इंदौर हुआ राममय, मंदिरों में लगे दिए, मंत्रोच्चार शुरू, गलियों में राम-हनुमान के लगी ध्वजाएं, लोग कर रहे उपवास और पूजा

Pooja Kumari | Jan 22, 2024, 11:25 IST
Share
इंदौर हुआ राममय, मंदिरों में लगे दिए, मंत्रोच्चार शुरू, गलियों में राम-हनुमान के लगी ध्वजाएं, लोग कर रहे उपवास और पूजा
इंदौर हुआ राममय, मंदिरों में लगे दिए, मंत्रोच्चार शुरू, गलियों में राम-हनुमान के लगी ध्वजाएं, लोग कर रहे उपवास और पूजा

अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा शहर राममय हो गया है। अलसुबह से ही मंदिर रोशन हो गए हैं। गली-गली मंदिर-मंदिर में राम नाम गूंज रहा है।

संजय गुप्ता, INDORE. अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा शहर राममय हो गया है। अलसुबह से ही मंदिर रोशन हो गए हैं। गली-गली मंदिर-मंदिर में राम नाम गूंज रहा है। कहीं कलश यात्रा की तैयारियां चल रही हैं तो कहीं दीप जगमगाने लगे हैं। दिन में शोभायात्रा की भी तैयारियां चल रही है। मंदिरों और धर्मशालाओं में प्रसादी बनाई जा रही है। हार-फूलों से मंदिरों में देव प्रतिमाओं का श्रंगार किया जा रहा है। कई मंदिरों में फूल बंगले बनाए जा रहे हैं। मंत्रोंच्चार चल रहा है। हर जगह राम, हनुमान की ध्वजाएं लहरा रही है। लोग उपवास कर रहे हैं।

500 से ज्यादा जगहों पर राममंदिर की प्रतिकृति

राम जन्म के लिए पूरा शहर तैयार है। 500 से ज्यादा स्थानों पर राम मंदिर की प्रतिकृति तैयार की गई है। हर बाजार रोशनी, केसरिया ध्वाजा से सज-सवरकर तैयार है। मंदिरों में अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड से लेकर मोहल्लों में श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। बैंड-बाजे तो कहीं ढोल-ढोलक, झांझ-मंजीरों के साथ प्रभातफेरियां निकाल रही है। शहर दीप पर्व के समान रोशन हो गया है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर की तैयारियां

प्राण प्रतिष्ठा के पर्व को खास बनाने के लिए शहर के बाजार और कॉलोनियां में खास तैयारी की गई है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पितृ पर्वत पर लगाई गई बड़ी स्क्रीन में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव LIVE देखेंगे। पूरा महौल बहुत ही भक्तिमय बन गया है।

शॉपिंग मॉल, बाजारों में रौनक

शहर के सभी शॉपिंग माल, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, बड़े बाजार, सार्वजनिक स्थानों और रहवासी इलाकों में राम मंदिर की प्रतिकृति व अयोध्या मॉडल पर खास सजावट की गई है। संस्थानों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष लाइटिंग और डेकोरेशन किया गया है।

खजराना गणेश, रणजीत हनुमान मंदिर में तैयारी

अयोध्या में आज श्री राम मंदिर में भगवान श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर खजराना गणेश मंदिर में आकर्षक साज-सज्जा की गई हैं। परिसर स्थित श्रीराम मंदिर में अखण्ड रामायण पाठ के बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा। 50 पंडितों द्वारा शंखनाद के साथ सुन्दरकाण्ड पाठ और 1.25 लाख राम नाम का जाप होगा। सांय 6:30 से परिसर में 10 हजार दीपों का प्रज्वलन, शाम 7:30 बजे आर्कषक आतिशबाजी, श्रीराम मंदिर के भव्य स्वरूप की प्रतिकृति, श्री रामचरितमानस के प्रमुख प्रंसगों का सचित्र प्रदर्शन किया जाएगा। रणजीत हनुमान मंदिर में भी खास तैयारियां है।

विविध मंदिरों में समाज द्वारा तैयारियां

  • अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा दीपोत्सव मनाया जाएगा। रात 8 बजे अग्रसेन प्रतिमा चौराहे पर फूल बंगला सजेगा। और 21 हजार दीप जलाए जाएंगे। समाज के 130 से ज्यादा संगठन यह आयोजन करेंगे। इसके बाद 5 क्विंटल नकुती प्रसाद वितरित किया जाएगा।
  • गुमाश्ता नगर स्थित तिरूपति बालाजी वेंकटेश देवस्थान में आज भगवान वेंकटेश का महाभिषेक होगा। भगवान तिरुपति बालाजी के श्रीराम स्वरूप में विशेष दर्शन होंगे।
  • परदेशीपुरा स्थित समर्थ रामदास सेवा मंडल द्वारा श्रीराम मंदिर में तीन दिनी आयोजन किया जा रहा है। शाम 7 बजे सामूहिक राम रक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का वाचन किया जाएगा। वहीं कार सेवक सम्मान शाम 6.30 बजे होगा।
  • विजय नगर स्थित ग्वाल भैरव कालका माता मंदिर में अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर विभित्र कार्यक्रम किए जाएंगे। इसमें केले के पत्ते पर भंडारा, दीप उत्सव व भजन संध्या होगी। मंदिर के पुजारी राहुल यादव ने बताया इस दौरान 5100 दिये लगाए जाएंगे।
  • एयरपोर्ट रोड स्थित विद्याधाम में तीन दिनी रामोत्सव का आयोजन किया जा रहा। सुबह 9 बजे अखंड रामायण पाठ किया जाएगा।
  • शहर के बाजारों और चौराहों में होगे कई आयोजन
  • 56 दुकान - यहां पर व्यापारी एसोसिएशन ने अयोध्या में बने राम मंदिर की बड़ी सी आकृति बनवा कर लगाई है। व्यापारी संघ के तीन दिन से अलग अलग कार्यक्रम किये जा रहे हैं सोमवार को महाराष्ट्र की ढोल पार्टी द्वारा राम भजन के साथ ढोल ताशे की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • कपड़ा मार्केट - शीतला माता बाजार- प्राण प्रतिष्ठा को लेकर विशेष रैली निकाल जाएगी। इस दौरान क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन ने सभी व्यापारियों और कर्मचारियों को सफेद कुर्ता पाजामा और भगवा जैकेट पहनकर आने के लिए कहा है। वहीं सुबह आरती करने के बाद दिनभर लड्‌डू का प्रसाद बांटा जाएगा। मार्केट को भगवा झंडे, राम भगवान के कट आउट और रंग बिरंगी लाइटिंग से सजाया गया है।
  • सराफा बाजार - प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यहां महाआरती का आयोजन किया गया है। इसके बाद महाप्रसादी वितरण की जाएगी। बाजार को व्यापारी संगठन ने दिवाली की तरह सजाया है। पूरे बाजार में लाल कारपेट बिछाने के साथ ही डेकोरेशन किया गया है। इसके साथ बाजार में राम भगवान की आकृति और झंडे भी लगाए गए हैं।
  • बर्तन बाजार - अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के समय पूरे बाजार में दीप जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। यहां पर पूरे बाजार में भगवा कलर के झंडे और राम भगवान के कट-आउट लगाए गए हैं। बर्तन बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता ने बताया कि इस पर्व को खास बनाने के लिए विशेष आयोजन किया गया हैं। पूरे बाजार में झंडे और कट-आउट लगाने के साथ ही केसरिया गेट बनाए गए हैं।
  • इलेक्ट्रिक मार्केट - महारानी रोड- महारानी रोड स्थित इलेक्ट्रिक बाजार में केसरिया गेट, राम भगवान के कट-आउट और भगवा झंडे से खास सजावट कर तैयार किया गया है। मार्केट में स्थित मंदिर पर महा-आरती का आयोजन किया जाएगा। यहां पर विशेष साउंड सिस्टम और लाइटिंग भी की गई है।
  • सियागंज बाजार - सियागंज बाजार में भगवान श्री राम की झांकी बनाई गई है। इस झांकी में भगवान राम के अलग-अलग रूप नजर आ रहे हैं। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान सुंदर-कांड का पाठ भी जाएगा।

इधर कांग्रेस कराएगी सुंदर-कांड का पाठ

सोमवार शाम को कांग्रेस कार्यालय में सुंदर-कांड का पाठ होगा। इंदौर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर दीपावली की तर्ज पर रामोत्सव की रोशनी की गई है। कांग्रेस कार्यालय पर न केवल भगवान राम की तस्वीर और पोस्टर लगे हैं, बल्कि भगवा झंडे की लड़ी भी लगा दी गई है।

Tags:
  • Ayodhya Ram Temple
  • अयोध्या राम मंदिर
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • Ramlala Pran Pratistha
  • Indore becomes Rammay
  • Ram-Hanuman
  • राममय हुआ इंदौर
  • राम-हनुमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा