इंदौर में पारंपरिक रंगपंचमी की गेर शुरू, पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर दोनों मैदान में

Sanjay Gupta | Mar 19, 2025, 12:14 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में पारंपरिक रंगपंचमी की गेर 19 मार्च से शुरू हो चुकी है, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई प्रमुख नेता और अधिकारी शामिल होंगे। गेर के आयोजन की सुरक्षा के लिए नगर निगम और पुलिस द्वारा कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इंदौर में रंगपंचमी पर 19 मार्च को रंगारंग गेर शुरू हो चुकी है। इस गेर के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव भी शामिल होने जा रहे हैं। वहीं अन्य नेता व अधिकारी भी मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए खुद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, एडिशनल सीपी अमित सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। सीपी संतोष सिंह और एडिशनल सीपी अमित सिंह कंट्रोल रूम में नजर रखे हुए हैं और गेर रास्ते पर भी घूमकर आए। वहीं कलेक्टर आशीष सिंह ने लगातार इस गेर रास्ते पर दौरा करने के बाद सुबह से ही स्थान पर डट गए और कंट्रोल रूम पर सीसीटीवी के जरिए गेर मार्ग पर नजर रखे हुए हैं।

thesootr
thesootr

4.5 हजार पुलिसकर्मी, सैंकड़ों सीसीटीवी

गेर की सुरक्षा के लिए साढ़े चार हजार पुलिसकर्मी लगे हुए हैं। वहीं गेर मार्ग पर सैंकड़ों की संख्या में सीसीटीवी लगे हुए हैं। इसकी फीड कंट्रोल रूम में हैं, जहां से नजर रखी जा रही है। वहीं चार ड्रोन से भी सुरक्षा पर नजर रखी जा रही है। 10 वॉच टावर के जरिए जवान नजर रखे हुए हैं।
खबर यह भी...क्यों मनाई जाती है रंगपंचमी, जानिए कैसे हुई थी इसकी शुरुआत

छतों की हो चुकी बुकिंग

गेर के लिए मार्ग की 156 छतों की बुकिंग हो चुकी है। 40 एनआरआई भी इसे देखने के लिए पहुंच रहे हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव निगम की गेर के साथ चल रहे हैं और टैंकर से रंग, पानी फेंका जा रहा है।

सुरक्षा के लिए यह भी व्यवस्था

THESOOTR
THESOOTR

परंपरागत रंगों के आयोजन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे। रंगपंचमी त्यौहार के दौरान गेर/फाग यात्रा के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समन्वय के लिए कलेक्टर आशीष सिंह ने पूरे गेर मार्ग को नौ सेक्टरों में विभाजित कर अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया है। सेक्टरों की जिम्मेदारी एसडीएम/कार्यपालिक दंडाधिकारी को सौंपी है।

एडीएम रोशन राय सम्पूर्ण कानून व्यवस्था के समन्वयक रहेंगे। अपर कलेक्टर गौरव बेनल सेक्टर क्रमांक-1, 2 एवं 3 के प्रभारी रहेंगे। इसी तरह अपर कलेक्टर ज्योति शर्मा सेक्टर क्रमांक- 4, 5 व 6 तथा अपर कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी सेक्टर क्रमांक- 7, 8 व 9 के प्रभारी हैं। इनके अधीनस्थ सेक्टरों की जिम्मेदारी एसडीएम/कार्यपालिक दंडाधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए प्रत्येक गेर के साथ भी कार्यपालिक दंडाधिकारियों को तैनात किया गया है।

उक्त अधिकारी अपने-अपने सेक्टर में कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए पुलिस अधिकारियों से आवश्यक समन्वय एवं संवाद बनाए रखेंगे। संबंधित विभागों नगर निगम, स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग से समन्वय स्थापित करवाएंगे। अपने अधीनस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक द्वारा संबंधित थाना क्षेत्र में उक्त कार्य संपादित करवाएंगे।

खबर यह भी...Rang Panchami : रंगपंचमी की गेर देखने के लिए 37 हजार रुपए में बुक हुए टिकट

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर में रंगपंचमी
  • Rang panchmi
  • रंगपंचमी
  • इंदौर की रंगपंचमी गेर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज