सफेद कपड़ा (कफन) किसी को देता भी दिख रहा है।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में एक और अहम सुराग सामने आया है। अब जो नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसने मामले में आरोपी राज कुशवाह की भूमिका को लेकर पुलिस की शंका को और पुख्ता कर दिया है। यह फुटेज उस दिन का है, जब राजा रघुवंशी का शव मेघालय से इंदौर लाया गया था और उनके घर पर अंतिम दर्शन की तैयारी हो रही थी। वहीं, राज कुशवाह और सोनम रघुवंशी को 13 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है।

क्या है उस सीसीटीवी फुटेज में

इस वीडियो में हत्या का आरोपी राज कुशवाह राजा के घर में स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। हैरानी की बात यह है कि वह न सिर्फ वहां मौजूद था, बल्कि एक सफेद कपड़ा (कफन) किसी को देता भी दिख रहा है। साथ ही, वह फूल-माला भी लेकर पहुंचा और शोक जताने का दिखावा किया।

सोनम के पिता के साथ भावुक दिखा

सीसीटीवी फुटेज में राज कुशवाह, सोनम के पिता देवी सिंह के साथ खड़ा नजर आ रहा है। वह बार-बार उन्हें ढांढस बंधा रहा है, जबकि अब पुलिस के पास ऐसे ठोस सबूत हैं कि राज को इस हत्या की योजना पहले से ही मालूम थी। पुलिस सूत्रों का मानना है कि यह सब कुछ एक पूर्व नियोजित स्क्रिप्ट का हिस्सा था।



raja2
raja2


यह खबर भी पढ़ें...मानव-हाथी टकराव रोकने के लिए सीएम साय की पहल, 'गजराज यात्रा' को दिखाई हरी झंडी

कॉल पर देता रहा था जानकारी?

फुटेज में एक और अहम बात यह नजर आई कि राज मौके पर लगातार मोबाइल पर कॉल पर बात करता दिख रहा है। पुलिस को शक है कि वह वहां हो रही गतिविधियों की लाइव जानकारी फोन पर सोनम या अन्य आरोपियों को दे रहा था। सूत्रों के अनुसार, यह संभावना जताई जा रही है कि अंतिम संस्कार के दौरान घर के माहौल और लोगों की गतिविधियों की रिपोर्टिंग राज द्वारा की जा रही थी।

यह खबर भी पढ़ें...डिप्टी सीएम विजय शर्मा की सख्ती: सिटी कोतवाली प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी निलंबित

शक और गहराया, पूछताछ होगी

राज कुशवाह इस समय पुलिस हिरासत में है और एसआईटी टीम उससे पूछताछ कर रही है। नया सीसीटीवी फुटेज उसके “दोहरे चेहरे” को उजागर करता है। एक तरफ वह मृतक के परिजनों के साथ हमदर्दी जताने की एक्टिंग कर रहा था तो दूसरी ओर वह पहले से इस जघन्य हत्याकांड का हिस्सा बन चुका था। पुलिस अब इस नए फुटेज को जांच का आधार बनाकर राज से उस दिन की गतिविधियों और कॉल डिटेल्स की जानकारी निकालेगी। यह देखा जा रहा है कि जिस नंबर से वह कॉल कर रहा था, वह किसी अन्य आरोपी से जुड़ा है या नहीं।

यह खबर भी पढ़ें...Jyotiraditya Scindia क्यों हुए Amitabh Bachchan की आवाज़ से परेशान ?

पूरे मामले की कड़ी और मजबूत हुई

इससे पहले एसआईटी टीम को राजा के परिजनों और सोनम के संबंधों को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली थीं। वहीं, हत्या में इस्तेमाल हुए दोनों हथियार भी बरामद हो चुके हैं। अब यह नया वीडियो पुलिस के पास ऐसा सुबूत बनकर आया है जो आरोपियों की साजिश को उजागर करता है।

यह खबर भी पढ़ें...महिलाएं इसी तरह तरक्की करेंगी तो हमारा क्या होगा - राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े

14 दिन की न्यायिक हिरायत में भेजा

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में आरोपी सोनम और राज कुशवाह को शिलांग कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। दोनों आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। इसके पहले बाकी तीन आरोपियों विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी को 13 दिन जेल भेजने के आदेश हुए थे और अब राज-सोनम को भी जेल भेजने के आदेश हो गए।



Tags:
  • इंदौर
  • पुलिस
  • कफन
  • कोर्ट
  • राज
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा