rangpanchmi : इंदौर महापौर की पत्नी गेर में पिचकारी की धार से घायल, अस्पताल में भर्ती

Reena Sharma Vijayvargiya | Mar 19, 2025, 20:04 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर शहर में सालों से संचालित हो रही गेर में, एक ओर जहां एक युवक की मृत्यु होने की दुखद खबर सामने आई, वहीं इंदौर के दो अन्य लोगों को घबराहट होने के चलते इंदौर के सरकारी अस्पताल एमवायएच में भर्ती करने का मामला भी सामने आया है।

इंदौर। इंदौर शहर में सालों से संचालित हो रही गेर में, एक ओर जहां एक युवक की मृत्यु होने की दुखद खबर सामने आई, वहीं इंदौर के दो अन्य लोगों को घबराहट होने के चलते इंदौर के सरकारी अस्पताल एमवायएच में भर्ती करने का मामला भी सामने आया है। इतना ही नहीं, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पत्नी जूही भार्गव भी गेर में घायल हो गईं, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

आंख में लगी पिचकारी की धार

महापौर की पत्नी जूही भार्गव गेर में काफिले के साथ ही चल रही थीं, जिसके चलते वे अपनी गाड़ी में थीं और गेर का लुत्फ उठा रही थीं। लेकिन जिस गाड़ी में वे थीं, उसमें लगी पिचकारी अचानक चालू हो गई, जिसके चलते पिचकारी की धार सीधे उनकी आंख में लगी और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जूही भार्गव इंदौर के जूपिटर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Holi 2025: रंगों के पर्व में ये जगहें क्यों रहती हैं बेरंग, वजह जानकर चौंक जाएंगे

ये खबर भी पढ़ें : 🔴Rangpanchami Indore Ki Ger 2025 LIVE : रंगपंचमी पर इंदौर रंगों से सराबोर

लोगों ने घरों से मारे बलून

रंगपंचमी की गेर में लोगों ने अपने घरों से भी बलून और टमाटर फेंके, जिसके चलते कई लोग परेशान हुए और उन्हें काफी चोट भी लगी। इस बात पर शहर के कई जिम्मेदार लोगों ने भी आपत्ति जताई और कहा कि कितनी ही सख्ती बरती गई, लेकिन लोगों ने जरा भी गेर देखने आए लोगों के बारे में नहीं सोचा।

ये खबरें भी पढ़ें : Rangpanchmi : इंदौर की परंपरागत रंगपंचमी की गेर की तैयारियां पूरी, भारी पुलिस बल, ड्रोन होगा तैनात

दो लोगों को एमवाय में किया भर्ती

रंगपंचमी की गेर में उड़ने वाले गुलाल और रंग के कारण दो अन्य युवकों को भी अस्पताल में भर्ती करने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि टोरी कॉर्नर से राजवाड़ा के बीच दो लोगों को रंग के कारण अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी, तब ही उनके आसपास के लोगों ने उनकी तबीयत बिगड़ते देखी और दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों का एमवाय में इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Holi : यूके तक जाते हैं इंदौर की फैक्ट्रियों में बनने वाले रंग-गुलाल, पूरी तरह हाइजीनिक

मुख्यमंत्री नहीं पहुंचे गेर देखने

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने गेर में अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया और जैसे ही उन्हें गेर में एक टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत की जानकारी मिली, तो वे एयरपोर्ट से ही रवाना हो गए। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की भी घोषणा की है।

ये खबर भी पढ़ें : 🔴Holi With Chief Minister | CM मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में मनाई होली | Live

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • MP
  • 000- MP News
  • Indore Rangpanchami
  • Indore Rangpanchami's ger
  • इंदौर रंगपंचमी की गेर
  • indore news hindi
  • रंगपंचमी गेर
  • इंदौर की रंगपंचमी गेर
  • indore news mp
  • rangpanchami
  • indore rangpanchami live
  • indore rangpanchami ger live
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग