इंदौर की रंगपंचमी की गेर में दिल्ली, हरियाणा से सोने की चेन काटने आई 19 लोगों की गैंग
Vishwanath Singh | Mar 20, 2025, 11:45 IST
The Sootr
डीसीपी अपराध राजेश त्रिपाठी ने बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध महिलाएं झुंड बनाकर खड़ी थीं। ये भीड़ में घुसकर पुरूषों को रंग लगाने के बहाने घेरतीं। फिर धक्का–मुक्की करतीं।
इंदौर में रंगपंचमी के मौके पर आयोजित गेर में जहां शहर के साथ ही देश व विदेशों के अलग–अलग हिस्सों से लाेग पहुंचे। तो इसकी फायदा उठाने के लिए लुटेरी गैंग भी पहुंच गई। इतनी भीड़ में मौके का फायदा उठाकर लोगों के गले से सोने की चेन उड़ाने की फिराक में दिल्ली व हरियाणा से 19 लोगों की एक गैंग भी पहुंची थी। इसमें 14 महिलाएं और 5 पुरूष शामिल थे। इन सभी को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए पकड़ लिया है और इनके कब्जे से चेन काटने का कटर भी बरामद किया है।
डीसीपी अपराध राजेश त्रिपाठी ने बताया कि राजबाड़ा क्षेत्र में कुछ संदिग्ध महिलाएं झुंड बनाकर खड़ी थीं। ये भीड़ में घुसकर पुरूषों को रंग लगाने के बहाने घेरतीं। फिर धक्का–मुक्की कर उनके साथ चल रही महिलाओं के गले से सोने की चेन व मंगलसूत्र काटने का प्रयास करतीं। इन्हीं के पास सादी वर्दी में तैनात क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया। इसके अलावा 40 ऐसे बदमाशों व हुड़दंगियों को पकड़ा है जो कि गेर में महिलाओं से छेड़छाड़ करने, भद्दे तरीके से रंग डालने, कमेंट करने व गलत हरकत करने, जूते चप्पल उछालकर गेर की गरिमा को खराब करने का काम कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की गेर में पुलिस ने सुबह टोका था, फिर भी मौत खींच लाई उसे
यह खबर भी पढ़ें...rangpanchmi : इंदौर महापौर की पत्नी गेर में पिचकारी की धार से घायल, अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने गेर से जिन महिलाओं और पुरूषों की गैंग को पकड़ा है उसमें दीपक निवासी हरियाणा, पवन पिता कदम, अमरजीत निवासी फरीदाबाद, सोनू सिंह निवासी फरीदाबाद, ओमवीर निवासी फरीदाबाद, रेखा निवासी बीकानेर, सीमा निवासी डूंगरपुर, सपना निवासी हरियाणा, कृष्णा निवासी हरियाणा, सुमन, उषा, वीरो, परवाह, आरती, मीना, मंजू, ज्योति, शालू और ज्योति भल्लू शामिल है।
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
गेर में महिलाओं संग अभद्रता करने वाले 8 हुड़दंगियों को भी पकड़ा गया है। इसमें अभिषेक जाटव निवासी उज्जैनी, दीपांशु चौहान निवासी खंडवा नाका, प्रकाश प्रजापत निवासी गणेश नगर, उमंग डाकचे निवासी खजराना खेड़ी, नरेंद्र कुश्वाह निवासी श्रीकृष्ण पैराडाइज, मनीष तंमाड़े निवासी भागीरथपुरा, ऋषि रावल निवासी नंदलालपुरा, प्रशांत नाथ निवासी जवाहर मार्ग शामिल हैं।
यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
इंदौर की रंगपंचमी की गेर को यूनेस्को में शामिल करवाने को लेकर पुलिस और प्रशासन ने जी–तोड़ मेहनत की, लेकिन इंदौरी बदमाशों और हुड़दंगियों के कारण उनकी इस मेहनत पर पानी फिरता दिख रहा है। असल में यूनेस्को में शामिल होने के लिए इसे पूरी तरह से क्राइम फ्री और हुड़दंग फ्री होना आवश्यक है, लेकिन इस बार की गेर में भी बड़ी संख्या में बदमाशों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा गया है। इसके लेकर कलेक्टर आशीष सिंह भी पूर्व में कह चुके हैं कि अगर ऐसा ही सब रहा तो यूनेस्को में शामिल करवा पाना मुश्किल होगा। वहीं, पानी की धार से महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पत्नी जूही भी घायल हो गईं थी। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अलावा एक युवक की गेर के ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबने से मौत भी हो गई है। इसी कारण सीएम मोहन यादव ने भी अपना कार्यक्रम निरस्त किया और वे एयरपोर्ट से ही सीधे उज्जैन रवाना हो गए थे।
रंग लगाने के बहाने पुरूषों को घेरती
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर की गेर में पुलिस ने सुबह टोका था, फिर भी मौत खींच लाई उसे
महू से आए गेर देखने और कट गई चेन
दिल्ली और हरियाणा की ये गैंग लगा रही थी घात
यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के मेडिकल गिरवा रहे अनचाहा गर्भ, ड्रग इंस्पेक्टरों की नाक के नीचे हो रहा यह धंधा
महिलाओं संग अभद्रता करने वाले 8 बदमाश भी पकड़े
यह खबर भी पढ़ें...MGM DEAN संजय दीक्षित रिटायर हुए तो साथ ले गए सरकारी लैपटॉप, कुसी, फ्रिज, एयर प्यूरीफायर
यूनेस्को की टीम भी आई, पर तमगा मिलना मुश्किल
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava