सोनम और राज के बीच आया तीसरा नया किरदार, कॉल डिटेल से खुलासा, उससे घंटों बात करती थी सोनम

Vishwanath Singh | Jun 18, 2025, 15:25 IST
Share
indore-raja-raghuwanshi-murder-sonam-sanjay-verma-call-details
indore-raja-raghuwanshi-murder-sonam-sanjay-verma-call-details

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मास्टरमांइड मानी जा रही सोनम को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। इसमें पता चला है कि सोनम, किसी संजय वर्मा से देर रात तक भी कई घंटों फोन पर बात करती थी।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट काराेबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक नए किरदार संजय वर्मा का नाम सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि इससे सोनम घंटों फोन पर बात करती थी। इन दोनों की ही कॉल डिटेल भी मीडिया में वायरल हो रही है, जो कि राजा और सोनम की सगाई और शादी के बीच की बताई जा रही है। हालांकि सोनम के भाई गोविंद और राजा के भाई विपिन दोनों के ही संजय वर्मा को लेकर जानकारी होने से इनकार किया है। साथ ही संजय वर्मा का मोबाइल नंबर लगातार बंद आ रहा है। इधर, शिलांग पुलिस ने भी इस कॉल डिटेल को लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

यह है कॉल डिटेल में

राजा रघुवंशी हत्याकांड में मास्टरमांइड मानी जा रही सोनम को लेकर एक और नई जानकारी सामने आई है। इसमें पता चला है कि सोनम, किसी संजय वर्मा से देर रात तक भी कई घंटों फोन पर बात करती थी। सोनम दो मोबाइल नंबर 977**** और 81201*** का इस्तेमाल कर रही थी। उसने अपने मोबाइल नंबर 977**** से संजय वर्मा के मोबाइल नंबर 7879*** पर 1 मार्च 2025 से 8 अप्रैल 2025 तक में कुल 165 बार बात की है। वहीं, कई बार तो उसने कभी आधा घंटा, कभी एक घंटा तो कभी तीन-तीन घंटे तक बात की है।



sonam ka ghar 2
sonam ka ghar 2


सोनम, राजा की सगाई से शादी के बीच की है डिटेल

राजा रघुवंशी और सोनम की सगाई अक्टूबर 2024 में हुई थी। उसके 6 महीने बाद 11 मई 2025 को दोनों की शादी हुई। इसके बाद 23 मई 2025 को राजा ही हत्या हुई और उसी दिन से सोनम भी गायब हो गई थी। उसके बाद 2 जून 2025 को राजा का शव मिला था। सोनम और किसी संजय वर्मा के बीच की बातचीत की जो यह कॉल डिटेल मिली है वह सगाई और शादी के बीच की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक हालांकि अभी इसको लेकर शिलांग पुलिस जांच कर रही है। उसके बाद ही इस मामले में कुछ खुलासा हो सकेगा।



sonam ka ghar1
sonam ka ghar1


यह खबर भी पढ़ें...Free Matrimonial : स्वयं का व्यवसाय करने वाले 33 वर्षीय ब्राह्मण वर के लिए शिक्षिका वधू चाहिए

सोनम के घर पहुंची शिलांग पुलिस

ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में शिलांग पुलिस इंदौर आई हुई है। बुधवार को शिलांग पुलिस के तीन अफसर सोनम के कुश्वाह नगर स्थित घर पहुंचे। वहीं, इसके पूर्व में राजा के घर भी गए थे और परिवार से जानकारी ली थी। इधर, सोनम के भाई गोविंद, पिता और मां सभी से पूछताछ की गई है। बताया जा रहा है कि सोनम के राज के साथ अफेयर, उसके खाते से फाइनेंशियल ट्रांजिक्शन, परिजनों के दबाव में राजा से शादी करना आदि बातों पर पूछताछ हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : रातिबड़ में सेंट जोसेफ स्कूल के सामने प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है

धार के रघुवंशी परिवार से हो रहा था सोनम का रिश्ता

राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर नई जानकारी सामने आई है। सोनम के रिश्ते की बात पहले धार के रहने वाले रघुवंशी परिवार में चली थी। इसे लेकर नानावाड़ी निवासी व्यवसायी हरीश रघुवंशी के बेटे मयंक से सोनम की 2024 में विवाह की बात चली थी। उनके बेटे व सोनम के 25 गुण भी मिल गए थे, लेकिन उनके पारिवारिक ज्योतिषी ने पत्रिका मिलान के बाद रिश्ते को लेकर उन्हें आगाह किया था। यह भी बताया था कि अगर वे यह रिश्ता करते हैं तो उन्हें भविष्य में गंभीर स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद उनके परिवार ने सोनम से बेटे के विवाह की चर्चा को विराम दे दिया था।

यह खबर भी पढ़ें...Free Classified : होशंगाबाद रोड पर 1300 वर्गफीट का प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है

राजा के हत्याकांड से हैरान धार का रघुवंशी परिवार

अब जब सोनम रघुवंशी पर पति की हत्या करवाए जाने का घटनाक्रम का पता चला तो धार का रघुवंशी परिवार भी हैरान हो गया। वह अपने ज्योतिष और भगवान का आभार जता रहा है। उनका मानना है सोनम रघुवंशी से उनके बेटे का विवाह हो जाता तो पता नहीं उनके परिवार पर क्या बीतती ? मयंक का कहना है कि इस घटनाक्रम के बाद मुझे मालूम हुआ कि सोनम से मेरे विवाह की पिता ने चर्चा की थी। ज्योतिषी के कहने पर पिता ने आगे बात नहीं बढ़ाई थी।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर में होटल प्रेसीडेंट पार्क के मैनेजर पर FIR, पुलिस से छुपाई थी जानकारी



Tags:
  • इंदौर
  • मर्डर
  • पुलिस
  • सोनम
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा